नौकरी बचाने के लिए इतनी रजिस्ट्री का लक्ष्य: इस योजना के काम में तेजी; कलेक्टर ने दिया यह भरोसा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्वामित्व योजना के तहत रजिस्ट्री का काम शुरू होने के बाद इंदौर में प्रशासन और पटवारी संघ के बीच हलचल तेज हो गई है।
योजना के काम में लापरवाही के आरोप में सात प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त किए जाने के बाद पटवारी संघ ने उनकी नौकरी बचाने के लिए रजिस्ट्री का काम तेजी से पूरा करने का लक्ष्य तय किया है। संघ ने एक दिन में 500 रजिस्ट्री कराने का लक्ष्य रखा है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हस्तक्षेप के बाद भोपाल में सरकार और पटवारी संघ के बीच सहमति बनी थी। इसके बाद सोमवार, 12 अक्टूबर से स्वामित्व योजना के तहत रजिस्ट्री का काम फिर शुरू हुआ। इसी बीच सात पटवारियों की सेवा समाप्ति के आदेश सामने आने से संघ में नाराजगी बढ़ गई।
एक दिन में 96 रजिस्ट्री, 200 और तैयार
स्वामित्व योजना के तहत काम शुरू होने के बाद एक दिन में 96 रजिस्ट्री की गईं। इसके अलावा करीब 200 रजिस्ट्री और तैयार होने की जानकारी सामने आई है।
पटवारी संघ ने सभी पटवारियों से अधिक से अधिक रजिस्ट्री कराने की अपील की है, ताकि काम में तेजी दिखाकर सातों साथियों की नौकरी बचाने का रास्ता निकल सके।
संघ का लक्ष्य एक दिन में 500 रजिस्ट्री तक पहुंचने का है। हालांकि, यह लक्ष्य हासिल करने के लिए पटवारियों को अतिरिक्त प्रयास करने होंगे।
करीब एक लाख मामलों में रजिस्ट्री बाकी
इंदौर जिले में स्वामित्व योजना के तहत करीब एक लाख मामलों में रजिस्ट्री का काम बाकी बताया जा रहा है। इसे पूरा करने में कम से कम एक महीने का समय लग सकता है। इस काम का असर पटवारियों के अन्य राजस्व संबंधी कार्यों पर भी पड़ने की आशंका है।
विवादित मामलों की रजिस्ट्री फिलहाल नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों की सूची तैयार कर कलेक्टर को सौंपी जाएगी। इनमें पारिवारिक विवाद, अधिकार अभिलेख बेचे जाने से जुड़े मामले और अन्य विवादित प्रकरण शामिल होंगे।
सेवा समाप्ति के आदेश के बाद कलेक्टर से मिले पटवारी संघ के पदाधिकारी
सात प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्ति के आदेश मंगलवार, 13 अक्टूबर को सामने आए। हालांकि, आदेशों पर 9 अक्टूबर की तारीख दर्ज है।
इसी दिन मुख्य सचिव ने स्वामित्व योजना के काम में धीमी प्रगति को लेकर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि यदि कलेक्टर काम नहीं करा पा रहे हैं, तो उन्हें भोपाल बुलाया जाएगा।
आदेश सामने आने के बाद जिला पटवारी संघ के पदाधिकारियों ने कलेक्टर शिवम वर्मा से मुलाकात कर सातों पटवारियों की सेवा समाप्ति का आदेश वापस लेने की मांग की।
बातचीत के दौरान कलेक्टर ने योजना के काम में तेजी लाने पर जोर दिया। पटवारी संघ ने एक दिन में 500 रजिस्ट्री करने का लक्ष्य रखा।
इस पर कलेक्टर ने भरोसा दिलाया कि यदि काम में सुधार होता है और रजिस्ट्री की संख्या बढ़ती है, तो सेवा समाप्ति के आदेश वापस लेने पर विचार किया जाएगा।
इन सात प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त
सांवेर तहसील में स्वामित्व योजना के तहत रजिस्ट्री का काम नहीं करने के आरोप में कलेक्टर ने सात प्रोबेशनर पटवारियों के खिलाफ कार्रवाई की थी। इनमें शैलेष राठौर, रंजीत मंडलोई, सकलेंद्र सिंह, अदम्य त्रिपाठी, दीपा गुप्ता, शिवानी राजगुरु और संजय रजक शामिल हैं।
अब पटवारी संघ की कोशिश है कि योजना के काम में तेजी लाकर प्रशासन को प्रगति दिखाई जाए, ताकि इन पटवारियों की सेवा समाप्ति के आदेश वापस लेने पर विचार हो सके।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, नदी में नाव पलटी:इतने बच्चों की मौत; मृतकों में एक ही परिवार की इतनी बच्चियां

दागदार कर रहे हैं मुख्यमंत्री की छवि:कार्यपालन यंत्री और ठेका कंपनी के प्रबंधक पर आरोप

हो गया दूध-पानी अलग-अलग:क्रोधित-कुपित ‘शिव’ के ‘गण’ निकले वनभूमि के कब्जेदार

देखिए वीडियो, किसने दी चेतावनी:मांगें पूरी नहीं हुईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे; संघ प्रमुख से मिलकर न्याय मांगने की तैयारी

क्रिकेट मैच के टिकट के नाम पर ठगी:कई बार कराया पेमेंट; ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर दो लोगों से धोखाधड़ी

इतने हजार छात्रों का होगा मुफ्त दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा:पढ़ाई पूरी होने के बाद योजना के दायरे से हो जाएंगे बाहर

देखिए वीडियो, सीजेपी के दो नेता इतने दिन के लिए जेल भेजे गए:प्रदर्शन के मामले में न्यायिक हिरासत

फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट:इस शहर में इमरजेंसी लैंडिंग; विमान में सवार इतने यात्री सुरक्षित

ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट:जल्द लॉन्चिंग की तैयारी; टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर पर होगी कार्रवाई

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:इतने जिलों के कलेक्टर बदले; ये बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव

देखिए वीडियो, हेड कॉन्स्टेबल के पास मिली करोड़ों की संपत्ति:आय से कई गुना अधिक होने का दावा; दो शहरों में इतने ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!