खबर
Top News

शहर के अवॉर्ड का इम्तिहान अब देपालपुर की सफाई से भी: स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में मध्य प्रदेश के 7 शहर सुपर स्वच्छ लीग में शामिल; 11 नवंबर को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 नवंबर 2026, 2:09 pm
शेयर करें:
शहर के अवॉर्ड का इम्तिहान अब देपालपुर की सफाई से भी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देश के सबसे स्वच्छ शहरों में अपनी पहचान बना चुके इंदौर के लिए इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण की चुनौती कुछ अलग है। अब इंदौर का आकलन केवल उसकी अपनी सफाई व्यवस्था के आधार पर ही नहीं, बल्कि देपालपुर को स्वच्छ बनाने में निभाई गई भूमिका के आधार पर भी महत्वपूर्ण हो गया है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत इंदौर को देपालपुर का मेंटर शहर बनाया गया था। ऐसे में देपालपुर की सफाई व्यवस्था में हुए सुधार भी इस बार चर्चा का विषय हैं।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के विजेता शहरों को 11 नवंबर को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा। सुबह 11 बजे होने वाले कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विजेता शहरों को पुरस्कार प्रदान करेंगी। इस बार राष्ट्रीय स्तर पर 57 श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे। समारोह में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल और राज्य मंत्री तोखन साहू भी मौजूद रहेंगे।

इंदौर को मिली देपालपुर को स्वच्छ बनाने की जिम्मेदारी
इस बार स्वच्छ सर्वेक्षण में इंदौर को सामान्य शहरों की रैंकिंग से अलग सुपर स्वच्छ लीग में शामिल किया गया है। इसके तहत शुरू की गई स्वच्छ शहर जोड़ी पहल में इंदौर को देपालपुर का मेंटर शहर बनाया गया। इसकी जिम्मेदारी थी कि इंदौर अपने अनुभव और स्वच्छता मॉडल के जरिए देपालपुर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद करे।

इसके लिए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, पुराने कचरे के निपटान, जनजागरूकता और सफाई व्यवस्था के संचालन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में मार्गदर्शन देना था। यानी इंदौर को अपनी उपलब्धियों को बनाए रखने के साथ दूसरे शहर की व्यवस्थाओं को सुधारने में भी योगदान देना पड़ा।

सुपर स्वच्छ लीग में 85 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी
सुपर स्वच्छ लीग की शुरुआत वर्ष 2024 में की गई थी। इसमें उन शहरों को शामिल किया गया है, जिन्होंने स्वच्छता के क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है। इस विशेष श्रेणी में शामिल शहरों के लिए कम से कम 85 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। देशभर में 72 मेंटर शहरों को 195 मेंटी शहरों की स्वच्छता व्यवस्था सुधारने की जिम्मेदारी दी गई थी।

सूरत और नवी मुंबई जैसे शहरों से मुकाबला
सुपर स्वच्छ लीग में इंदौर के साथ सूरत, नवी मुंबई और विजयवाड़ा जैसे शहर भी शामिल हैं। वहीं मिलियन प्लस शहरों की श्रेणी में अहमदाबाद, भोपाल और लखनऊ को भी इस लीग में जगह मिली है। इस बार इन शहरों का मूल्यांकन सामान्य रैंकिंग के बजाय निर्धारित उच्च स्वच्छता मानकों के आधार पर किया जाएगा।

इन बिंदुओं पर हुआ स्वच्छता का आकलन
इस बार सर्वेक्षण में केवल सड़कों की सफाई और कचरा उठाने तक ही मूल्यांकन सीमित नहीं रहा। कचरे के संग्रहण और वैज्ञानिक निपटान, पानी के प्रबंधन, सफाई कर्मचारियों के कल्याण और नागरिकों की शिकायतों के निराकरण को भी प्रमुखता दी गई।

इसके अलावा वोट फॉर माय सिटी, मायगॉव और स्वच्छता ऐप के माध्यम से नागरिकों की राय भी ली गई। नदी किनारे और समुद्री तट पर बसे शहरों के लिए अलग मूल्यांकन व्यवस्था रखी गई। देशभर में 3 हजार से अधिक सर्वेयरों ने 45 दिनों तक मैदानी सर्वे किया।

मध्य प्रदेश के 7 शहर स्वच्छ शहर जोड़ी पहल में शामिल
स्वच्छ शहर जोड़ी पहल में महाराष्ट्र के 47 शहर सबसे आगे रहे। इसके अलावा आंध्र प्रदेश और गुजरात के 20-20, ओडिशा के 15, हरियाणा के 10 और मध्य प्रदेश के 7 शहरों को इस पहल में शामिल किया गया।

अब सभी की नजरें 11 नवंबर को होने वाले पुरस्कार समारोह पर टिकी हैं। इंदौर के लिए यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि उसने अपनी स्वच्छता की पहचान को किस तरह बरकरार रखा और देपालपुर को स्वच्छता के मामले में आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी में कितना बेहतर प्रदर्शन किया।

संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, अयोध्या में दीपोत्सव का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी
Top News

देखिये वीडियो, अयोध्या में दीपोत्सव का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी:56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाए जा रहे; राम की पैड़ी पर उमड़ा जनसैलाब

about 4 hours ago
नई बुलेट लेकर लौट रहे युवक की मौत
Top News

नई बुलेट लेकर लौट रहे युवक की मौत:निर्माणाधीन ब्रिज के पास ट्रक से टकराई बाइक; साला गंभीर घायल

about 5 hours ago
गाय चोरी के शक में दो लोगों को बेरहमी से पीटा
Top News

गाय चोरी के शक में दो लोगों को बेरहमी से पीटा:ढाबे पर ले जाकर बंधक बनाया; एक की मौत, 3 आरोपी हिरासत में

about 5 hours ago
नकली नोटों के नेटवर्क का खुलासा
Top News

नकली नोटों के नेटवर्क का खुलासा:लाखों की जाली करेंसी के साथ 5 गिरफ्तार; प्रिंटर और बाइक जब्त

about 5 hours ago
मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान
Top News

मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान:दो साल में MP को दूध उत्पादन में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य; खेती के साथ पशुपालन से बढ़ेगी किसानों की आय

about 6 hours ago
एमपी के इन शहरों की बदलेगी तस्वीर
Top News

एमपी के इन शहरों की बदलेगी तस्वीर:63 हजार करोड़ से बनेंगे 5 नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर

about 6 hours ago
घर के बाहर जलेगा यमराज के नाम चौमुखा दीप
Top News

घर के बाहर जलेगा यमराज के नाम चौमुखा दीप:अकाल मृत्यु से रक्षा और लंबी आयु की कामना का है विधान

about 6 hours ago
नवदंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Top News

नवदंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:पति फंदे पर मिला; 6 माह की गर्भवती पत्नी बेड पर मृत मिली, 7 महीने पहले हुई थी दोनों की शादी

about 6 hours ago
दीपावली पर फूड विभाग की जांच
Top News

दीपावली पर फूड विभाग की जांच:600 किलो मिठाई और मावे को बेचने से रोका; बाजार में 10 मावा दुकानों की रैपिड टेस्टिंग

about 7 hours ago
देखिये वीडियो, रामराजा के दरबार में पहुंचे मुख्यमंत्री
Top News

देखिये वीडियो, रामराजा के दरबार में पहुंचे मुख्यमंत्री:झांझर बजाई और जमीन पर बैठकर सुने भजन; पी कुल्हड़ वाली चाय

about 7 hours ago
गोवर्धन पूजा की तैयारियों का जायजा लेने आशापुरा गोशाला पहुंचे कलेक्टर शिवम वर्मा
Top News

गोवर्धन पूजा की तैयारियों का जायजा लेने आशापुरा गोशाला पहुंचे कलेक्टर शिवम वर्मा:प्रदेशव्यापी आयोजन के तहत 9 नवंबर को मनेगा पर्व

about 7 hours ago
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

about 7 hours ago
डेली कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का हुआ अनावरण
Top News

डेली कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का हुआ अनावरण:संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक के समापन पर डॉ. मोहन भागवत और दत्तात्रेय होसबाले से की सौजन्य भेंट; अखंड भारत का छायाचित्र दिया

about 7 hours ago
25 लाख के चेक बाउंस में राजपाल यादव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट
Top News

25 लाख के चेक बाउंस में राजपाल यादव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

about 7 hours ago
अलवर का बॉक्सिंग कोच बना लॉरेंस गैंग का बड़ा चेहरा
Top News

अलवर का बॉक्सिंग कोच बना लॉरेंस गैंग का बड़ा चेहरा:अमेरिका में गिरफ्तार हुआ हैरी बॉक्सर पिछले साल गोलीबारी में बाल-बाल बचा था; भारत में कारोबारियों से करोड़ों की रंगदारी मांगने के आरोप

about 7 hours ago
गोरा होने की चाहत पड़ सकती है भारी
Top News

गोरा होने की चाहत पड़ सकती है भारी:पाकिस्तानी क्रीम से खराब हो रही किडनी; महाराष्ट्र में प्रतिबंधित, MP में धड़ल्ले से बिक रही

about 7 hours ago
24 घंटे शराब ब्लैक का खेल
Top News

24 घंटे शराब ब्लैक का खेल:खाकी के संरक्षण में फल-फूल रहा अवैध कारोबार; जेल से छूटते ही ब्लैकरों ने फिर संभाला धंधा

about 7 hours ago
फर्जी एडवाइजरी कंपनी पर पुलिस का छापा
Top News

फर्जी एडवाइजरी कंपनी पर पुलिस का छापा:युवती सहित आठ पर केस दर्ज; एक महीने में विजय नगर पुलिस की दूसरी बड़ी कार्रवाई, जांच में कंपनी के नाम और दस्तावेजों में मिली गड़बड़ी

about 8 hours ago
दीपावली से पहले ही हवा में घुल गया जहर
Top News

दीपावली से पहले ही हवा में घुल गया जहर:AQI 348 तक पहुंचा; शहर भी प्रदूषण की चपेट में, रीजनल पार्क में सबसे साफ हवा

about 8 hours ago
अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस का महाप्रहार
Top News

अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस का महाप्रहार:पांच जगह छापे; 1.80 लाख के पटाखे जब्त, पांच आरोपी शिकंजे में

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!