पानी और साफ-सफाई की समस्या से 900 पुलिसकर्मियों के परिजन परेशान: शिकायतों के बाद भी नहीं हो रहा निराकरण
KHULASA FIRST
संवाददाता

हर महीने 1500 रुपए मेंटेनेंस देने के बावजूद नहीं मिल रही सुविधाएं
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की हाईराइज बिल्डिंग में रहने वाले पुलिसकर्मियों के परिवार मूलभूत सुविधाओं की कमी से परेशान हैं। पुलिस परिसर की बिल्डिंगों में पानी की समस्या के साथ ही साफ-सफाई और अन्य मेंटेनेंस को लेकर रहवासियों में नाराजगी देखने को मिल रही है।
परेशान पुलिसकर्मियों के परिजनों ने अपनी समस्याओं को लेकर आक्रोश जाहिर किया है। उनका कहना है कि पिछले कई महीनों से लगातार पानी की परेशानी बनी हुई है, जिम्मेदार अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है।
बिल्डिंग में रहने वाले लोगों ने बताया कि पिछले कई महीनों से बिल्डिंग में रहने वाले परिवार पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। रोजमर्रा के कामों के लिए भी पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है, जिसके कारण परिवारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उनका कहना है कि बिल्डिंग में रहने वाले करीब 900 परिवार इस तरह की समस्याओं से प्रभावित हो रहे हैं। रहवासियों की एक और बड़ी नाराजगी हर महीने लिए जाने वाले मेंटेनेंस शुल्क को लेकर है।
उनका कहना है कि बिल्डिंग की साफ-सफाई और अन्य मेंटेनेंस के नाम पर प्रत्येक परिवार से हर महीने 1500 रुपए लिए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद परिसर में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं।
वहीं, बिल्डिंग में रहने वाली महिलाओं ने भी अपनी परेशानी जाहिर करते हुए बताया कि पानी सहित कई अन्य समस्याएं लगातार बनी हुई हैं। रहवासियों द्वारा कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक किसी तरह का संतोषजनक निराकरण नहीं हुआ है।
पुलिसकर्मियों के परिजनों का कहना है कि वे हर महीने मेंटेनेंस की राशि जमा कर रहे हैं, इसके बावजूद उन्हें मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है। अब रहवासियों ने जिम्मेदार अधिकारियों से जल्द से जल्द पानी, साफ-सफाई और मेंटेनेंस व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
कई महीनों बंद पड़ी है लिफ्ट... गृह मंत्रालय द्वारा कुछ वर्षों पहले ही पुलिसकर्मियों के रहने के लिए बाणगंगा के कमला नगर में हाईराइज बिल्डिंग्स का निर्माण करवाया था। इसके एक ब्लॉक में अधिकारी, जबकि दूसरे में पुलिसकर्मी रहते है।
अधिकारियों की बिल्डिंग में तो तमाम सुविधाएं उपलब्ध है, लेकिन कर्मचारियों की बिल्डिंग में मूलभूत सुविधाओं का टोटा है। कर्मचारियों की 14 मंजिला बिल्डिंग की लिफ्ट भी लंबे समय से बंद है।
महिलाओं और बच्चों को अपने फ्लैट तक जाने के लिए सीढ़ियों का इस्तेमाल करना पड़ता है। पुलिस कर्मचारी होने की वजह से वे अपने अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याओं को पुरजोर तरीके से नहीं उठा पा रहे है। पुलिसकर्मियों के परिजनों ने मेंटिनेंस की राशि में भ्रष्टाचार होने के आरोप भी लगाए है।
संबंधित समाचार

दिवाली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:5 टन मावा की खेप पकड़ी; जांच के लिए भेजे सैंपल

बीना विधायक के दलबदल मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त:विधानसभा अध्यक्ष को दो महीने में फैसला करने का निर्देश

संघ की सेवा गतिविधियों में समाज का सहयोग जरूरी:सरकार्यवाह बोले-स्वयंसेवक आगे आकर कर रहे काम

कार की पार्किंग और शादी की तैयारी के लिए आठ साल पुराने पेड़ उखाड़े:हरियाली पर चली निगम की जेसीबी; अकेली महिला सीढ़ी पर बैठी रह गई

हनीट्रैप का जाल बिछाकर कारोबारी से लाखों की वसूली:झूठे केस में फंसाने की दी धमकी; फिर मांगे इतने करोड़

ऐसे हो सकता है एमआर-11 का पूरा निर्माण:रास्ते को प्रशासन के कदम का इंतजार

ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग में पकड़ा गया युवक:चेसिस नंबर स्कैन करते ही हुआ चौंकाने वाला खुलासा

वर्दी पे वार कब तक:कब टूटेगा सरकार, सियासत और शराब माफिया का खूनी गठजोड़

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री ने साधा कांग्रेस पर निशाना:देश में अस्थिरता पैदा करने और चुनाव आयोग की छवि धूमिल करने का प्रयास; लोगों की रगों में प्रजातंत्र का खून दौड़ता है

वीडियो देखिये, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्रा:मुख्यमंत्री बोले-लोकतंत्र और चुनाव आयोग का मजाक बनाने वाली कांग्रेस को जनता कभी माफ नहीं करेगी

दिव्यांग भाई-बहन की पढ़ाई में बाधा नहीं बनेगी गरीबी:कलेक्टर ने दिया भरोसा; बोले- तुम सिर्फ पढ़ाई करो, बाकी चिंता हमारी

वीडियो देखिये, अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन का बड़ा एक्शन:जिला बदर और NSA तक की तैयारी; शहर में 34 केस दर्ज; 320 लीटर शराब जब्त

गर्मी में पानी के टैंकरों पर रहेगी CCTV कैमरों की नजर:सभी हाईड्रेंट होंगे कैमरों से लैस; टैंकरों के फेरों और पानी की सप्लाई का रहेगा हिसाब

12वीं के छात्र से बेरहमी से मारपीट:श्मशान ले जाकर बेल्ट-डंडों से पीटा; वीडियो किया वायरल

वीडियो देखिये, टीआई हत्याकांड के बाद गहन सर्च अभियान:नवागत पुलिस अधीक्षक बोले-आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित होगी; करेंगे सख्त कार्रवाई

ट्रम्प को मिडटर्म चुनाव में बड़ा झटका:दोनों सदनों में रिपब्लिकन पार्टी हारी

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान:प्रेम विवाह के एक साल बाद उजड़ा संसार; मायके वालों ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका:45 मिनट पहले गुजरी थी पैसेंजर ट्रेन; 6 ट्रेनें रद्द, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निभाया वादा:बुंदेली गायक सुनील लोधी के आंखों के उपचार की प्रक्रिया शुरू

शराब माफिया के शिकार टीआई की पत्नी का बड़ा आरोप:सेंधवा के नेता ने दी थी धमकी; कहा था- ‘पुरी को नहीं छोड़ेंगे’
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!