खबर
Indore

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, समय मांगा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 अक्टूबर 2026, 2:33 pm
शेयर करें:
सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई

जब मामला सुप्रीम कोर्ट में हो, तब जंतर-मंतर पर शक्ति-प्रदर्शन का औचित्य क्या?

अविश्वास का नया दौर, संस्थाओं की साख पर उठते सवाल और ‘संस्थागत अराजकता’ का बढ़ता खतरा

संवादहीनता का संकट, ‘कानून के शासन’ और ‘सड़क के शासन’ के बीच पिसती देश की राजधानी

न्यायिक प्रक्रिया के सम्मान और राजनीतिक शुचिता के बीच कहां खींची जाए लक्ष्मण रेखा?

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033, खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जब मामला सुप्रीम कोर्ट में हो, तब जंतर-मंतर पर शक्ति-प्रदर्शन लोकतंत्र को मजबूत करता है या अराजकता को न्योता देता है? ये सवाल आज जन-जन की चर्चा का विषय है। देश की राजधानी दिल्ली की सड़कें इस समय एक अजीबोगरीब कश्मकश और तनाव की गवाह बन रही हैं।

एक तरफ देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति, कार्यप्रणाली और चुनाव आयोग के भीतर दो चुनाव आयुक्तों की कथित आपत्तियों से जुड़े संवेदनशील मामलों पर सुनवाई चल रही है, वहीं दूसरी तरफ देश के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और ‘इंडिया’ गठबंधन के सैकड़ों सांसद सड़कों पर उतरकर सीधे मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

इस स्थिति ने भारतीय राजनीति और न्यायशास्त्र के सामने एक बुनियादी और बेहद गंभीर यक्ष प्रश्न खड़ा कर दिया है कि जब देश की शीर्ष अदालत किसी विवाद पर विचार कर रही हो, तब उसी मुद्दे को लेकर सड़कों पर इस तरह का हाई-ड्रामा और टकराव पैदा करना कहां तक न्यायसंगत है? क्या यह देश में एक ‘नई प्रकार की अराजकता’ या संस्थागत अविश्वास की शुरुआत है?

2 अक्टूबर से शुरू हुआ विपक्ष का ‘सड़क संग्राम’ शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन की चौखट तक पहुंच रहा है। सत्तापक्ष जहां से मूवमेंट्स को देश में अराजकता फैलाने का प्रयास बता रहा है, तो विपक्ष इसे अपना जायज हक मुकर्रर कर रहा है।

इस पूरे घटनाक्रम को समझने के लिए हमें दोनों पक्षों के तर्कों और लोकतांत्रिक मर्यादाओं की सीमाओं को कसौटी पर कसना होगा। पहले पक्ष का कहना है कि यह संस्थागत मर्यादाओं का उल्लंघन और अराजकता है?

सत्तारूढ़ दल और कई राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि विपक्ष का यह तरीका लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति गहरा अविश्वास और देश में एक प्रकार की संवैधानिक अस्थिरता पैदा करने की कोशिश है।

ये एक तरह से न्यायपालिका की अवमानना का संकेत है कि जब सुप्रीम कोर्ट ने मामले को संज्ञान में ले लिया है और उस पर कानूनी प्रक्रिया चल रही है, तो सड़कों पर समानांतर अदालत लगाना न्यायपालिका की क्षमता और निष्पक्षता पर परोक्ष सवाल उठाने जैसा है।

दिल्ली पुलिस द्वारा बार-बार मना किए जाने के बावजूद प्रतिबंधित क्षेत्रों में जाना, बैरिकेड्स पर चढ़ना और हर दिन हिरासत का एक नया राजनीतिक इवेंट बनाना कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती खड़ी करता है।

भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस हार की हताशा में देश में ‘अराजकतावादी मानसिकता’ को बढ़ावा दे रही है। चुनाव आयोग को सार्वजनिक मंचों पर ‘कठपुतली’ या ‘चोर’ कहना बिना अंतिम कानूनी निष्कर्ष के जनता के बीच उस संस्था की विश्वसनीयता को हमेशा के लिए खत्म कर सकता है।

विपक्ष और आंदोलन के समर्थकों का तर्क है कि लोकतंत्र केवल बंद कमरों या अदालतों के कमरों तक सीमित नहीं रह सकता। कानूनी लड़ाई अपनी जगह है, लेकिन विपक्ष का प्राथमिक काम जनता के मुद्दों को सड़क पर उठाना है।

विपक्ष का मानना है कि अदालत में मामला होने का मतलब यह नहीं कि देश की मुख्य विपक्षी आवाज चुप होकर बैठ जाए। मीडिया रिपोर्ट्स में जब यह बात सामने आई कि खुद चुनाव आयोग के भीतर दो आयुक्तों ने मुख्य चुनाव आयुक्त के कुछ फैसलों पर लिखित आपत्तियां जताई थीं, तो विपक्ष को लगा कि यह मामला सिर्फ कानूनी दांव-पेंच का नहीं, बल्कि सीधे-सीधे नैतिक और राजनीतिक शुचिता का है।

इस आंदोलन में जो बात सबसे ज्यादा चिंता पैदा करती है, वह है संवाद का पूरी तरह खत्म हो जाना। यदि विपक्ष को शिकायतें थीं, तो क्या चुनाव आयोग के साथ एक मेज पर बैठकर लंबी चर्चा के रास्ते बंद हो चुके थे?

और दूसरी तरफ क्या प्रशासन और पुलिस द्वारा जनप्रतिनिधियों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की जगह (जैसे जंतर-मंतर) से रोकना और बार-बार हिरासत में लेना जायज है? यह दोनों तरफ की जिद एक ऐसी स्थिति पैदा कर रही है, जहां देश में कानून के शासन की जगह ‘सड़क के शासन’ का आभास होने लगता है।

विपक्ष को आंदोलन करने का पूरा संवैधानिक अधिकार है, लेकिन उसे इस बात का ध्यान रखना होगा कि विरोध की भाषा और तरीका ऐसा न हो, जो देश में अराजकता का माहौल बनाए या न्यायपालिका के महत्व को कम करे।

अब सबकी निगाहें सुप्रीम कोर्ट पर हैं। सबसे परिपक्व और उचित रास्ता यही होगा कि दोनों पक्ष संयम बरतें, दिल्ली की सड़कों को युद्ध का मैदान बनाने के बजाय सुप्रीम कोर्ट की कानूनी प्रक्रिया का सम्मान करें और उसके अंतिम फैसले को स्वीकार करने की लोकतांत्रिक परिपक्वता दिखाएं।

संबंधित समाचार

नवरात्रि में मनचलों की खैर नहीं
Top News

नवरात्रि में मनचलों की खैर नहीं:अहिल्या सेना हुई तैयार; स्कूलों और कॉलेजों में अब तक 22 से अधिक आत्मरक्षा शिविर लगाए जा चुके

less than a minute ago
MP में 7500 करोड़ का निवेश
Top News

MP में 7500 करोड़ का निवेश:यहां लगेगी टेक्सटाइल इकाई; इतने युवाओं को मिलेगा रोजगार

1 minute ago
भारत-वेस्टइंडीज मैच
Indore

भारत-वेस्टइंडीज मैच:दोपहर 2 बजे से होगा ट्रैफिक डायवर्ट

33 minutes ago
देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया
Top News

देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया:जांच के दिए आदेश; इतने करोड़ लेने का था आरोप, मचा बवाल

41 minutes ago
राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित
Top News

राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित:कई ट्रेनों को किया गया रद्द; यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

41 minutes ago
स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं
Top News

स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं:जहां हजारों की आवाजाही; वहीं सफाई और पानी का संकट

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा
Top News

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा:क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को पकड़ा; करोड़ों के हिसाब वाले रजिस्टर जब्त

about 1 hour ago
व्यापारिक संगठनों की चेतावनी
Top News

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

about 1 hour ago
जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार
Top News

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

about 2 hours ago
आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप
Top News

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

about 2 hours ago
युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या
Top News

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस
Top News

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

about 2 hours ago
सीबीआई की बड़ी कार्रवाई
Top News

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

about 2 hours ago
डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप
Top News

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

about 2 hours ago
चलती कार बनी आग का गोला
Top News

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

about 2 hours ago
दो हादसे
Top News

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

about 3 hours ago
छात्रा की मौत का खुलासा
Top News

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

about 3 hours ago
VIP नंबरों का क्रेज
Top News

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

about 3 hours ago
CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती
Top News

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!