सस्ते मोबाइल का झांसा देकर महिला से इतने हजार की ठगी: क्राइम ब्रांच ने वापस कराए इतने हजार; ओएलएक्स पर खुद को मोबाइल डिस्ट्रीब्यूटर बताकर ठग ने बिछाया जाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ऑनलाइन मोबाइल खरीदने के दौरान एक महिला साइबर ठगी का शिकार हो गई। अज्ञात ठग ने खुद को मोबाइल डिस्ट्रीब्यूटर बताकर महिला को कम कीमत पर मोबाइल दिलाने का झांसा दिया।
शातिर ठग ने महिला के साथ ही सैमसंग स्टोर संचालक को भी गुमराह किया और अपने बैंक खाते में 61 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिए। रकम मिलते ही ठग ने अपना मोबाइल बंद कर लिया। शिकायत मिलने के बाद क्राइम ब्रांच की साइबर फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी गई राशि में से 45 हजार रुपए वापस कराए हैं।
ओएलएक्स पर मोबाइल खरीदने के लिए किया था संपर्क
इंदौर निवासी वेदिका (परिवर्तित नाम) ने ओएलएक्स पर मोबाइल खरीदने के लिए संपर्क किया था। इस दौरान अज्ञात व्यक्ति ने खुद को मोबाइल डिस्ट्रीब्यूटर बताते हुए कम कीमत पर मोबाइल उपलब्ध कराने की बात कही। भारी डिस्काउंट का झांसा देकर ठग ने महिला को अपने विश्वास में ले लिया।
दुकानदार को भी गुमराह किया, अपने खाते में लिए रुपए
शातिर ठग ने इस पूरे घटनाक्रम में सैमसंग स्टोर संचालक को भी गुमराह किया। इसके बाद महिला से मोबाइल खरीदने के नाम पर अपने बैंक खाते में 61 हजार रुपए का ऑनलाइन भुगतान करवा लिया।
रकम खाते में पहुंचते ही आरोपी ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया। धोखाधड़ी का पता चलने पर महिला ने क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई।
बैंकिंग समन्वय से वापस कराए 45 हजार रुपए
शिकायत मिलते ही क्राइम ब्रांच की साइबर फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन टीम ने मामले में कार्रवाई शुरू की। संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर वैधानिक प्रक्रिया के माध्यम से ठगी गई राशि में से 45 हजार रुपए महिला को वापस कराए गए। शेष 16 हजार रुपए की वापसी के लिए प्रयास जारी हैं। पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश भी कर रही है।
सस्ते सामान और भारी डिस्काउंट के झांसे में न आएं
क्राइम ब्रांच ने नागरिकों से ऑनलाइन खरीदारी के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। पुलिस ने सलाह दी है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति के बैंक खाते में भुगतान न करें।
दुकान से सामान खरीदते समय सीधे दुकानदार या अधिकृत काउंटर पर ही भुगतान करें। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सस्ते सामान और भारी डिस्काउंट के नाम पर दिए जाने वाले प्रस्तावों की अच्छी तरह जांच करें।
साइबर ठगी होने पर तत्काल यहां करें शिकायत
- इंदौर पुलिस साइबर हेल्पलाइन : 7049124445
- राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन : 1930
- राष्ट्रीय साइबर अपराध शिकायत पोर्टल : www.cybercrime.gov.in
संबंधित समाचार

संदिग्ध जहरीली शराब कांड में एक और मौत:डेढ़ महीने बाद राकेश ने तोड़ा दम

वीडियो देखिये, पुलिस की पकड़ में पार्षद का क्या हाल हुआ:भीड़ के बीच किसी ने मारी लात; सब्जी मंडी हटाने के बाद गहराया विवाद

वीडियो देखिये, तीर्थनगरी में नर्मदा नदी की लहरों पर मुख्यमंत्री का दिखा हुनर:हंसते हुए बोले- डरो मत; आज सरकार चला रहा हूं, लेकिन इससे पहले सब चलाया है मैंने

वीडियो देखिये, मंडी विवाद के बीच इस पार्टी के दो नेता थाने में:बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

वीडियो देखिये, पेड़-पौधों में पानी डालने के दौरान ऐसा हादसा:निगम के वाहन की चपेट में आया क्लीनर,

इतने लाख की ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार:सिलाई का काम करता है आरोपी; पहले भी दर्ज है एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण

वीडियो देखिये, गाय की मौत के बाद टोल नाके पर बस रुकवाकर किया हंगामा:गौसेवा के नाम पर बस में तोड़फोड़ और मारपीट का आरोप; सवार थे करीब 40 यात्री

वीडियो देखिये, फूटी कोठी पर नेता प्रतिपक्ष ने खोया आपा:सब्जी मंडी हटाने की कार्रवाई के दौरान हुआ विवाद; निगम कर्मचारी को जड़ा थप्पड़

वीडियो देखिये, पार्षद और पुलिस के बीच झड़प:बल प्रयोग कर हिरासत में लिया; क्यों पहुंचे थे ये नेता

वीडियो देखिये, मंडी हटाने पहुंची निगम टीम का सब्जी विक्रेताओं ने किया विरोध:कांग्रेस नेताओं ने निगम की गाड़ी से वापस निकलवाया जब्त सामान

दिल्ली छोड़ इस शहर में शूटिंग करने आई टीम:पुलिस के रवैये से नाराज होकर लौटी मुंबई; फिल्म निर्माता ने लगाए गंभीर आरोप

वीडियो देखिये, इतनी सुबह इस शख्स के घर पुलिस पहुंची:कार्रवाई के तरीके पर उठे सवाल; दंपति ने वीडियो के माध्यम से बताई पूरी घटना

वीडियो देखिये, आग की लपटों में घिरी कार:इंदौर-नेमावर मार्ग पर हड़कंप

आग में झुलस गई पहचान:सिर में लगी प्लेट ने खोला कत्ल का राज; पुलिस ने जोड़ीं जांच की कड़ियां

शराबियों की सेहत सुधारने में जुटा सिस्टम:सागर में गजब का इंतजाम; शराब में मिलावट रोकने के लिए पहले क्यों नहीं जागता सिस्टम

12 हजार से 25 हजार रुपए किलो तक बेचते थे मांस:सांभर व काला हिरण रहते थे शिकारियों के निशाने पर; शिकार के शौकीनों को एक लाख में उपलब्ध कराते थे जंगल और बंदूक

देखिये वीडियो, 11 लाख दीयों से जगमगाई काशी:84 घाटों पर जलाए गए; देव दीपावली देखने 40 देशों से पहुंचे मेहमान, लेजर-ड्रोन शो भी होगा

जिंदगीभर की कमाई उजड़ी:प्लॉट बेचने वाले कहां हैं; भूमाफियाओं और जिम्मेदारों से न्याय कब मिलेगा

यात्रियों से भरी मिनी बस पलटी:एक की मौत; कई घायल, समय पर नहीं पहुंची एंबुलेंस, लोडर में ले जाना पड़ा शव

किसानों पर पुलिस की कार्रवाई:80 को बसों में भरकर थाने ले गई; 2 दिन से डाला था डेरा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!