आरोपी टेलीग्राम-इंस्टाग्राम से करता था हथियारों की डील: सोशल मीडिया चैट के जरिये खुलासा; पूरे प्रदेश में फैला था नेटवर्क
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
द्वारकापुरी पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़े गए युवक से पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया है। आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम और इंस्टाग्राम के जरिये ग्राहकों से संपर्क कर अवैध हथियारों की डील करता और चैट के माध्यम से सप्लाई की व्यवस्था करता था।
परसों शाम द्वारकापुरी पुलिस सूर्यदेव नगर क्षेत्र में चेकिंग पॉइंट पर वाहनों व संदिग्धों की जांच कर रही थी। तभी एक युवक दिखाई दिया, जिसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर उसे रोककर पूछताछ की और उसके बैग की तलाशी ली तो 6 देसी पिस्टल व 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए।
इस पर उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी राजवीर सिंह सिकलीगर (21) निवासी ग्राम ओझर, जिला बड़वानी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
आरोपी ने बताया कि वह टेलीग्राम और इंस्टाग्राम के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क करता था। सोशल मीडिया पर बातचीत के बाद चैट के जरिये हथियारों की कीमत और डिलीवरी तय करता और इसके बाद तय स्थान पर अवैध हथियार पहुंचाकर सप्लाई करता था।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने इस अवैध धंधे के लिए पूरे प्रदेश में अपना नेटवर्क तैयार कर रखा था। वह अलग-अलग जिलों के ग्राहकों से ऑनलाइन संपर्क कर हथियार उपलब्ध कराता था।
उससे जानकारी जुटाई जा रही है कि उसने इंदौर व आसपास के इलाकों में किन-किन लोगों को हथियार सप्लाई किए हैं। आरोपी से अवैध हथियारों के स्रोत के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।
आरोपी को पकड़ने में आर. अरुण माथुर, अनुराग सिकरवार और केसी शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वीडियो और फोटो भेजकर डील तय करता था
आरोपी इंटरनेट कॉलिंग और मैसेज से ग्राहकों से संपर्क कर हथियारों की डिलीवरी करता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी ग्राहकों को हथियारों के वीडियो और फोटो भेजकर डील तय करता था।
यह भी पता चला है कि आरोपी राजवीर पहले भी हथियार तस्करी के मामलों में महाराष्ट्र के औरंगाबाद और धुलिया में गिरफ्तार हो चुका है और जेल भी जा चुका है। उसके कुछ साथियों को पहले क्राइम ब्रांच और भंवरकुआं पुलिस पकड़ चुकी है।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!