ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग में पकड़ा गया युवक: चेसिस नंबर स्कैन करते ही हुआ चौंकाने वाला खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर में ट्रैफिक पुलिस की वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक चलाने का मामला सामने आया है। बुधवार को अरविंदो हॉस्पिटल के सामने चेकिंग कर रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने बिना नंबर प्लेट की यामाहा बाइक लेकर जा रहे एक युवक को पकड़ा। पुलिस को देखकर युवक ने भागने की कोशिश की, लेकिन जवानों ने उसे पकड़ लिया।
इसके बाद POS मशीन से बाइक का चेसिस नंबर स्कैन किया गया तो पता चला कि बाइक चोरी की है। यह बाइक जनवरी 2025 में तेजाजी नगर थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी। पकड़े गए युवक की पहचान ललितपुर निवासी सोनू विश्वकर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे आगे की कार्रवाई के लिए बाणगंगा पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
अरविंदो हॉस्पिटल के सामने चेकिंग के दौरान पकड़ा
जानकारी के अनुसार, बुधवार को ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए एएसआई अवधेश शर्मा, आरक्षक विष्णु भदौरिया और सैनिक अजय अरविंदो हॉस्पिटल के सामने ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर बिना नंबर प्लेट की यामाहा बाइक लेकर जा रहे युवक पर पड़ी। जवानों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह बाइक लेकर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।
POS मशीन से चेसिस नंबर स्कैन किया तो खुला मामला
बाइक पर नंबर प्लेट नहीं होने के कारण पुलिसकर्मियों ने POS मशीन की मदद से उसका चेसिस नंबर स्कैन किया। जांच में बाइक का वास्तविक रजिस्ट्रेशन नंबर और मालिक का नाम सामने आया। इसके बाद वाहन का रिकॉर्ड खंगाला गया तो पता चला कि जनवरी 2025 में तेजाजी नगर थाने में इस बाइक की चोरी की FIR दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने फोन के माध्यम से बाइक मालिक से संपर्क किया। मालिक ने बाइक चोरी होने की पुष्टि की, जिसके बाद युवक के पास से मिली बाइक चोरी की निकली।
कैफे में काम करता है आरोपी
पूछताछ में आरोपी सोनू विश्वकर्मा ने बताया कि वह शहर के एक कैफे में काम करता है। पुलिस ने उसे आगे की कार्रवाई के लिए बाणगंगा थाने के सुपुर्द किया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी से पूछताछ में अन्य वाहन चोरियों के संबंध में भी जानकारी सामने आ सकती है।
संबंधित समाचार

दिवाली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:5 टन मावा की खेप पकड़ी; जांच के लिए भेजे सैंपल

बीना विधायक के दलबदल मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त:विधानसभा अध्यक्ष को दो महीने में फैसला करने का निर्देश

पानी और साफ-सफाई की समस्या से 900 पुलिसकर्मियों के परिजन परेशान:शिकायतों के बाद भी नहीं हो रहा निराकरण

संघ की सेवा गतिविधियों में समाज का सहयोग जरूरी:सरकार्यवाह बोले-स्वयंसेवक आगे आकर कर रहे काम

कार की पार्किंग और शादी की तैयारी के लिए आठ साल पुराने पेड़ उखाड़े:हरियाली पर चली निगम की जेसीबी; अकेली महिला सीढ़ी पर बैठी रह गई

हनीट्रैप का जाल बिछाकर कारोबारी से लाखों की वसूली:झूठे केस में फंसाने की दी धमकी; फिर मांगे इतने करोड़

ऐसे हो सकता है एमआर-11 का पूरा निर्माण:रास्ते को प्रशासन के कदम का इंतजार

वर्दी पे वार कब तक:कब टूटेगा सरकार, सियासत और शराब माफिया का खूनी गठजोड़

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री ने साधा कांग्रेस पर निशाना:देश में अस्थिरता पैदा करने और चुनाव आयोग की छवि धूमिल करने का प्रयास; लोगों की रगों में प्रजातंत्र का खून दौड़ता है

वीडियो देखिये, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्रा:मुख्यमंत्री बोले-लोकतंत्र और चुनाव आयोग का मजाक बनाने वाली कांग्रेस को जनता कभी माफ नहीं करेगी

दिव्यांग भाई-बहन की पढ़ाई में बाधा नहीं बनेगी गरीबी:कलेक्टर ने दिया भरोसा; बोले- तुम सिर्फ पढ़ाई करो, बाकी चिंता हमारी

वीडियो देखिये, अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन का बड़ा एक्शन:जिला बदर और NSA तक की तैयारी; शहर में 34 केस दर्ज; 320 लीटर शराब जब्त

गर्मी में पानी के टैंकरों पर रहेगी CCTV कैमरों की नजर:सभी हाईड्रेंट होंगे कैमरों से लैस; टैंकरों के फेरों और पानी की सप्लाई का रहेगा हिसाब

12वीं के छात्र से बेरहमी से मारपीट:श्मशान ले जाकर बेल्ट-डंडों से पीटा; वीडियो किया वायरल

वीडियो देखिये, टीआई हत्याकांड के बाद गहन सर्च अभियान:नवागत पुलिस अधीक्षक बोले-आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित होगी; करेंगे सख्त कार्रवाई

ट्रम्प को मिडटर्म चुनाव में बड़ा झटका:दोनों सदनों में रिपब्लिकन पार्टी हारी

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान:प्रेम विवाह के एक साल बाद उजड़ा संसार; मायके वालों ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका:45 मिनट पहले गुजरी थी पैसेंजर ट्रेन; 6 ट्रेनें रद्द, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निभाया वादा:बुंदेली गायक सुनील लोधी के आंखों के उपचार की प्रक्रिया शुरू

शराब माफिया के शिकार टीआई की पत्नी का बड़ा आरोप:सेंधवा के नेता ने दी थी धमकी; कहा था- ‘पुरी को नहीं छोड़ेंगे’
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!