कैमरे बंद चंद मिनटों में स्विफ्ट गायब तलाश जारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

कैमरे बंद होते ही कुछ ही देर में स्विफ्ट गायब, तलाश है जारी
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में कार चोरों ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। बेखौफ बदमाश वारदात से पहले ऐसी चाल चल रहे हैं कि उनके चेहरे कैमरों में कैद नहीं हो रहे। वीआईपी परस्पर नगर में बदमाशों ने पहले कॉलोनी की डीपी से बिजली सप्लाई बंद कर सीसीटीवी कैमरों को निष्क्रिय किया फिर मिनटों में स्विफ्ट कार लेकर फरार हो गए।
चौंकाने वाली बात यह है इसी थाना क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर स्विफ्ट कार चोरी की यह तीसरी वारदात है, जिससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि कोई संगठित वाहन चोर गिरोह इलाके में सक्रिय है।
पुलिस के मुताबिक मुकुलकुमार त्यागी सप्लायर हैं। उन्होंने 28 जुलाई की रात करीब 11 बजे अपनी मारुति स्विफ्ट कार एचआर-51-बीक्यू-5100 सिद्धेश्वर महादेव मंदिर की दीवार के पास खड़ी की थी। अगले दिन सुबह करीब 10 बजे बाहर निकले तो कार गायब मिली। आसपास काफी तलाश करने के बाद भी सुराग नहीं मिला तो राजेंद्र नगर थाने में चोरी का केस दर्ज कराया।
जांच में सामने आया बदमाश पूरी तैयारी के साथ आए थे। उन्होंने पहले कॉलोनी की डीपी से बिजली बंद कर दी, जिससे इलाके के सीसीटीवी कैमरे भी बंद हो गए, लेकिन बाहर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में चोरी कार चौराहे से गुजरती दिखाई दी है। पुलिस उसी फुटेज से बदमाशों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
इलाके में पहले भी हो चुकी है वारदातें... इससे पहले विज्ञान नगर और दामोदर नगर से भी स्विफ्ट कारें चोरी हो चुकी हैं। एक ही सप्ताह में एक ही मॉडल की तीन कारें चोरी होने से पुलिस को भी आशंका है कि शहर में कोई पेशेवर वाहन चोर गिरोह सक्रिय है, जो खासतौर पर स्विफ्ट कारों को निशाना बना रहा है। लगातार हो रही वारदातों से क्षेत्र में दहशत है। रहवासी घर के बाहर वाहन खड़े करने से डरने लगे हैं। पुलिस का कहना है तीनों मामलों की कड़ी जोड़कर जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

रेडक्रॉस ब्लड कॉल:तीन लाख से ज्यादा लोगों को मिला जीवन; रक्तदाता के लिए गाड़ी की सुविधा भी मुफ्त

10 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापे, आठ से लिए सैंपल, गंदगी पर नोटिस:पंडित जी ढाबा, बीकानेर वाला और बर्गर फार्म्स समेत कई दुकानों की जांच, रैकून-पेस्ट कंट्रोल की खामियों का खुलासा

लापरवाही पर दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त:निगम कमिश्नर ने लिया शाखाओं का जायजा; आवेदकों से बातचीत कर जानी समस्याएं

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ पर कैलाश विजयवर्गीय का पलटवार; बोले- ‘यह झूठ की गूंज है’

क्या विजयवर्गीय को अब खटक रहा गौरव रणदिवे का बढ़ता कद:इंदौर की राजनीति में नए समीकरण; पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और मुख्यमंत्री की तारीफ से वरिष्ठ नेताओं की उड़ी नींद

राहुल के सामने मंच पर युवक बोला:या तो हम ठिकाने लग जाएं, या आप अगले प्रधानमंत्री बन जाएं

मां अहिल्या की नगरी में जमीन से आसमान तक छात्रों की गूंज:पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल के नेतृत्व में छात्रों से व्यापक जनसंपर्क

राहुल का तंज:सरकार कम पैसा डालती है, तो स्टूडेंट खतरे में होता है

राहुल गांधी का मुखौटा लगाकर लड़कियों ने किया पैदल मार्च:रीना बौरासी सेतिया के नेतृत्व में जेन-जी का अभिनव प्रयास

राहुल गांधी से बोली छात्रा:सरकार दोहरी नीति अपना रही

राहुल के सामने विद्यार्थियों का दर्द छलका:ओवर एज हो गए

राहुल का कटाक्ष:'शिक्षा कोई लग्जरी नहीं, हर स्टूडेंट का हक'

सरकार पर गरजे राहुल:'सिस्टम चलाना सरकार की जिम्मेदारी, लेकिन उलटा हो रहा'

राहुल गांधी ने कहा:भारत पूरी तरह आजाद नहीं

इंदौर से उठी छात्रों की गूंज देश की आवाज बनेगी:छात्रों के सवालों का आंदोलन है ‘छात्रों की गूंज’: चौधरी

राहुल ने कहा:सिस्टम चलाने वालों के बच्चे विदेश में पढ़ रहे

राहुल गरजे:सिस्टम नहीं चाहता कि स्टूडेंट सवाल पूछे, इसलिए अंधभक्त तैयार करता है

जागरूक नागरिक मंच के राजा की संगीतमय महाआरती:उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

राहुल बोले:सिस्टम की टॉप लेयर पर 6 लोग

अहंकार, अनुशासन और राष्ट्रीय चरित्र:उज्जैन से संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का दूरगामी संदेश; धर्म को रिलीजन समझने की भूल से लेकर अहंकार के नियंत्रण तक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!