वीडियो देखिये, गाय की मौत के बाद टोल नाके पर बस रुकवाकर किया हंगामा: गौसेवा के नाम पर बस में तोड़फोड़ और मारपीट का आरोप; सवार थे करीब 40 यात्री
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
धार्मिक यात्रा पर निकले एक परिवार के लिए बाबा महाकाल के दर्शन से पहले का सफर दहशत और परेशानी भरा साबित हुआ। महाराष्ट्र के परतवाड़ा का यह परिवार राजस्थान की धार्मिक यात्रा पूरी करने और मां बगलामुखी के दर्शन के बाद उज्जैन आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक गाय बस की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
आरोप है कि इस घटना के बाद कुछ लोगों ने टोल नाके पर बस रुकवाकर उसके शीशे तोड़ दिए, यात्रियों को धमकाया और बीच-बचाव करने वालों के साथ हाथापाई की। परिवार ने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारियों से जवाब मांगते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।
अचानक बस के सामने आ गई थी गाय
परिवार के मुताबिक, स्लीपर कोच बस में करीब 40 यात्री सवार थे। इनमें महिलाएं, बुजुर्ग और छोटे बच्चे भी शामिल थे। सभी धार्मिक यात्रा पूरी कर बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन जा रहे थे। इसी दौरान अचानक एक गाय बस के सामने आ गई और दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। परिवार का कहना है कि चालक ने तत्काल बस नहीं रोकी थी। बस में सवार यात्रियों को भी उस समय दुर्घटना की जानकारी नहीं थी।
टोल नाके पर रुकवाई बस, शीशे तोड़ने का आरोप
परिवार का आरोप है कि दुर्घटना के बाद टोल नाके पर जितेंद्र पांचाल और उनके कुछ साथियों ने बस को रुकवाया। परिवार को बताया गया कि ये लोग विश्व हिंदू परिषद की उज्जैन ग्रामीण इकाई से जुड़े हुए हैं। आरोप है कि इन लोगों ने बस के शीशे तोड़ दिए और यात्रियों को धमकाना शुरू कर दिया। जब कुछ यात्रियों ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो उनके साथ भी कथित रूप से हाथापाई की गई।
सहमे बच्चे, घबरा गईं महिलाएं, अस्पताल पहुंची मौसी
परिवार के अनुसार, अचानक हुए इस घटनाक्रम से बस में सवार महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग बुरी तरह घबरा गए। धार्मिक यात्रा पर निकले परिवार के सदस्यों में भय का माहौल बन गया। परिवार का कहना है कि इस घटनाक्रम के दौरान उनकी मौसी की तबीयत इतनी बिगड़ गई कि उन्हें उज्जैन के एक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
पुलिस की मौजूदगी में आठ हजार रुपए देने का दावा
परिवार ने पूरे घटनाक्रम में आठ हजार रुपए के भुगतान को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद गाय को दफनाने की व्यवस्था के लिए उनसे आठ हजार रुपए देने को कहा गया।
गौमाता के प्रति अपनी श्रद्धा और गाय की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए परिवार ने बस चालक के माध्यम से यह राशि दे दी। परिवार का दावा है कि इस भुगतान का वीडियो भी पुलिस ने बनाया था। अब परिवार जानना चाहता है कि आखिर आठ हजार रुपए किस आधार पर लिए गए, यह राशि किसे दी गई और इसका उपयोग कहां किया गया?
चालक की गलती की सजा यात्रियों को क्यों?
परिवार का कहना है कि यदि दुर्घटना में बस चालक की गलती थी तो उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए थी। लेकिन बस में सवार महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को डराने-धमकाने, वाहन के शीशे तोड़ने और यात्रियों के साथ कथित मारपीट करने का अधिकार किसी को कैसे मिल गया?
परिवार ने सवाल उठाया है कि यदि गाय की मौत के मामले में चालक के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है तो बस में तोड़फोड़ और यात्रियों के साथ कथित हाथापाई करने वालों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं होनी चाहिए?
हम भी गौमाता के प्रति रखते हैं श्रद्धा
परिवार ने स्पष्ट किया है कि वे स्वयं गौमाता के प्रति गहरी श्रद्धा रखते हैं। दुर्घटना में गाय की मौत होने से उन्हें भी दुख पहुंचा है। इसी भावना के चलते उन्होंने गाय को दफनाने की व्यवस्था के लिए मांगी गई राशि का भुगतान भी किया। हालांकि, परिवार का कहना है कि गौसेवा के नाम पर निर्दोष यात्रियों को भयभीत करना और कानून अपने हाथ में लेना किसी भी तरह उचित नहीं ठहराया जा सकता।
विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मांगा जवाब
पीड़ित परिवार ने विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारियों से जितेंद्र पांचाल और उनके साथियों की कथित भूमिका की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। परिवार ने संगठन से यह भी स्पष्ट करने को कहा है कि क्या वह इस तरह की कथित कार्यशैली का समर्थन करता है।
परिवार का कहना है कि उनकी शिकायत किसी संगठन की विचारधारा या गौसेवा के उद्देश्य से नहीं, बल्कि घटना में शामिल बताए जा रहे लोगों के कथित आचरण को लेकर है।
इसलिए तत्काल नहीं की पुलिस से शिकायत
परिवार के मुताबिक, घटनास्थल पर उन्होंने तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। उस समय उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता बस में सवार महिलाओं, छोटे बच्चों और बुजुर्गों को सुरक्षित वहां से निकालना था। परिवार के सदस्य पहले ही घटनाक्रम से घबराए हुए थे। ऐसे में उन्होंने सुरक्षा को प्राथमिकता दी।
परिवार ने उठाए ये प्रमुख सवाल
- गाय की मौत के मामले में दुर्घटना की निष्पक्ष जांच क्यों न हो?
- बस के शीशे तोड़ने और यात्रियों को धमकाने वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
- यात्रियों के साथ कथित मारपीट करने वालों की जवाबदेही कौन तय करेगा?
- गाय को दफनाने के नाम पर आठ हजार रुपए किस आधार पर लिए गए?
- भुगतान का वीडियो और राशि का पूरा हिसाब सार्वजनिक क्यों नहीं किया जाना चाहिए?
- क्या विश्व हिंदू परिषद इस तरह की कथित कार्यशैली का समर्थन करती है?
गौमाता का सम्मान जरूरी, इंसान की सुरक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण
परिवार ने पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही आठ हजार रुपए के भुगतान का पूरा हिसाब सार्वजनिक करने को कहा है।
परिवार का सवाल है कि गौमाता का सम्मान करते हुए क्या इंसान की गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित करना भी उतना ही आवश्यक नहीं है? फिलहाल मामले में जितेंद्र पांचाल, विश्व हिंदू परिषद और संबंधित पुलिस अधिकारियों का पक्ष नहीं मिल सका।
संबंधित समाचार

संदिग्ध जहरीली शराब कांड में एक और मौत:डेढ़ महीने बाद राकेश ने तोड़ा दम

वीडियो देखिये, पुलिस की पकड़ में पार्षद का क्या हाल हुआ:भीड़ के बीच किसी ने मारी लात; सब्जी मंडी हटाने के बाद गहराया विवाद

वीडियो देखिये, तीर्थनगरी में नर्मदा नदी की लहरों पर मुख्यमंत्री का दिखा हुनर:हंसते हुए बोले- डरो मत; आज सरकार चला रहा हूं, लेकिन इससे पहले सब चलाया है मैंने

वीडियो देखिये, मंडी विवाद के बीच इस पार्टी के दो नेता थाने में:बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

वीडियो देखिये, पेड़-पौधों में पानी डालने के दौरान ऐसा हादसा:निगम के वाहन की चपेट में आया क्लीनर,

सस्ते मोबाइल का झांसा देकर महिला से इतने हजार की ठगी:क्राइम ब्रांच ने वापस कराए इतने हजार; ओएलएक्स पर खुद को मोबाइल डिस्ट्रीब्यूटर बताकर ठग ने बिछाया जाल

इतने लाख की ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार:सिलाई का काम करता है आरोपी; पहले भी दर्ज है एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण

वीडियो देखिये, फूटी कोठी पर नेता प्रतिपक्ष ने खोया आपा:सब्जी मंडी हटाने की कार्रवाई के दौरान हुआ विवाद; निगम कर्मचारी को जड़ा थप्पड़

वीडियो देखिये, पार्षद और पुलिस के बीच झड़प:बल प्रयोग कर हिरासत में लिया; क्यों पहुंचे थे ये नेता

वीडियो देखिये, मंडी हटाने पहुंची निगम टीम का सब्जी विक्रेताओं ने किया विरोध:कांग्रेस नेताओं ने निगम की गाड़ी से वापस निकलवाया जब्त सामान

दिल्ली छोड़ इस शहर में शूटिंग करने आई टीम:पुलिस के रवैये से नाराज होकर लौटी मुंबई; फिल्म निर्माता ने लगाए गंभीर आरोप

वीडियो देखिये, इतनी सुबह इस शख्स के घर पुलिस पहुंची:कार्रवाई के तरीके पर उठे सवाल; दंपति ने वीडियो के माध्यम से बताई पूरी घटना

वीडियो देखिये, आग की लपटों में घिरी कार:इंदौर-नेमावर मार्ग पर हड़कंप

आग में झुलस गई पहचान:सिर में लगी प्लेट ने खोला कत्ल का राज; पुलिस ने जोड़ीं जांच की कड़ियां

शराबियों की सेहत सुधारने में जुटा सिस्टम:सागर में गजब का इंतजाम; शराब में मिलावट रोकने के लिए पहले क्यों नहीं जागता सिस्टम

12 हजार से 25 हजार रुपए किलो तक बेचते थे मांस:सांभर व काला हिरण रहते थे शिकारियों के निशाने पर; शिकार के शौकीनों को एक लाख में उपलब्ध कराते थे जंगल और बंदूक

देखिये वीडियो, 11 लाख दीयों से जगमगाई काशी:84 घाटों पर जलाए गए; देव दीपावली देखने 40 देशों से पहुंचे मेहमान, लेजर-ड्रोन शो भी होगा

जिंदगीभर की कमाई उजड़ी:प्लॉट बेचने वाले कहां हैं; भूमाफियाओं और जिम्मेदारों से न्याय कब मिलेगा

यात्रियों से भरी मिनी बस पलटी:एक की मौत; कई घायल, समय पर नहीं पहुंची एंबुलेंस, लोडर में ले जाना पड़ा शव

किसानों पर पुलिस की कार्रवाई:80 को बसों में भरकर थाने ले गई; 2 दिन से डाला था डेरा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!