शादी से पहले रिश्ते में बढ़ गया था तनाव: केतन को पहले से था शक; पुलिस का दावा-14 जून को भी चट्टान से धक्का देने की हुई थी कोशिश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, पुणे।
केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस के अनुसार केतन अग्रवाल और सिया गोयल की शादी इसी वर्ष नवंबर में होने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही दोनों के रिश्ते में तनाव बढ़ने लगा था।
जांच में सामने आया है कि 18 जून को पुणे जिले के लोहागढ़ किले पर केतन की कथित हत्या की गई। पुलिस का आरोप है कि सिया गोयल (20) और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी (22) ने मिलकर केतन को चट्टान से धक्का देकर उसकी हत्या कर दी।
मामले में पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अदालत ने सिया गोयल और चेतन चौधरी को 3 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। पुलिस अब घटनास्थल, डिजिटल साक्ष्यों और दोनों आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है।
पिता ने बताया- केतन को पहले से था शक
केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि उनके बेटे ने कई बार सिया और चेतन की बढ़ती नजदीकियों को लेकर चिंता जताई थी।
केतन का कहना था कि बातचीत के दौरान सिया अक्सर चेतन का नाम लिया करती थी। उसने यह भी महसूस किया था कि जब भी वह सिया को फोन करता था, कई बार उसका फोन लगातार व्यस्त मिलता था, जिससे उसे दोनों के बीच किसी रिश्ते का संदेह होने लगा था।
बाली ट्रिप को लेकर भी हुआ था विवाद
पुलिस जांच के अनुसार शादी से पहले केतन और सिया की इंडोनेशिया के बाली घूमने जाने की योजना बनाई गई थी। हालांकि सिया ने इस ट्रिप में पहले भी कई बार रुकावट डाली थी। 6 जून को जब बाली ट्रिप रद्द हुई तो केतन अपने पिता विशाल अग्रवाल के पास पहुंचा और बताया कि सिया छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करती है।
पिता ने उसे समझाया कि सिया उम्र में छोटी है, इसलिए उसके व्यवहार को लेकर अधिक चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे सिया से बातचीत कर उसकी काउंसलिंग भी करेंगे।
14 जून को भी धक्का देने की कोशिश का दावा
पुलिस जांच में एक और महत्वपूर्ण खुलासा सामने आया है। जांच एजेंसियों के अनुसार 14 जून को भी केतन और सिया लोहागढ़ किले गए थे, जहां बाद में 18 जून को कथित हत्या हुई।
पुलिस का दावा है कि उसी दिन सिया ने केतन को चट्टान से धक्का देने की कोशिश की थी, लेकिन केतन ने एक झाड़ी पकड़ ली, जिससे उसकी जान बच गई। जब केतन ने इस घटना पर हैरानी जताई तो सिया ने कथित तौर पर यह कहकर बात टाल दी कि उसने सांप देखकर घबराहट में ऐसा किया था।
अफेयर का था शक, परिवार ने दिलाया था भरोसा
पुलिस के मुताबिक केतन को पहले से संदेह था कि सिया का किसी अन्य युवक के साथ संबंध है। हालांकि परिवार ने उसे समझाया था कि चिंता की कोई बड़ी बात नहीं है, क्योंकि दोनों परिवारों के बीच अच्छे संबंध हैं और रिश्ता आपसी सहमति से तय हुआ है।
मैचमेकिंग से हुई थी मुलाकात
जांच में खुलासा हुआ कि केतन और सिया की मुलाकात मैचमेकिंग के माध्यम से हुई थी। दोनों परिवारों के एक साझा रिश्तेदार ने यह रिश्ता तय कराया था। इसी वर्ष फरवरी में पुणे के एक होटल में दोनों की सगाई हुई थी और नवंबर में विवाह होना तय था।
फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों, आरोपियों के बयानों और डिजिटल सबूतों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। मामले में आगे की सुनवाई के लिए दोनों आरोपियों को 3 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर रखा गया है।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!