खबर
Top News

किशोरी ने पिता पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप: पुलिस ने शेल्टर होम पहुंचाया

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 जुलाई 2026, 5:21 pm
शेयर करें:
किशोरी ने पिता पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
शहडोल जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी ने अपने ही पिता पर पिछले एक साल से यौन उत्पीड़न और प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है। रोज-रोज की प्रताड़ना और जबरन बेमेल शादी से तंग आकर किशोरी 9 जुलाई को शहडोल से भागकर करीब 180 किलोमीटर दूर जबलपुर पहुंच गई। जबलपुर पुलिस ने किशोरी को सुरक्षित शेल्टर होम भेजकर शहडोल पुलिस और उसके परिजनों को सूचित कर दिया है।

पीड़िता की दर्दभरी दास्तां
पीड़िता ने महिला पुलिस को आपबीती सुनाते हुए बताया कि उसका पिता पिछले एक साल से रात को शराब के नशे में उसके साथ अश्लील और गलत हरकतें करता था। जब उसने इसका विरोध किया और अपनी मां को बताया, तो पिता ने मां और उसके साथ जमकर मारपीट की।

जबरन करवाई बेमेल शादी
किशोरी का आरोप है कि उसकी लगातार बगावत और विरोध से बचने के लिए पिता ने बीते 5 मई को उसकी मर्जी के खिलाफ, उम्र में 20 साल बड़े एक युवक से उसकी शादी करा दी। ससुराल में भी पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। आखिरकार थक-हारकर किशोरी ने घर से भागने का फैसला किया।

बनाया पिता की करतूत का वीडियो
शहडोल से भागकर कटनी होते हुए जबलपुर पहुंची किशोरी कई दिनों तक रेलवे स्टेशन और फुटपाथ पर भटकती रही। बुधवार को स्टेशन पर तैनात एक पुलिसकर्मी की नजर उस पर पड़ी, जिसके बाद उसे महिला थाने लाया गया। शुरुआत में जब किशोरी ने अपने सगे पिता की इस करतूत के बारे में बताया, तो पुलिस को यकीन नहीं हुआ। लेकिन जब किशोरी ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया हुआ वीडियो पुलिस अधिकारियों को दिखाया, तो वे भी दंग रह गए। इसके बाद पुलिस ने तुरंत सुरक्षात्मक कदम उठाते हुए किशोरी को सेल्टर होम भेज दिया।

मां का दावा: बीमारी के इलाज के बहाने निकली थी
किशोरी को लेने शहडोल पुलिस के साथ जबलपुर पहुंची उसकी मां ने इन आरोपों पर अलग सफाई दी है। मां का कहना है कि बेटी के पेट में दर्द रहता था और वह कटनी इलाज कराने की बात कहकर घर से निकली थी, जिसके बाद वापस नहीं लौटी।कम उम्र में शादी कराने के सवाल पर मां ने कहा:"बेटी पहले भी एक बार बिना बताए घर से भाग चुकी थी। समाज में बदनामी और इज्जत के डर से हमने पड़ोस में ही रहने वाले एक 25 वर्षीय युवक से उसकी शादी करा दी थी।

पिता ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट
शहडोल पुलिस के प्रधान आरक्षक वीरेंद्र तिवारी ने बताया कि किशोरी के पिता ने थाने में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें आशंका जताई गई थी कि कोई उसे बहला-फुसलाकर ले गया है। जबलपुर पुलिस से सूचना मिलने के बाद शहडोल पुलिस परिजनों के साथ जबलपुर पहुंची और किशोरी को दस्तयाब कर वापस शहडोल ले गई है।

संबंधित समाचार

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी
Top News

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

21 minutes ago
मां कूष्मांडा
Top News

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

26 minutes ago
स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Top News

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

32 minutes ago
21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग
Top News

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

36 minutes ago
एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई
Top News

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक

40 minutes ago
नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल
Top News

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

42 minutes ago
20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई
Top News

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

about 1 hour ago
सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी
Top News

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल

about 1 hour ago
न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई
Indore

न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई:एक दिन पहले रात के विरोध और हंगामे के बाद टला बुलडोजर एक्शन

about 1 hour ago
वन विभाग के भ्रष्ट ससुर-दामाद की जोड़ी करती है सौदेबाजी
Top News

वन विभाग के भ्रष्ट ससुर-दामाद की जोड़ी करती है सौदेबाजी:खुलासा फर्स्ट की खबर का असर

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, नदी में नाव पलटी
Top News

देखिए वीडियो, नदी में नाव पलटी:इतने बच्चों की मौत; मृतकों में एक ही परिवार की इतनी बच्चियां

about 1 hour ago
दागदार कर रहे हैं मुख्यमंत्री की छवि
Top News

दागदार कर रहे हैं मुख्यमंत्री की छवि:कार्यपालन यंत्री और ठेका कंपनी के प्रबंधक पर आरोप

about 1 hour ago
हो गया दूध-पानी अलग-अलग
Top News

हो गया दूध-पानी अलग-अलग:क्रोधित-कुपित ‘शिव’ के ‘गण’ निकले वनभूमि के कब्जेदार

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, किसने दी चेतावनी
Top News

देखिए वीडियो, किसने दी चेतावनी:मांगें पूरी नहीं हुईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे; संघ प्रमुख से मिलकर न्याय मांगने की तैयारी

about 1 hour ago
क्रिकेट मैच के टिकट के नाम पर ठगी
Top News

क्रिकेट मैच के टिकट के नाम पर ठगी:कई बार कराया पेमेंट; ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर दो लोगों से धोखाधड़ी

about 2 hours ago
नौकरी बचाने के लिए इतनी रजिस्ट्री का लक्ष्य
Top News

नौकरी बचाने के लिए इतनी रजिस्ट्री का लक्ष्य:इस योजना के काम में तेजी; कलेक्टर ने दिया यह भरोसा

about 2 hours ago
इतने हजार छात्रों का होगा मुफ्त दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा
Top News

इतने हजार छात्रों का होगा मुफ्त दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा:पढ़ाई पूरी होने के बाद योजना के दायरे से हो जाएंगे बाहर

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, सीजेपी के दो नेता इतने दिन के लिए जेल भेजे गए
Top News

देखिए वीडियो, सीजेपी के दो नेता इतने दिन के लिए जेल भेजे गए:प्रदर्शन के मामले में न्यायिक हिरासत

about 3 hours ago
फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट
Top News

फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट:इस शहर में इमरजेंसी लैंडिंग; विमान में सवार इतने यात्री सुरक्षित

about 3 hours ago
ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट
Top News

ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट:जल्द लॉन्चिंग की तैयारी; टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर पर होगी कार्रवाई

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!