खबर
Top News

इस तारीख से शुरू होंगे शिक्षकों के तबादले: जानिए पूरी प्रक्रिया और प्राथमिकताएं

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 जून 2026, 6:57 pm
शेयर करें:
इस तारीख से शुरू होंगे शिक्षकों के तबादले

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने वर्ष 2026 के लिए शिक्षकों और शैक्षणिक कर्मचारियों के प्रशासनिक एवं स्वैच्छिक स्थानांतरण की नई गाइडलाइन जारी कर दी है। विभागीय आदेश के अनुसार स्थानांतरण प्रक्रिया 8 जून से शुरू होकर 15 जुलाई 2026 तक चलेगी। इस बार पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और पहले प्रशासनिक, उसके बाद स्वैच्छिक तबादले किए जाएंगे।

8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया
विभाग के अनुसार प्रशासनिक स्थानांतरण प्रस्तावों का पंजीयन – 8 जून से, अंतर्जिला स्थानांतरण आवेदन – 8 से 15 जून, जिला, संभाग एवं राज्य कैडर स्थानांतरण आवेदन – 8 से 17 जून। स्कूल शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि आगामी वर्षों में अलग से तबादला नीति जारी नहीं की जाएगी और यही नीति लागू रहेगी।

पहले प्रशासनिक, फिर स्वैच्छिक तबादले
नई नीति के तहत सबसे पहले प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरण किए जाएंगे। इसके बाद रिक्त पदों के अनुसार स्वैच्छिक तबादलों की प्रक्रिया पूरी होगी।

सरप्लस शिक्षकों का होगा पुनर्वितरण
एजुकेशन पोर्टल पर शिक्षकों की उपलब्धता और कमी का पूरा डेटा दर्ज रहेगा। जिन स्कूलों में शिक्षकों की संख्या आवश्यकता से अधिक होगी, वहां के अतिशेष शिक्षकों को शिक्षक-विहीन या शिक्षक कमी वाले विद्यालयों में भेजा जाएगा।

सत्र के बीच भी हो सकेगा ट्रांसफर
छात्रहित को ध्यान में रखते हुए विभाग ने यह प्रावधान किया है कि अतिशेष शिक्षकों का स्थानांतरण शैक्षणिक सत्र के दौरान भी कभी किया जा सकेगा। इसके लिए काउंसलिंग आयोजित होगी। यदि कोई शिक्षक काउंसलिंग में शामिल नहीं होता है, तो उसका तबादला प्रशासनिक आधार पर किया जाएगा।

कौन माना जाएगा अतिशेष (सरप्लस) शिक्षक?
किसी स्कूल में सबसे लंबे समय से पदस्थ शिक्षक।
पिछले दो वर्षों में स्थानांतरित होकर आए शिक्षक, यदि उनकी वजह से अतिशेष स्थिति बनी हो।
मूल पद के साथ उच्च पद का प्रभार संभाल रहे कर्मचारी में प्रभारधारी कर्मचारी।

स्वैच्छिक स्थानांतरण का कार्यक्रम
प्रक्रिया तिथि
रिक्त पदों का प्रकाशन 18 जून
ऑनलाइन आवेदन 19 से 23 जून
डेटा प्रोसेसिंग एवं अनुमोदन 24 से 26 जून
स्थानांतरण आदेश जारी 28 से 30 जून
कार्यभार ग्रहण 30 जून से 6 जुलाई
ऑनलाइन अभ्यावेदन 1 से 7 जुलाई
निराकरण 15 जुलाई तक

इन कर्मचारियों का नहीं होगा ट्रांसफर
जिनकी सेवानिवृत्ति में 1 वर्ष या उससे कम समय बचा है।
सामान्य परिस्थितियों में गृह जिले में पदस्थ कर्मचारी।
विशेष मामलों को छोड़कर।
इन मामलों को मिलेगी विशेष राहत
अविवाहित महिला कर्मचारी
विधवा, परित्यक्ता और तलाकशुदा महिलाएं
गंभीर बीमारी से पीड़ित कर्मचारी या उनके जीवनसाथी
पति-पत्नी एक ही स्थान पर पदस्थापना चाहने वाले कर्मचारी
दिव्यांग कर्मचारी

वेतन भुगतान को लेकर सख्ती
स्थानांतरण आदेश जारी होने के बाद कर्मचारी का वेतन पुराने संस्थान से जारी नहीं होगा। कार्यमुक्ति के बाद सेवा अभिलेख और अंतिम वेतन प्रमाण पत्र नए कार्यालय को भेजना अनिवार्य होगा। आदेश का पालन नहीं करने, बिना अनुमति अवकाश पर जाने या कार्यभार ग्रहण नहीं करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

स्वैच्छिक स्थानांतरण में प्राथमिकता किसे मिलेगी?
10वीं बोर्ड में 100% परिणाम देने वाले विद्यालयों के प्राचार्य एवं शिक्षक।
अतिशेष महिला शिक्षक।
अतिशेष पुरुष शिक्षक।
गंभीर बीमारी से पीड़ित महिला शिक्षक।
गंभीर बीमारी से पीड़ित पुरुष शिक्षक।
पति-पत्नी एक स्थान पर पदस्थापना चाहने वाले कर्मचारी।
दिव्यांग महिला एवं पुरुष शिक्षक।
विधवा, परित्यक्ता महिला एवं विधुर कर्मचारी।
राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक।
राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक।
वरिष्ठता के आधार पर महिला एवं पुरुष शिक्षक।
मृतक कर्मचारी के आश्रित परिवार को विशेष प्राथमिकता।

पारदर्शी और ऑनलाइन होगी पूरी प्रक्रिया
स्कूल शिक्षा विभाग का दावा है कि नई तबादला नीति से पूरी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, समयबद्ध और ऑनलाइन होगी। इससे शिक्षकों को कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और रिक्त पदों की जानकारी भी पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी।

संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी
Top News

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

about 17 hours ago
नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर
Top News

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

about 17 hours ago
क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

about 17 hours ago
कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा
Top News

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

about 18 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

about 18 hours ago
महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका
Top News

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

about 18 hours ago
फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी
Top News

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

about 18 hours ago
UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS
Top News

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

about 19 hours ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

about 19 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

about 19 hours ago
देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात
Top News

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

about 19 hours ago
कौन बोले
Top News

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

about 19 hours ago
घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ
Top News

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

about 20 hours ago
अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत
Top News

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

about 20 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

about 20 hours ago
375 क्विंटल अवैध शकर जब्त
Top News

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

about 20 hours ago
राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज
Top News

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

about 20 hours ago
कोर्ट की तल्ख टिप्पणी
Top News

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

about 20 hours ago
‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’
Top News

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

about 20 hours ago
ट्रैफिक डायवर्शन
Top News

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!