शहरकाजी ने कहा: गाय को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करें; ईद उल अजहा पर सदर बाजार मस्जिद से दिया सामाजिक सद्भाव का संदेश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ईद उल अजहा पर आज सदर बाजार मस्जिद में नमाज के पूर्व शहर काजी डॉ. इशरत अली ने सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गाय को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया जाए।
मुस्लिम समाज मांग करता है कि इसे राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया जाए, ताकि काटने पर पाबंदी लग जाए। उन्होंने मौजूद समुदाय से हाथ उठवाकर इस मांग का समर्थन भी कराया।
शहर काजी करीब 9.30 बजे सदर बाजार ईदगाह मैदान पहुंचे थे। उन्होंने नमाज से ठीक पहले सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। उन्होंने खुले मंच से गाय को राष्ट्रीय धरोहर मानने की वकालत की, जिसका वहां मौजूद हजारों नमाजियों ने हाथ उठाकर समर्थन किया।
इसके बाद ईद की नमाज अदा की गई। शहर काजी ने कहा कि गाय को हमसाया कौम के लोग बड़े एहतराम से देखते हैं। मुसलमानों पर ये इल्जाम लगता है कि ये काटकर खाते हैं। अभी कुछ समय से मांग उठ रही है कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए।
हम मांग करते हैं कि गाय को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया जाए, ताकि उसके कटने पर पाबंदी लग जाए। शहर काजी ने इसके साथ ही, पानी बचाने को लेकर भी अपील की। उन्होंने कहा कि बारिश के पानी को जमीन में उतारें, ये न सोचें कि सरकार करेगी, प्रशासन करेगा। ये सब आते-जाते रहते हैं। हमें आपको सोचना होगा।
नशा नौजवानों की नस्लों को खत्म कर रहा- उन्होंने समाज के युवकों में बढ़ते नशे पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आजकल ज्यादातर मसले नशे को लेकर आ रहे हैं। नशा नौजवानों की नस्लों को खत्म कर रहा है और नशा मुसलमान ही बेच रहा, इसलिए इससे बचें।
इससे पूर्व उन्हें घर से लेकर ईदगाह मैदान तक सलवाड़िया परिवार द्वारा बग्घी में बैठाकर लाया गया। ये परंपरा परिवार 50 वर्षों से निभा रहा है। जैसे ही शहर काजी अपने राजमोहल्ला स्थित घर से बाहर आए, सलवाड़िया परिवार ने फूलों का हार पहनाकर उनका स्वागत किया और ईद की मुबारकबाद दी।
इसके बाद उन्हें खास तौर पर सजाई गई बग्घी कार में ससम्मान ईदगाह लाया गया। पिछली ईद पर काजी साहब को विंटेज कार से लाया गया था। वहीं, सुरक्षा और व्यवस्था को बनाए रखने के लिए इंदौर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।
सभी प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात है। नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे के गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी।
संबंधित समाचार

मोमोज में इल्लियां:ग्राहक ने खाद्य विभाग से की शिकायत; रेस्टोरेंट के स्टाफ ने गलती स्वीकारने के बजाय की बदतमीजी

नेपाल में फिर मंडराया तबाही का खतरा:भूस्खलन से बनीं 2 झीलें; 2,500 लोग लापता, 320 भारतीय शामिल

वीडियो देखिये, ई 20 पर सियासी घमासान:पटवारी के बयान पर भाजपा का पलटवार, कहा- जनता को गुमराह कर रही कांग्रेस

देखिए वीडियो, नशे में 30 जिंदगियों से खिलवाड़:चेकिंग में पकड़ाया वोल्वो ड्राइवर; पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

नेपाल में फिर जलप्रलय का खतरा:18 किलोमीटर ऊपर बनी झील; चीन ने जारी की चेतावनी

‘वीरू’ की दोस्ती का निकला चौंकाने वाला सच:पहचान छिपाने; जबरदस्ती और वीडियो से ब्लैकमेलिंग का आरोप

पार्किंग का ताला काटकर लाखों की लाख की कार उड़ाई:एक आरोपी गिरफ्तार; दूसरा फरार

दुर्लभ केस में कमाल:दोनों किडनियों में था कैंसर; डॉक्टरों ने सिर्फ गांठें निकालीं और दोनों बचाईं

कार के डैशबोर्ड में छिपा था नशे का खेल:लिस्टेड गुंडा समेत तीन गिरफ्तार; पुलिस खंगाल रही नेटवर्क के तार

मोमोज के ठेले पर कहासुनी बनी खूनी वारदात:डिलीवरी बॉय की गोली मारकर हत्या; पुलिस जांच में जुटी

250 साल पुराना चमत्कार अब बड़े पर्दे पर:द कॉल ऑफ कचनेर की शहर में शूटिंग; नवंबर में रिलीज की तैयारी

राखियों से सजी कलाई:आशीर्वाद से बढ़ी ताकत; मंत्री ने 10 हजार बहनों संग मनाया रक्षाबंधन

बारिश आई तो बढ़ी मुसीबत:कीचड़ और जलभराव से परेशान रहवासी; कलेक्टर से लगाई गुहार

डिग्री मिलते ही शुरू हुई सपनों की उड़ान:700 विद्यार्थियों को डिग्री; मेधावियों को मिले गोल्ड मेडल

नेपाल की बाढ़ ने बढ़ाई चिंता:73 पावर प्रोजेक्ट कर्मचारी; कैलाश मानसरोवर गए समूह भी फंसे

मिल्क केक के नाम पर क्या बेच रहे थे:खाद्य विभाग ने मारा छापा; अमानक मिठाई जब्त कर मौके पर कराई नष्ट

गाड़ी फंसाकर रील बनाई तो भड़के एमआईसी सदस्य:बोले- निर्माणाधीन रोड पर नौटंकी नहीं; विकास में करें सहयोग

वीडियो देखिए, कलम-कैमरा छोड़ा संभाली ट्रैफिक की कमान:चौराहे पर जाम खुलवाकर दिया जिम्मेदारी का संदेश

थैला लेकर गांजा बेचने निकला, पुलिस ने दबोचा:16 किलो से ज्यादा माल; पिस्टल और कारतूस बरामद, आरोपी गिरफ्तार

जुलूस में क्या उड़ाया:चित्रों पर छिड़ा विवाद; पुलिस ने शुरू की जांच, दोनों पक्षों ने रखी अपनी बात
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!