जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर: भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी तिलक वर्मा और कुलदीप यादव सोमवार को विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुंचे।
दोनों खिलाड़ियों ने तड़के बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल होकर भगवान का आशीर्वाद लिया।
मंदिर परिसर में क्रिकेटरों को देखकर प्रशंसकों में खासा उत्साह नजर आया और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई।
सुबह 4 बजे पहुंचे मंदिर, नंदी हॉल में किए दर्शन
जानकारी के अनुसार, तिलक वर्मा और कुलदीप यादव सोमवार सुबह करीब 4 बजे महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे।
दोनों ने नंदी हॉल में बैठकर लगभग दो घंटे तक भस्म आरती के दर्शन किए। इस दौरान दोनों खिलाड़ी श्रद्धा और भक्ति में लीन नजर आए।
क्रिकेटरों ने हाथ जोड़कर बाबा महाकाल को नमन किया और मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना की।
आरती के बाद दोनों ने देहरी से भगवान का आशीर्वाद लिया। पुजारियों के माध्यम से जल अर्पित कर पूजन भी किया।
प्रशंसकों में दिखा उत्साह, सेल्फी लेने की लगी होड़
मंदिर पहुंचने पर दोनों खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। तिलक वर्मा और कुलदीप यादव को अपने बीच देखकर मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालु और प्रशंसक उत्साहित नजर आए। कई लोग उनके साथ सेल्फी लेने के लिए आगे आए।
जीत के बाद महाकाल दर्शन करने पहुंचे खिलाड़ी
इंदौर में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए तीसरे टी-20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 14 रन से जीत दर्ज की थी।
इससे पहले भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर और बैटिंग कोच सितांशु कोटक भी उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन कर चुके हैं।
संबंधित समाचार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:अफसर लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

दिनदहाड़े बिल्डिंग में चोरी:नवरात्रि पूजन में गया था परिवार; जेवर और नकदी ले गए बदमाश, सीसीटीवी में 3 संदिग्ध हुए कैद

आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान:केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी; कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!