मिश्रा को रावत बनाना चाहती है भाजपा
KHULASA FIRST
संवाददाता

राकेश अचल वरिष्ठ पत्रकार खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सवा दो साल पहले विधानसभा चुनाव हार चुके डॉ. नरोत्तम मिश्रा को दोबारा चुनाव लड़ाने के लिए उन्हें दतिया की रिक्त विधानसभा सीट से उप चुनाव लड़ाने की गरज से भाजपा मिश्रा को चुनाव में उतारने से पहले मंत्री बनाने की रणनीति पर तेजी से काम कर रही है। जब तक इस बारे में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं होता तब तक आप इसे चंडूखाने की खबर मान सकते हैं।
भाजपा ने इससे पहले मप्र की श्योपुर जिले की विजयपुर सीट से ये प्रयोग किया था। उस समय पूर्व मंत्री रामनिवास रावत ने कांग्रेस से भाजपा में प्रवेश किया था, तब पार्टी ने उन्हें वन मंत्री बनाया और फिर श्योपुर की विजयपुर सीट से पार्टी प्रत्याशी बनाया था, लेकिन वे कांग्रेस से चुनाव हार गए थे।
मप्र के पूर्व मंत्री रावत ने कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा के चुनाव को हाईकोर्ट में चुनौती दी, हाईकोर्ट ने उन्हें ‘रनरअप’ भी घोषित किया, किंतु सुप्रीम कोर्ट ने मुकेश मल्होत्रा को राहत देते हुए उनकी विधायकी को बचा दिया।
रामनिवास रावत की कहानी से अलग नरोत्तम मिश्रा की कहानी है। मिश्राजी मंत्री रहते हुए चुनाव हारे। दतिया का कायाकल्प करने के बावजूद चुनाव हारे। क्योंकि उनका अहंकार सातवें आसमान पर था।
मिश्रा ने भी कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती के खिलाफ चुनाव याचिका लगवाने के बजाय दतिया भूमि विकास ग्रामीण बैंक में अध्यक्ष पद पर रहते भारती द्वारा की गई एक कथित जालसाजी के मामले में उलझाया।
संयोग से भारती को उस मामले में 3 साल की सजा हो गई।
भाजपा सरकार ने रात को ही विधानसभा खुलवाकर भारती की सदस्यता रद्द कर दतिया सीट रिक्त घोषित करने के लिए चुनाव आयोग को लिख दिया, हालांकि भारती अपनी सजा के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में अपील कर चुके हैं और उस पर 15 अप्रैल को सुनवाई है। मुमकिन है कि भारती को भी मल्होत्रा की तरह राहत मिल जाए, लेकिन मिश्राजी को भरोसा है कि ऐसा कदाचित होगा नहीं।
भाजपा सूत्रों के मुताबिक यदि चुनाव आयुक्त दतिया सीट रिक्त घोषित करते हैं तो नरोत्तम मिश्रा को ही वहां से चुनाव लड़ाया जाएगा, किंतु इससे पहले उन्हें मंत्री बनाया जाएगा। संभवतः इस मामले में पार्टी संगठन और सरकार के बीच रणनीति बन चुकी है।
आपको याद होगा कि खुद नरोत्तम मिश्रा को पूर्व में पेड न्यूज़ प्रकरण में केंद्रीय चुनाव आयोग अयोग्य घोषित कर चुका है। इस मामले में देश की सबसे बड़ी अदालत एक दशक बाद भी फैसला नहीं दे पाई है और तब से अब तक पंडितजी दो चुनाव लड़ चुके हैं और तीसरे चुनाव की तैयारी कर रहे हैं।
मिश्रा नरोत्तम चुनाव लड़ें, जीतें या हारें ये मुद्दा विचारणीय नहीं है। मुद्दा ये है कि क्या देश की सबसे बड़ी अदालत कामबाढ़ के बोझ में इतनी दबी है कि उसके पास मिश्रा के विरुद्ध केंद्रीय चुनाव आयोग की याचिका पर सुरक्षित रखा फैसला सुनाने की भी फुर्सत नहीं है?
जाहिर है कि अब केंचुआ भी उनका अपना है और नवगृह भी। मिश्रा जी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का अपेक्षित फैसला इतना ज्यादा सुरक्षित रखा है कि उसके दतिया उप चुनाव (यदि हुआ तो) होने तक भी सुनाए जाने की उम्मीद नहीं है। अब देखिए मां पीतांबरा किसके ऊपर कृपा करतीं हैं?
चुनाव आयुक्त दतिया सीट रिक्त घोषित करते हैं तो नरोत्तम मिश्रा को ही वहां से चुनाव लड़ाया जाएगा, किंतु इससे पहले उन्हें मंत्री बनाया जाएगा। संभवतः इस मामले में पार्टी संगठन और सरकार के बीच रणनीति बन चुकी है। आपको याद होगा कि खुद नरोत्तम मिश्रा को पूर्व में पेड न्यूज़ प्रकरण में केंद्रीय चुनाव आयोग अयोग्य घोषित कर चुका है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!