खबर
Top News

'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंजा शहर: कावड़ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब; 300 से ज्यादा मंचों पर हुआ स्वागत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 अगस्त 2026, 11:19 pm
शेयर करें:
'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंजा शहर

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सावन माह में निकली बाणेश्वरी कावड़ यात्रा ने शुक्रवार को इंदौर को पूरी तरह शिवमय कर दिया। 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयघोष के बीच हजारों श्रद्धालु महेश्वर से लाए पवित्र नर्मदा जल के साथ शहर की सड़कों पर निकले। आस्था और उत्साह से सराबोर यात्रा में युवाओं, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा और जयघोष के साथ स्वागत किया गया।

अन्नपूर्णा मंदिर से निकली, राजवाड़ा पर हुआ दुग्धाभिषेक
सुबह अन्नपूर्णा मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद यात्रा अन्नपूर्णा, महूनाका, लालबाग, कलेक्टोरेट और हरसिद्धि होते हुए राजवाड़ा पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने देवी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और दुग्धाभिषेक कर यात्रा का समापन किया। पूरे मार्ग पर 300 से अधिक स्वागत मंचों से श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया गया।

डेढ़ साल के बेटे को कंधे पर बैठाकर निकले पिता
यात्रा में आस्था का अनूठा नजारा भी देखने को मिला। श्रद्धालु हर्ष चौहान अपने डेढ़ वर्षीय बेटे चित्रांश को कंधे पर बैठाकर पूरी यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि मन्नत पूरी होने पर बेटे को पहली बार कावड़ यात्रा में शामिल कराया है।

वहीं, देपालपुर निवासी अशोक ने बताया कि वे 20 वर्षों से महेश्वर से जल लाकर कावड़ यात्रा में शामिल हो रहे हैं। उनका कहना है कि भोलेनाथ की कृपा से लंबी यात्रा के बावजूद थकान महसूस नहीं होती।

झांकियों के साथ दिया नशा मुक्ति का संदेश
यात्रा में भगवान शिव, मां नर्मदा और सनातन संस्कृति पर आधारित आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। आयोजक रुद्राक्ष शुक्ला ने बताया कि पिछले 23 वर्षों से निकल रही इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं को सनातन संस्कृति से जोड़ना और नशा मुक्ति का संदेश देना है।

रास्तेभर सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने श्रद्धालुओं के लिए फलाहार, पेयजल और प्रसादी की व्यवस्था की।

पटाखा गन को लेकर हुआ विवाद
यात्रा के दौरान हाथ से चलने वाली पटाखा गन को लेकर एसीपी शिवेंद्रू जोशी और विधायक गोलू शुक्ला के पुत्र रुद्राक्ष शुक्ला के बीच कुछ देर बहस भी हुई। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों और अधिकारियों की समझाइश के बाद मामला शांत हो गया।

यातायात रहा प्रभावित
कावड़ यात्रा को देखते हुए प्रशासन ने कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया। महूनाका, कलेक्टोरेट, हरसिद्धि और राजवाड़ा क्षेत्र में एक लेन बंद रहने से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों से यातायात सुचारु रखने का प्रयास किया।

संबंधित समाचार

लापरवाही के खिलाफ बंद रहा नलखेड़ा
Top News

लापरवाही के खिलाफ बंद रहा नलखेड़ा:चक्काजाम कर जताया आक्रोश

2 minutes ago
सपने पूरे करना हमारा दायित्व है
Top News

सपने पूरे करना हमारा दायित्व है:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

8 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मरीज की मौत के बाद हंगामा; परिजन पर जूनियर डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों से मारपीट का आरोप

8 minutes ago
भतीजे ने काका पर किया जानलेवा हमला
Top News

भतीजे ने काका पर किया जानलेवा हमला:सिर पर फोड़ा मटका; इलाज के दौरान मौत

9 minutes ago
लक्ष्मी नॉवेल्टी मार्केट में चार दुकानों पर दी दबिश
Top News

लक्ष्मी नॉवेल्टी मार्केट में चार दुकानों पर दी दबिश:स्पाइजन के 1930 कवर समेत ग्लास गार्ड और घड़ी के बेल्ट जब्त

13 minutes ago
छात्रों की गूंज के बाद पूर्व मुख्यमंत्री की व्यंग्यात्मक पोस्ट
Top News

छात्रों की गूंज के बाद पूर्व मुख्यमंत्री की व्यंग्यात्मक पोस्ट:प्रशासन से लेकर भाजपा नेताओं पर साधा निशाना

about 1 hour ago
‘छात्रों की गूंज’ की सफलता के साथ संगठन  के ‘सन्नाटे’ की पड़ताल भी जरूरी
Top News

‘छात्रों की गूंज’ की सफलता के साथ संगठन के ‘सन्नाटे’ की पड़ताल भी जरूरी

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:पीसीसी चीफ का तंज;‘2028 में सरकार बनेगी, अभी मिठाई खा लीजिए’

about 1 hour ago
जेन-जी के भरोसेमंद लीडर राहुल गांधी
Top News

जेन-जी के भरोसेमंद लीडर राहुल गांधी:‘छात्रों की गूंज’ में प्रदेशभर से पहुंचे विद्यार्थी

about 1 hour ago
गणपति पंडाल के पास करंट का कहर
Top News

गणपति पंडाल के पास करंट का कहर:बच्ची समेत इतने की मौत; इतने घायल

about 1 hour ago
नशे ने कर दिया बर्बाद इंफ्लुएंसर का कॅरियर
Top News

नशे ने कर दिया बर्बाद इंफ्लुएंसर का कॅरियर:ब्रेन हेमरेज ने ली जान; अर्श से फर्श तक की दुखद कहानी

about 1 hour ago
‘छात्रों की गूंज’ को बीजेपी, नगर निगम और पुलिस-प्रशासन ने बनाया महाआयोजन
Top News

‘छात्रों की गूंज’ को बीजेपी, नगर निगम और पुलिस-प्रशासन ने बनाया महाआयोजन

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर; बच्ची सहित 2 की मौत

about 1 hour ago
विवाद के बाद पूर्व सीएम ने किससे की फोन पर बात
Top News

विवाद के बाद पूर्व सीएम ने किससे की फोन पर बात:यहां समर्थकों की भीड़ ने रोका कारकेड; पुलिस ने संभाली स्थिति

about 1 hour ago
झूठ नहीं, सच की है यह गूंज
Top News

झूठ नहीं, सच की है यह गूंज:राजनीति का नहीं देश के भविष्य का है सवाल

about 2 hours ago
दिल्ली में जान गंवाने वाले छात्र के दादा से राहुल गांधी ने की मुलाकात
Indore

दिल्ली में जान गंवाने वाले छात्र के दादा से राहुल गांधी ने की मुलाकात:पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और कांग्रेस नेता मनोज राजानी की पहल से परिवार तक पहुंची संवेदना

about 2 hours ago
अब कचरा बनेगा कमाई का जरिया
Top News

अब कचरा बनेगा कमाई का जरिया:पन्नी-रेपर से तैयार होगी प्लास्टिक सीट; GPS से ट्रैक होंगे वाहन

about 2 hours ago
युवाओं में साफ नजर आई राहुल की दीवानगी
Top News

युवाओं में साफ नजर आई राहुल की दीवानगी:‘छात्रों की गूंज' में बुलंद हुई ‘जेन-जी' की आवाज

about 2 hours ago
प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप
Top News

प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप:तीन लोगों पर केस दर्ज; प्रचार सामग्री जब्त

about 2 hours ago
किसने कहा
Top News

किसने कहा:सिर्फ शराबबंदी से नहीं सुलझेगी जहरीली शराब की समस्या

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!