वीडियो देखिये, तीर्थनगरी में नर्मदा नदी की लहरों पर मुख्यमंत्री का दिखा हुनर: हंसते हुए बोले- डरो मत; आज सरकार चला रहा हूं, लेकिन इससे पहले सब चलाया है मैंने
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, ओंकारेश्वर।
कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर ओंकारेश्वर पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। नर्मदा पूजन और देव दर्शन के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री ने नौका विहार के दौरान स्वयं बोट चलाने की कमान संभाल ली। मुख्यमंत्री का यह हुनर देखकर बोट में सवार लोग भी हतप्रभ रह गए।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने बड़े ही सहज अंदाज में कहा- डरो मत, खूब चलाई है मैंने, शिप्राजी में भी चलाई है। सरकार चला रहा हूं, लेकिन उसके पहले सब चलाया है मैंने। मुख्यमंत्री का यह हल्का-फुल्का अंदाज उनके ओंकारेश्वर प्रवास के दौरान खासा दिलचस्प रहा।
पर्यटन निगम के अध्यक्ष रहते हुए भी चलाई थी बोट
नौका विहार के दौरान मुख्यमंत्री ने अपने पुराने दिनों को भी याद किया। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम का अध्यक्ष रहते हुए उज्जैन की शिप्रा नदी में मोटर बोट और क्रूज चला चुके हैं। इसलिए बोट चलाना उनके लिए कोई नया अनुभव नहीं है। मुख्यमंत्री सहित बोट में सवार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सुरक्षा के लिए लाइफ जैकेट भी पहन रखी थी।
नर्मदा के बीच मंत्रियों और अधिकारियों से विकास कार्यों पर चर्चा
नौका विहार के दौरान मुख्यमंत्री ने ओंकार पर्वत पर स्थापित आदिगुरु शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा को भी निहारा। इस दौरान बोट में मौजूद मंत्रियों और अधिकारियों से ओंकारेश्वर में सिंहस्थ के मद्देनजर प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर चर्चा की।
ओंकारेश्वर में तीन की जगह होंगे छह पुल
मुख्यमंत्री ने ओंकारेश्वर के घाटों का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मां नर्मदा की कृपा और कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया है।
यात्रियों के सुगम आवागमन के लिए ओंकारेश्वर में पुलों की संख्या तीन से बढ़ाकर छह करने की योजना है। इसका उद्देश्य तीर्थयात्रियों को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना है।
2800 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा ओंकार लोक
मुख्यमंत्री ने ओंकारेश्वर में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी भी ली। उन्होंने बताया कि करीब 2800 करोड़ रुपये की लागत से ओंकार लोक का निर्माण किया जा रहा है। परियोजना पूरी होने के बाद देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
कैबिनेट मंत्रियों के साथ की मां नर्मदा की आरती
मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल के कई सहयोगियों के साथ ओंकारेश्वर पहुंचे थे। उनके साथ नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री प्रहलाद पटेल और विश्वास सारंग सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
गौमुख घाट पर मुख्यमंत्री ने मां नर्मदा का विधि-विधान से पूजन और अभिषेक कर आरती की। प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
दादा गुरु की पांचवीं नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने अवधूत सिद्ध महायोगी दादा गुरु की पांचवीं नर्मदा सेवा परिक्रमा यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम में भी सहभागिता की। उन्होंने कहा कि मां नर्मदा की परिक्रमा केवल धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि आस्था, साधना, सद्भाव और लोक कल्याण का आध्यात्मिक मार्ग है।
मुख्यमंत्री ने बाबा ओंकारेश्वर और बाबा ममलेश्वर के दर्शन कर पूजा-अर्चना भी की। धार्मिक आयोजनों और विकास कार्यों की समीक्षा के बीच मुख्यमंत्री का स्वयं बोट चलाना इस प्रवास का खास आकर्षण रहा।
संबंधित समाचार

संदिग्ध जहरीली शराब कांड में एक और मौत:डेढ़ महीने बाद राकेश ने तोड़ा दम

वीडियो देखिये, पुलिस की पकड़ में पार्षद का क्या हाल हुआ:भीड़ के बीच किसी ने मारी लात; सब्जी मंडी हटाने के बाद गहराया विवाद

वीडियो देखिये, मंडी विवाद के बीच इस पार्टी के दो नेता थाने में:बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

वीडियो देखिये, पेड़-पौधों में पानी डालने के दौरान ऐसा हादसा:निगम के वाहन की चपेट में आया क्लीनर,

सस्ते मोबाइल का झांसा देकर महिला से इतने हजार की ठगी:क्राइम ब्रांच ने वापस कराए इतने हजार; ओएलएक्स पर खुद को मोबाइल डिस्ट्रीब्यूटर बताकर ठग ने बिछाया जाल

इतने लाख की ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार:सिलाई का काम करता है आरोपी; पहले भी दर्ज है एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण

वीडियो देखिये, गाय की मौत के बाद टोल नाके पर बस रुकवाकर किया हंगामा:गौसेवा के नाम पर बस में तोड़फोड़ और मारपीट का आरोप; सवार थे करीब 40 यात्री

वीडियो देखिये, फूटी कोठी पर नेता प्रतिपक्ष ने खोया आपा:सब्जी मंडी हटाने की कार्रवाई के दौरान हुआ विवाद; निगम कर्मचारी को जड़ा थप्पड़

वीडियो देखिये, पार्षद और पुलिस के बीच झड़प:बल प्रयोग कर हिरासत में लिया; क्यों पहुंचे थे ये नेता

वीडियो देखिये, मंडी हटाने पहुंची निगम टीम का सब्जी विक्रेताओं ने किया विरोध:कांग्रेस नेताओं ने निगम की गाड़ी से वापस निकलवाया जब्त सामान

दिल्ली छोड़ इस शहर में शूटिंग करने आई टीम:पुलिस के रवैये से नाराज होकर लौटी मुंबई; फिल्म निर्माता ने लगाए गंभीर आरोप

वीडियो देखिये, इतनी सुबह इस शख्स के घर पुलिस पहुंची:कार्रवाई के तरीके पर उठे सवाल; दंपति ने वीडियो के माध्यम से बताई पूरी घटना

वीडियो देखिये, आग की लपटों में घिरी कार:इंदौर-नेमावर मार्ग पर हड़कंप

आग में झुलस गई पहचान:सिर में लगी प्लेट ने खोला कत्ल का राज; पुलिस ने जोड़ीं जांच की कड़ियां

शराबियों की सेहत सुधारने में जुटा सिस्टम:सागर में गजब का इंतजाम; शराब में मिलावट रोकने के लिए पहले क्यों नहीं जागता सिस्टम

12 हजार से 25 हजार रुपए किलो तक बेचते थे मांस:सांभर व काला हिरण रहते थे शिकारियों के निशाने पर; शिकार के शौकीनों को एक लाख में उपलब्ध कराते थे जंगल और बंदूक

देखिये वीडियो, 11 लाख दीयों से जगमगाई काशी:84 घाटों पर जलाए गए; देव दीपावली देखने 40 देशों से पहुंचे मेहमान, लेजर-ड्रोन शो भी होगा

जिंदगीभर की कमाई उजड़ी:प्लॉट बेचने वाले कहां हैं; भूमाफियाओं और जिम्मेदारों से न्याय कब मिलेगा

यात्रियों से भरी मिनी बस पलटी:एक की मौत; कई घायल, समय पर नहीं पहुंची एंबुलेंस, लोडर में ले जाना पड़ा शव

किसानों पर पुलिस की कार्रवाई:80 को बसों में भरकर थाने ले गई; 2 दिन से डाला था डेरा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!