इतने लाख की ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार: सिलाई का काम करता है आरोपी; पहले भी दर्ज है एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त और तस्करी के खिलाफ क्राइम ब्रांच की कार्रवाई लगातार जारी है। क्राइम ब्रांच ने स्नेहलतागंज क्षेत्र में पशु चिकित्सालय के सामने से एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 12 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत एक लाख 20 हजार रुपए है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान एजाज उर्फ पिन्टू (26), निवासी तुकोगंज थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज है। पुलिस अब मादक पदार्थों के सप्लायरों और नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।
पुलिस को देखकर घबराया, तलाशी में मिली ब्राउन शुगर
पुलिस आयुक्त के निर्देश और पुलिस उपायुक्त (अपराध) के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच द्वारा नशामुक्ति अभियान के तहत संदिग्धों की धरपकड़ और सघन चेकिंग की जा रही है।
इसी क्रम में 23 नवंबर को क्राइम ब्रांच की टीम गश्त करते हुए स्नेहलतागंज स्थित पशु चिकित्सालय के सामने पहुंची। यहां एक संदिग्ध युवक खड़ा दिखाई दिया।
पुलिस ने जब उससे वहां खड़े होने का कारण पूछा तो वह हड़बड़ाने लगा। संदेह होने पर टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। विधिवत तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 12 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई।
दसवीं तक पढ़ा है आरोपी, घर से करता है सिलाई
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी एजाज उर्फ पिन्टू दसवीं कक्षा तक शिक्षित है और घर से ही सिलाई का काम करता है। पुलिस का कहना है कि आरोपी स्वयं भी नशे का आदी है।
उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच में एमआईजी थाने में पूर्व से मादक पदार्थों से संबंधित प्रकरण दर्ज होना पाया गया है। आरोपी के खिलाफ एमआईजी थाने में अपराध क्रमांक 40/2026, धारा 8/27 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज है।
संबंधित समाचार

संदिग्ध जहरीली शराब कांड में एक और मौत:डेढ़ महीने बाद राकेश ने तोड़ा दम

वीडियो देखिये, पुलिस की पकड़ में पार्षद का क्या हाल हुआ:भीड़ के बीच किसी ने मारी लात; सब्जी मंडी हटाने के बाद गहराया विवाद

वीडियो देखिये, तीर्थनगरी में नर्मदा नदी की लहरों पर मुख्यमंत्री का दिखा हुनर:हंसते हुए बोले- डरो मत; आज सरकार चला रहा हूं, लेकिन इससे पहले सब चलाया है मैंने

वीडियो देखिये, मंडी विवाद के बीच इस पार्टी के दो नेता थाने में:बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

वीडियो देखिये, पेड़-पौधों में पानी डालने के दौरान ऐसा हादसा:निगम के वाहन की चपेट में आया क्लीनर,

सस्ते मोबाइल का झांसा देकर महिला से इतने हजार की ठगी:क्राइम ब्रांच ने वापस कराए इतने हजार; ओएलएक्स पर खुद को मोबाइल डिस्ट्रीब्यूटर बताकर ठग ने बिछाया जाल

वीडियो देखिये, गाय की मौत के बाद टोल नाके पर बस रुकवाकर किया हंगामा:गौसेवा के नाम पर बस में तोड़फोड़ और मारपीट का आरोप; सवार थे करीब 40 यात्री

वीडियो देखिये, फूटी कोठी पर नेता प्रतिपक्ष ने खोया आपा:सब्जी मंडी हटाने की कार्रवाई के दौरान हुआ विवाद; निगम कर्मचारी को जड़ा थप्पड़

वीडियो देखिये, पार्षद और पुलिस के बीच झड़प:बल प्रयोग कर हिरासत में लिया; क्यों पहुंचे थे ये नेता

वीडियो देखिये, मंडी हटाने पहुंची निगम टीम का सब्जी विक्रेताओं ने किया विरोध:कांग्रेस नेताओं ने निगम की गाड़ी से वापस निकलवाया जब्त सामान

दिल्ली छोड़ इस शहर में शूटिंग करने आई टीम:पुलिस के रवैये से नाराज होकर लौटी मुंबई; फिल्म निर्माता ने लगाए गंभीर आरोप

वीडियो देखिये, इतनी सुबह इस शख्स के घर पुलिस पहुंची:कार्रवाई के तरीके पर उठे सवाल; दंपति ने वीडियो के माध्यम से बताई पूरी घटना

वीडियो देखिये, आग की लपटों में घिरी कार:इंदौर-नेमावर मार्ग पर हड़कंप

आग में झुलस गई पहचान:सिर में लगी प्लेट ने खोला कत्ल का राज; पुलिस ने जोड़ीं जांच की कड़ियां

शराबियों की सेहत सुधारने में जुटा सिस्टम:सागर में गजब का इंतजाम; शराब में मिलावट रोकने के लिए पहले क्यों नहीं जागता सिस्टम

12 हजार से 25 हजार रुपए किलो तक बेचते थे मांस:सांभर व काला हिरण रहते थे शिकारियों के निशाने पर; शिकार के शौकीनों को एक लाख में उपलब्ध कराते थे जंगल और बंदूक

देखिये वीडियो, 11 लाख दीयों से जगमगाई काशी:84 घाटों पर जलाए गए; देव दीपावली देखने 40 देशों से पहुंचे मेहमान, लेजर-ड्रोन शो भी होगा

जिंदगीभर की कमाई उजड़ी:प्लॉट बेचने वाले कहां हैं; भूमाफियाओं और जिम्मेदारों से न्याय कब मिलेगा

यात्रियों से भरी मिनी बस पलटी:एक की मौत; कई घायल, समय पर नहीं पहुंची एंबुलेंस, लोडर में ले जाना पड़ा शव

किसानों पर पुलिस की कार्रवाई:80 को बसों में भरकर थाने ले गई; 2 दिन से डाला था डेरा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!