दिवाली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 5 टन मावा की खेप पकड़ी; जांच के लिए भेजे सैंपल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सीहोर।
त्योहारी सीजन और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर चल रही निगरानी के बीच सीहोर के श्यामपुर में पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को एक आयशर वाहन से मावे के 107 बोरे जब्त किए गए।
करीब 5 टन खेप पकड़ी
प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, वाहन में करीब 4 से 5 टन मावा भरा हुआ था। खाद्य विभाग ने मावे के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
सूचना मिलते ही संयुक्त टीम ने रोका वाहन
जानकारी के अनुसार, पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचना मिली थी कि एक वाहन में बड़ी मात्रा में मावे की खेप ले जाई जा रही है।
इसके बाद श्यामपुर थाना प्रभारी और सीहोर के फूड इंस्पेक्टर की टीम ने कार्रवाई करते हुए संदिग्ध आयशर वाहन को रोककर तलाशी ली।
जांच के दौरान उसमें मावे के 107 बोरे मिले, जिन्हें टीम ने वाहन सहित अपने कब्जे में ले लिया।
हर बोरे में 40 से 50 किलो मावा
प्रारंभिक आकलन के अनुसार, प्रत्येक बोरे में करीब 40 से 50 किलो मावा भरा हुआ है। इस हिसाब से जब्त मावे की कुल मात्रा लगभग 4 से 5 टन आंकी गई है।
लैब रिपोर्ट से खुलेगा मावे की गुणवत्ता का राज
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मावे के नमूने लेकर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेज रही है। जांच में मावे की गुणवत्ता, शुद्धता और स्वच्छता मानकों का परीक्षण किया जाएगा। फिलहाल मावे में मिलावट होने की पुष्टि नहीं हुई है।
कहां से आया और कहां जा रहा था मावा?
संयुक्त टीम अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था।
वाहन चालक और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, लैब रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मावे की वास्तविक गुणवत्ता स्पष्ट होगी।
यदि मिलावट या खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

खाकी पर भारी खादी और बेखौफ माफिया:खातेगांव टीआई दिलीप पुरी की मौत ने खड़े किए कई सवाल

AI से बनाए सरकारी अफसरों के फर्जी वीडियो वायरल:सरकारी कामकाज और राष्ट्रीय प्रतीकों से जुड़े भ्रामक वीडियो सोशल मीडिया पर किए पोस्ट

बीना विधायक के दलबदल मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त:विधानसभा अध्यक्ष को दो महीने में फैसला करने का निर्देश

पानी और साफ-सफाई की समस्या से 900 पुलिसकर्मियों के परिजन परेशान:शिकायतों के बाद भी नहीं हो रहा निराकरण

संघ की सेवा गतिविधियों में समाज का सहयोग जरूरी:सरकार्यवाह बोले-स्वयंसेवक आगे आकर कर रहे काम

कार की पार्किंग और शादी की तैयारी के लिए आठ साल पुराने पेड़ उखाड़े:हरियाली पर चली निगम की जेसीबी; अकेली महिला सीढ़ी पर बैठी रह गई

हनीट्रैप का जाल बिछाकर कारोबारी से लाखों की वसूली:झूठे केस में फंसाने की दी धमकी; फिर मांगे इतने करोड़

ऐसे हो सकता है एमआर-11 का पूरा निर्माण:रास्ते को प्रशासन के कदम का इंतजार

ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग में पकड़ा गया युवक:चेसिस नंबर स्कैन करते ही हुआ चौंकाने वाला खुलासा

वर्दी पे वार कब तक:कब टूटेगा सरकार, सियासत और शराब माफिया का खूनी गठजोड़

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री ने साधा कांग्रेस पर निशाना:देश में अस्थिरता पैदा करने और चुनाव आयोग की छवि धूमिल करने का प्रयास; लोगों की रगों में प्रजातंत्र का खून दौड़ता है

वीडियो देखिये, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्रा:मुख्यमंत्री बोले-लोकतंत्र और चुनाव आयोग का मजाक बनाने वाली कांग्रेस को जनता कभी माफ नहीं करेगी

दिव्यांग भाई-बहन की पढ़ाई में बाधा नहीं बनेगी गरीबी:कलेक्टर ने दिया भरोसा; बोले- तुम सिर्फ पढ़ाई करो, बाकी चिंता हमारी

वीडियो देखिये, अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन का बड़ा एक्शन:जिला बदर और NSA तक की तैयारी; शहर में 34 केस दर्ज; 320 लीटर शराब जब्त

गर्मी में पानी के टैंकरों पर रहेगी CCTV कैमरों की नजर:सभी हाईड्रेंट होंगे कैमरों से लैस; टैंकरों के फेरों और पानी की सप्लाई का रहेगा हिसाब

12वीं के छात्र से बेरहमी से मारपीट:श्मशान ले जाकर बेल्ट-डंडों से पीटा; वीडियो किया वायरल

वीडियो देखिये, टीआई हत्याकांड के बाद गहन सर्च अभियान:नवागत पुलिस अधीक्षक बोले-आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित होगी; करेंगे सख्त कार्रवाई

ट्रम्प को मिडटर्म चुनाव में बड़ा झटका:दोनों सदनों में रिपब्लिकन पार्टी हारी

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान:प्रेम विवाह के एक साल बाद उजड़ा संसार; मायके वालों ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका:45 मिनट पहले गुजरी थी पैसेंजर ट्रेन; 6 ट्रेनें रद्द, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!