खबर
Top News

पहली बार जमीन के नीचे उतरेगी TBM ‘नर्मदा’: इस रूट पर बनाएगी 3.5 KM सुरंग; सुरक्षा मानकों के साथ होगा काम

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 सितंबर 2026, 12:49 pm
शेयर करें:
पहली बार जमीन के नीचे उतरेगी TBM ‘नर्मदा’

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के मेट्रो प्रोजेक्ट में आज से एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। इंदौर में पहली बार अंडरग्राउंड मेट्रो टनल की खुदाई शुरू होगी।

एयरपोर्ट के सामने से टनल बोरिंग मशीन (TBM) ‘नर्मदा’ जमीन के अंदर उतरकर एयरपोर्ट से बड़ा गणपति तक करीब 3.5 किलोमीटर लंबी सुरंग तैयार करेगी। इस अंडरग्राउंड रूट पर चार मेट्रो स्टेशन प्रस्तावित हैं।

यह इंदौर के लिए महत्वपूर्ण चरण है, क्योंकि अब तक शहर में मेट्रो का काम मुख्य रूप से एलिवेटेड कॉरिडोर के रूप में हुआ है।

अधिकारियों के मुताबिक टनलिंग का काम सुरक्षा मानकों के साथ किया जाएगा, ताकि आसपास के ट्रैफिक और इमारतों पर कम से कम असर पड़े।

शुरुआत में धीमी रहेगी TBM की रफ्तार
टनल की खुदाई शुरू होने के बाद शुरुआती दिनों में TBM ‘नर्मदा’ को सॉफ्ट लॉन्चिंग के तहत धीमी गति से चलाया जाएगा।

इसका उद्देश्य जमीन के भीतर मौजूद मिट्टी, चट्टानों और अन्य भूगर्भीय परिस्थितियों को समझना है।

अंडरग्राउंड मेट्रो के लिए मिक्स्ड फेस शील्ड TBM का इस्तेमाल किया जा रहा है। प्रस्तावित सुरंग जमीन की सतह से करीब 9 से 28 मीटर की गहराई में होगी।

खुदाई के साथ तुरंत लगेगी RCC रिंग
TBM की खासियत यह है कि खुदाई के साथ ही सुरंग को मजबूती देने का काम भी चलता रहेगा। मशीन जमीन के समानांतर खुदाई करेगी और इसके बाद सुरंग की दीवारों पर प्रीकास्ट RCC सेगमेंटल रिंग लगाई जाएंगी।

24 घंटे होगी आसपास की इमारतों की निगरानी
एयरपोर्ट से रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाला भूमिगत रूट घनी आबादी वाले इलाकों से होकर गुजरेगा। ऐसे में निर्माण के दौरान आसपास की इमारतों और जमीन की लगातार निगरानी की जाएगी।

इसके लिए निर्माण क्षेत्र और TBM के आसपास अत्याधुनिक सेंसर लगाए गए हैं। ये सेंसर जमीन और आसपास की इमारतों में होने वाले मामूली बदलावों को भी रियल टाइम में रिकॉर्ड करेंगे। किसी तरह का असामान्य बदलाव सामने आने पर इंजीनियरिंग टीम तत्काल आवश्यक कदम उठा सकेगी।

तीन शिफ्ट में चलेगा काम
टनलिंग का काम लगातार जारी रखने के लिए तीन शिफ्ट निर्धारित की गई हैं। शुरुआती चरण में सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए TBM की गति करीब 1 से 2 मीटर प्रतिदिन या इससे कम रखे जाने की संभावना है। जमीन की स्थिति और मशीन के प्रदर्शन के आधार पर आगे काम की गति बढ़ाई जा सकती है।

4 लाख टन मलबा निकलेगा
3.5 किलोमीटर लंबी सुरंग की खुदाई के दौरान बड़ी मात्रा में मलबा बाहर निकलेगा। अनुमान के मुताबिक करीब 4 लाख टन मलबा निकल सकता है।

इसे बाहर निकालने के लिए कन्वेयर बेल्ट का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके बाद मलबे को डंपरों के जरिए निर्धारित स्थानों तक पहुंचाया जाएगा।

410 टन वजनी है TBM ‘नर्मदा’
एयरपोर्ट से बड़ा गणपति के बीच टनल बनाने वाली TBM ‘नर्मदा’ का वजन करीब 410 मीट्रिक टन बताया गया है। यह मशीन जमीन के भीतर सुरंग बनाने के साथ-साथ उसके शुरुआती सपोर्ट सिस्टम को भी तैयार करती जाएगी।

3.5 KM अंडरग्राउंड रूट की खास बातें
रूट: एयरपोर्ट से बड़ा गणपति
टनल की लंबाई: करीब 3.5 किलोमीटर
प्रस्तावित स्टेशन: 4 अंडरग्राउंड स्टेशन
मशीन: TBM ‘नर्मदा’
मशीन का वजन: करीब 410 मीट्रिक टन
टनल की गहराई: करीब 9 से 28 मीटर
मलबा: करीब 4 लाख टन अनुमानित
काम: तीन शिफ्ट में
सुरक्षा: रियल टाइम सेंसर से निगरानी

17.5 KM एलिवेटेड कॉरिडोर का काम पूरा
इंदौर में मेट्रो के करीब 17.5 किलोमीटर एलिवेटेड कॉरिडोर का काम पहले ही पूरा हो चुका है। अब प्रोजेक्ट के भूमिगत हिस्से पर काम शुरू होने जा रहा है।

अंडरग्राउंड टनलिंग के दौरान यातायात और नागरिकों की सुविधा प्रभावित न हो, इसके लिए निर्माण की गति और कार्य व्यवस्था को नियंत्रित रखा जाएगा।

इंदौर में TBM ‘नर्मदा’ के जमीन के नीचे उतरने के साथ शहर के मेट्रो प्रोजेक्ट का यह चरण तकनीकी रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अब नजर इस बात पर रहेगी कि शुरुआती परीक्षण और धीमी खुदाई के बाद मशीन किस गति से 3.5 किलोमीटर लंबी सुरंग का निर्माण पूरा करती है।

संबंधित समाचार

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले
Top News

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले:इतने विधानसभा क्षेत्रों में बनेंगे खेल परिसर; बिजली के लिए टेंडर को मंजूरी

3 minutes ago
छात्रा से वेयरहाउस में गैंगरेप
Top News

छात्रा से वेयरहाउस में गैंगरेप:काम के बहाने देर शाम तक रोका; गेट अंदर से बंद कर दिया वारदात को अंजाम

30 minutes ago
भाजपा अध्यक्ष के कार्यक्रम में खाली कुर्सियों की चर्चा
Top News

भाजपा अध्यक्ष के कार्यक्रम में खाली कुर्सियों की चर्चा:दो दिन बाद ‘छात्रों की गूंज’ में उमड़ी युवाओं की भीड़; राजधानी तक पहुंचा मामला

33 minutes ago
आबकारी विभाग का छापा
Top News

आबकारी विभाग का छापा:शराब की अवैध भट्टियों पर दी दबिश; बड़ी मात्रा में कच्ची मदिरा-लाहन जब्त

about 1 hour ago
गलत ब्लड ग्रुप बताने वाली
Top News

गलत ब्लड ग्रुप बताने वाली:नीरज लैब पर कब होगी कार्रवाई; सीएमएचओ की नाकामी से पंगु हुआ इंदौर का स्वास्थ्य तंत्र

about 1 hour ago
‘गूंज’ का अधूरा उत्तर नहीं सुनाई दी राहुल के मन की बात
Top News

‘गूंज’ का अधूरा उत्तर नहीं सुनाई दी राहुल के मन की बात

about 1 hour ago
नाबालिग छात्रा से बदसलूकी का मामला
Top News

नाबालिग छात्रा से बदसलूकी का मामला:मुख्य आरोपी को एनकाउंटर कर पकड़ा; पुलिस कार्रवाई तेज, वीडियो वायरल करने वालों पर भी शिकंजा

about 1 hour ago
सिटी बस में टिकट को लेकर विवाद
Top News

सिटी बस में टिकट को लेकर विवाद:कंडक्टर और साथियों ने की यात्री से मारपीट

about 1 hour ago
करवट बदली तो जाग उठी आस्था
Top News

करवट बदली तो जाग उठी आस्था:कृष्ण कन्हाई के जलवा पूजन में लीन हुआ इंदौर

about 1 hour ago
अस्पताल की स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट में लगी भीषण आग
Top News

अस्पताल की स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट में लगी भीषण आग:2 नवजातों की मौत; 25 बच्चों को किया शिफ्ट

about 2 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक; पत्नी और बेटी से मिलकर लौट रहे किसान की मौत

about 2 hours ago
योजना में बड़ा बदलाव
Top News

योजना में बड़ा बदलाव:प्रदेश सरकार नई व्यवस्था कर रही लागू; इस प्रमाणपत्र के बिना निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा पैकेज का इलाज

about 2 hours ago
शहर में नो UPI डे की तैयारी तेज
Top News

शहर में नो UPI डे की तैयारी तेज:व्यापारियों का 10 लाख लोगों तक पहुंचाने का लक्ष्य; बाजारों में लग रहे पोस्टर

about 2 hours ago
खैर नहीं
Top News

खैर नहीं:वर्दी में रील बनाई तो होगी कार्रवाई; इन ऐप्स पर भी सख्ती, नई गाइडलाइन जारी

about 2 hours ago
राहुल गांधी ने प्रियंका को दिल्ली बुलाया
Top News

राहुल गांधी ने प्रियंका को दिल्ली बुलाया:छात्रों की गूंज में दिया था इलाज का भरोसा; 3 साल की उम्र से एक आंख की रोशनी नहीं

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:विवादित टिप्पणी को लेकर मंत्री ने जताया खेद : बोले; बेटी जैसी हैं पार्षद

about 2 hours ago
ईडी का बड़ा एक्शन
Top News

ईडी का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में की बड़ी कार्रवाई; लाखों रुपए की संपत्तियां की कुर्क

about 20 hours ago
देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती
Top News

देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती:झांकियों में इन पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध; ऊंचाई और मंच की चौड़ाई पर भी नियम

about 20 hours ago
महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप
Top News

महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप:सुरक्षाकर्मियों पर बाल खींचने और मोबाइल छीनने का दावा

about 20 hours ago
पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा
Top News

पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा:इसी कार्यकाल में क्षेत्र की सभी समस्याएं कर देंगे दूर

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!