कार की पार्किंग और शादी की तैयारी के लिए आठ साल पुराने पेड़ उखाड़े: हरियाली पर चली निगम की जेसीबी; अकेली महिला सीढ़ी पर बैठी रह गई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की स्कीम 97 में अहिल्या वन के पास जो हुआ, वह बताता है कि शहर में पौधे लगाना जितना आसान है, उन्हें बचाना उतना ही मुश्किल है। यहां निजी सुविधा के नाम पर आठ साल पुराने चार हरे-भरे पेड़ों को जेसीबी से उखाड़ दिया।
वार्ड 80 के जोन 13 में हुई इस घटना ने नगर निगम के पर्यावरण संरक्षण के दावों की हवा निकाल दी है। हैरानी की बात यह है कि नगर निगम का अमला आम जनता की गुहार सुनने के बजाय चंद लोगों की निजी जरूरतों के आगे झुक गया।
मामला यह है कि बस चालक चंदन वर्मा के घर दिवाली के बाद शादी का आयोजन है और फोर्स कंपनी के कर्मचारी सुमित शर्मा ने नई कार खरीदी थी। इन दोनों को अपने घर के सामने खाली जगह चाहिए थी।
इसके लिए वर्ष 2017 में रहवासियों द्वारा लगाए गए चंपा, जामुन, नीम और सीताफल के पेड़ों को रोड़ा मान लिया गया। आरोप है कि अन्य रहवासियों को यह कहकर गुमराह किया गया कि फालतू पेड़ हटाकर वहां ब्लॉक लगाए जाएंगे। इसके बाद निगम की जेसीबी बुलाई और देखते ही देखते आठ साल से छांव दे रहे पेड़ों मलबे में तब्दील कर दिया।
इस दौरान एक मार्मिक तस्वीर भी सामने आई। स्थानीय निवासी किरण कुशवाह, जिनके पति का दो महीने पहले ही निधन हुआ है, वह अपने घर के सामने इन पेड़ों को बचाने के लिए अकेली ही सीढ़ी पर आकर बैठ गईं।
उन्होंने हाथ जोड़े, गुहार लगाई, लेकिन निगम के नुमाइंदों और वहां मौजूद लोगों ने उनकी एक नहीं सुनी। जेसीबी ने अपना काम जारी रखा और महिलाओं की आंखों के सामने हरियाली को नेस्तनाबूद कर दिया गया।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस पूरी साजिश के पीछे कुछ लोग खुद को भाजपा पार्षद प्रशांत बड़वे का खास बताकर धौंस जमा रहे थे। पार्षद का नाम लेकर निगम अफसरों पर दबाव बनाया गया, अब इस मनमानी कार्रवाई के खिलाफ जनता ने मोर्चा खोल दिया है।
अब देखना यह है कि महापौर पुष्पमित्र भार्गव, नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल, अपर आयुक्त श्रृंगार श्रीवास्तव, उद्यान विभाग और एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौड़ इस मामले में क्या कदम उठाते हैं।
क्या सिर्फ कागजी जांच होगी या फिर शहर की हरियाली को उजाड़ने वालों पर गाज गिरेगी? सवाल बड़ा है कि क्या अब इंदौर में पेड़ सिर्फ इसलिए उखाड़े जाएंगे ताकि किसी की कार पार्क हो सके या शादी की टेंट लग सके?
संबंधित समाचार

दिवाली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:5 टन मावा की खेप पकड़ी; जांच के लिए भेजे सैंपल

बीना विधायक के दलबदल मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त:विधानसभा अध्यक्ष को दो महीने में फैसला करने का निर्देश

पानी और साफ-सफाई की समस्या से 900 पुलिसकर्मियों के परिजन परेशान:शिकायतों के बाद भी नहीं हो रहा निराकरण

संघ की सेवा गतिविधियों में समाज का सहयोग जरूरी:सरकार्यवाह बोले-स्वयंसेवक आगे आकर कर रहे काम

हनीट्रैप का जाल बिछाकर कारोबारी से लाखों की वसूली:झूठे केस में फंसाने की दी धमकी; फिर मांगे इतने करोड़

ऐसे हो सकता है एमआर-11 का पूरा निर्माण:रास्ते को प्रशासन के कदम का इंतजार

ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग में पकड़ा गया युवक:चेसिस नंबर स्कैन करते ही हुआ चौंकाने वाला खुलासा

वर्दी पे वार कब तक:कब टूटेगा सरकार, सियासत और शराब माफिया का खूनी गठजोड़

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री ने साधा कांग्रेस पर निशाना:देश में अस्थिरता पैदा करने और चुनाव आयोग की छवि धूमिल करने का प्रयास; लोगों की रगों में प्रजातंत्र का खून दौड़ता है

वीडियो देखिये, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्रा:मुख्यमंत्री बोले-लोकतंत्र और चुनाव आयोग का मजाक बनाने वाली कांग्रेस को जनता कभी माफ नहीं करेगी

दिव्यांग भाई-बहन की पढ़ाई में बाधा नहीं बनेगी गरीबी:कलेक्टर ने दिया भरोसा; बोले- तुम सिर्फ पढ़ाई करो, बाकी चिंता हमारी

वीडियो देखिये, अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन का बड़ा एक्शन:जिला बदर और NSA तक की तैयारी; शहर में 34 केस दर्ज; 320 लीटर शराब जब्त

गर्मी में पानी के टैंकरों पर रहेगी CCTV कैमरों की नजर:सभी हाईड्रेंट होंगे कैमरों से लैस; टैंकरों के फेरों और पानी की सप्लाई का रहेगा हिसाब

12वीं के छात्र से बेरहमी से मारपीट:श्मशान ले जाकर बेल्ट-डंडों से पीटा; वीडियो किया वायरल

वीडियो देखिये, टीआई हत्याकांड के बाद गहन सर्च अभियान:नवागत पुलिस अधीक्षक बोले-आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित होगी; करेंगे सख्त कार्रवाई

ट्रम्प को मिडटर्म चुनाव में बड़ा झटका:दोनों सदनों में रिपब्लिकन पार्टी हारी

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान:प्रेम विवाह के एक साल बाद उजड़ा संसार; मायके वालों ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका:45 मिनट पहले गुजरी थी पैसेंजर ट्रेन; 6 ट्रेनें रद्द, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निभाया वादा:बुंदेली गायक सुनील लोधी के आंखों के उपचार की प्रक्रिया शुरू

शराब माफिया के शिकार टीआई की पत्नी का बड़ा आरोप:सेंधवा के नेता ने दी थी धमकी; कहा था- ‘पुरी को नहीं छोड़ेंगे’
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!