करोड़ों के लालच में किशोर की हत्या: मेडिकल स्टूडेंट बनकर की दोस्ती; प्राइवेट पार्ट निकालकर बेचने की थी साजिश, तालाब में क्राइम सीन रीक्रिएट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
छोटे तालाब के धोबीघाट के पास 10 अगस्त को मिले नाबालिग के शव के मामले में पुलिस ने गुरुवार को क्राइम सीन रीक्रिएट किया। श्यामला हिल्स और तलैया थाना पुलिस की टीम गिरफ्तार आरोपियों को लेकर मौके पर पहुंची और हत्या से लेकर शव से अंग निकालने और उन्हें तालाब में फेंकने तक की पूरी घटना को समझने की कोशिश की।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने किशोर के प्राइवेट पार्ट निकालकर बेचने और इससे करीब 1.20 करोड़ रुपए कमाने की साजिश रची थी। पुलिस अब आरोपियों से मिले इनपुट के आधार पर तालाब में फेंके गए अंगों की तलाश कर रही है। इससे पहले भी गोताखोरों की मदद से सर्चिंग की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई बरामदगी नहीं हुई है।
मेडिकल स्टूडेंट बनकर किशोर से बढ़ाई दोस्ती
जांच में सामने आया कि आरोपी जोहेब खान ने करीब एक महीने पहले किशोर से दोस्ती की थी। पुलिस के अनुसार, उसने खुद को मेडिकल की पढ़ाई करने वाला बताया और किशोर से मिलने के दौरान एप्रन और स्टेथोस्कोप पहनता था।
मामले में पुलिस ने आमिर कुरैशी (18) और जोहेब खान (20) को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।
₹100 का लालच देकर किशोर को साथ ले गए
पुलिस के मुताबिक, 6 अगस्त को दो नाबालिग आरोपी इकबाल मैदान पहुंचे थे। यहां किशोर पेन और चाबी के छल्ले बेचता था। दोनों ने उसे 100 रुपए देने का लालच दिया और अपने साथ ले गए।
रास्ते में रेतघाट के पास आमिर और दो अन्य नाबालिग भी उनके साथ हो गए। इसके बाद सभी किशोर को गिन्नौरी और किलोल पार्क होते हुए छोटे तालाब के धोबीघाट तक ले गए।
पुलिस के अनुसार, धोबीघाट पहुंचने के बाद आरोपियों ने किशोर की हत्या कर दी। इसके बाद पहले दिखाए गए वीडियो के आधार पर उसके प्राइवेट पार्ट निकालकर प्लास्टिक की थैली में रख लिए।
अंग बेचने की कोशिश नाकाम, तालाब में फेंके
पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने निकाले गए अंगों को बेचने की कोशिश की, लेकिन सौदा नहीं हो सका। इसके बाद दो-तीन दिन बाद आरोपियों ने उन्हें छोटे तालाब में फेंक दिया।
10 अगस्त को धोबीघाट के पास एक अज्ञात किशोर का शव मिलने के बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसे बाहर निकाला। पोस्टमार्टम में पेट और पैर में वार किए जाने से हत्या की पुष्टि हुई थी।
टैटू से हुई शव की पहचान
शव की पहचान के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया के साथ घर-घर जाकर भी प्रयास किए। 15 अगस्त को रानी शाह तलैया थाने पहुंचीं और अपने बेटे की गुमशुदगी की जानकारी दी।
शव के बाएं हाथ पर बने टैटू में ‘एसके’ और उसके नीचे ‘शंकर’ लिखा था। इसी निशान के आधार पर परिवार ने शव की पहचान अपने बेटे के रूप में की।
तालाब में फिर शुरू हुई सर्चिंग
गुरुवार को पुलिस आरोपियों को लेकर छोटे तालाब के धोबीघाट पहुंची और क्राइम सीन रीक्रिएट किया। आरोपियों से हत्या के बाद अंगों को किस रास्ते से ले जाया गया और तालाब में किस जगह फेंका गया, इसकी जानकारी ली गई।
पुलिस अब आरोपियों के बताए स्थानों पर प्राइवेट पार्ट की तलाश कर रही है। गोताखोर पहले भी तालाब में सर्चिंग कर चुके हैं, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस को उम्मीद है कि आरोपियों से मिले नए इनपुट के आधार पर तलाशी में महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!