खबर
Top News

नगर निगम में लाखों का टैक्स घोटाला: जारी की 106 फर्जी रसीदें; दो लिपिक सेवक गिरफ्तार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 जुलाई 2026, 1:04 pm
शेयर करें:
नगर निगम में लाखों का टैक्स घोटाला

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
नगर निगम की नेशनल लोक अदालत के दौरान संपत्ति कर और जलकर जमा कराने के नाम पर 14.69 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक दो लिपिक सेवकों ने वार्ड प्रभारी की यूजर आईडी और पासवर्ड का दुरुपयोग कर 106 फर्जी टैक्स रसीदें जारी कर दी।

वार्ड प्रभारी की शिकायत पर खुला मामला
रसीदों में ऑनलाइन भुगतान दिखाया गया, लेकिन रकम नगर निगम के खाते में कभी जमा नहीं हुई। अरेरा हिल्स थाना पुलिस के अनुसार, वार्ड-33 के प्रभारी रघुवीर तिवारी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 14 मार्च 2026 को आयोजित नेशनल लोक अदालत के बाद रिकॉर्ड की जांच में उनकी यूजर आईडी से 106 टैक्स रसीदें जारी होने का पता चला। जबकि न तो उन्होंने और न ही वार्ड के कंप्यूटर ऑपरेटर ने ये रसीदें जारी की थीं।

दो आरोपी गिरफ्तार, रिमांड पर पूछताछ
मामले की जांच के बाद पुलिस ने शिराज उल हक (निवासी टीलाजमालपुरा) और मोहम्मद समीर खान (निवासी अशोका गार्डन) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

आधे टैक्स में भुगतान कराने का देते थे लालच
जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी लोगों को आधी राशि में संपत्ति कर और जलकर जमा कराने का झांसा देते थे। आरोप है कि शिराज ने वार्ड-24 की कंप्यूटर ऑपरेटर को विश्वास में लेकर वार्ड-33 के प्रभारी की यूजर आईडी और पासवर्ड हासिल कर लिया।

इसके बाद उसी आईडी से एनईएफटी, आरटीजीएस और यूपीआई के माध्यम से भुगतान दर्शाते हुए 106 फर्जी रसीदें जारी कर दी गईं। लोगों से वसूली गई करीब 14.69 लाख रुपये की राशि नगर निगम के खाते में जमा करने के बजाय आरोपियों ने अपने पास रख ली।

जोनल अधिकारी और करदाताओं के बयान दर्ज
पुलिस ने जांच के दौरान जोनल अधिकारी अंकित जायसवाल सहित संबंधित संपत्ति धारकों के बयान भी दर्ज किए हैं। जांच में फर्जी रसीदों के जरिए की गई धोखाधड़ी की पुष्टि होने के बाद मामला दर्ज किया गया।

अन्य सहयोगियों की भूमिका भी जांच के दायरे में
अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पूछताछ में आरोपियों ने कंप्यूटर ऑपरेटर से धोखे से यूजर आईडी और पासवर्ड हासिल करने की बात स्वीकार की है।

पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस पूरे फर्जीवाड़े में क्या अन्य कर्मचारी या बाहरी लोग भी शामिल थे। रिमांड के दौरान आरोपियों से पूरे नेटवर्क और वित्तीय लेनदेन के संबंध में पूछताछ जारी है।

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 7 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 8 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 8 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 8 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 9 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 9 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 9 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 9 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 9 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 9 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 9 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 9 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 9 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 9 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 9 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 9 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 9 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 9 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 10 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!