खबर
Top News

गर्मी में पानी के टैंकरों पर रहेगी CCTV कैमरों की नजर: सभी हाईड्रेंट होंगे कैमरों से लैस; टैंकरों के फेरों और पानी की सप्लाई का रहेगा हिसाब

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 नवंबर 2026, 1:01 pm
शेयर करें:
गर्मी में पानी के टैंकरों पर रहेगी CCTV कैमरों की नजर

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
गर्मी के मौसम में संभावित जलसंकट को देखते हुए इंदौर नगर निगम ने पानी की सप्लाई व्यवस्था पर निगरानी बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। अब हाईड्रेंट से पानी भरने वाले टैंकर भी सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेंगे। इसके लिए शहर के सभी हाईड्रेंट पर कैमरे लगाए जाएंगे। इस संबंध में मेयर-इन-काउंसिल (MIC) में प्रस्ताव पास हो चुका है। अब आगे की प्रक्रिया पूरी होने के बाद टेंडर जारी किए जाएंगे और कैमरे लगाने का काम शुरू होगा।

दरअसल, आगामी गर्मी में यदि शहर के अलग-अलग इलाकों में जलसंकट की स्थिति बनती है तो नगर निगम टैंकरों के माध्यम से वार्डों में पानी की सप्लाई करेगा। इसके लिए टैंकरों में हाईड्रेंट से पानी भरवाया जाएगा। ऐसे में पानी की सप्लाई व्यवस्था को व्यवस्थित रखने, टैंकरों की आवाजाही पर नजर रखने और पानी की बर्बादी रोकने के उद्देश्य से यह व्यवस्था की जा रही है। आने वाले दिनों में सभी वार्डों में नए हाईड्रेंट भी तैयार किए जाएंगे।

टैंकरों के फेरों और पानी की सप्लाई का रहेगा हिसाब
हाईड्रेंट पर सीसीटीवी कैमरे लगने के बाद नगर निगम यह निगरानी कर सकेगा कि किस टैंकर ने कितने फेरे लगाए। साथ ही यह भी पता चल सकेगा कि टैंकर ने निर्धारित फेरों के अनुसार संबंधित वार्ड में पानी की सप्लाई की है या नहीं। इससे टैंकरों के संचालन और पानी वितरण की व्यवस्था पर नजर रखना आसान होगा।

निजी और दूसरे वार्ड के टैंकरों पर भी निगरानी
इस व्यवस्था का एक प्रमुख उद्देश्य हाईड्रेंट से पानी भरने वाले बाहरी वाहनों पर नजर रखना भी है। कैमरों के जरिए यह पता लगाया जा सकेगा कि कोई निजी टैंकर या दूसरे वार्ड का टैंकर निर्धारित हाईड्रेंट से पानी तो नहीं भर रहा है।

दरअसल, हाईड्रेंट पर नगर निगम के कर्मचारियों की मौजूदगी रहती है, लेकिन इसके बावजूद कई बार आपसी सांठगांठ के चलते टैंकरों के फेरों में गड़बड़ी और दूसरे टैंकरों द्वारा पानी भरने की शिकायतें सामने आ चुकी हैं। ऐसे में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी से इस तरह की अनियमितताओं पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा हाईड्रेंट से पानी का अपव्यय होने की स्थिति पर भी नजर रखी जा सकेगी।

MIC में प्रस्ताव पास, अब शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया
जलकार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा बबलू ने बताया कि पानी का अपव्यय रोकने और वार्डों के टैंकरों को संबंधित वार्डों के हाईड्रेंट से ही पानी भरवाने के उद्देश्य से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। एमआईसी में प्रस्ताव पास होने के बाद फाइल आगे भेजी जाएगी। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। आने वाले दिनों में शहर के सभी हाईड्रेंट को सीसीटीवी कैमरों से कवर किया जाएगा।


संबंधित समाचार

ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग में पकड़ा गया युवक
Top News

ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग में पकड़ा गया युवक:चेसिस नंबर स्कैन करते ही हुआ चौंकाने वाला खुलासा

2 minutes ago
वर्दी पे वार कब तक
Top News

वर्दी पे वार कब तक:कब टूटेगा सरकार, सियासत और शराब माफिया का खूनी गठजोड़

8 minutes ago
वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री ने साधा कांग्रेस पर निशाना
Top News

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री ने साधा कांग्रेस पर निशाना:देश में अस्थिरता पैदा करने और चुनाव आयोग की छवि धूमिल करने का प्रयास; लोगों की रगों में प्रजातंत्र का खून दौड़ता है

18 minutes ago
वीडियो देखिये, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्रा
Top News

वीडियो देखिये, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्रा:मुख्यमंत्री बोले-लोकतंत्र और चुनाव आयोग का मजाक बनाने वाली कांग्रेस को जनता कभी माफ नहीं करेगी

29 minutes ago
दिव्यांग भाई-बहन की पढ़ाई में बाधा नहीं बनेगी गरीबी
Top News

दिव्यांग भाई-बहन की पढ़ाई में बाधा नहीं बनेगी गरीबी:कलेक्टर ने दिया भरोसा; बोले- तुम सिर्फ पढ़ाई करो, बाकी चिंता हमारी

31 minutes ago
वीडियो देखिये, अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन का बड़ा एक्शन
Top News

वीडियो देखिये, अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन का बड़ा एक्शन:जिला बदर और NSA तक की तैयारी; शहर में 34 केस दर्ज; 320 लीटर शराब जब्त

38 minutes ago
12वीं के छात्र से बेरहमी से मारपीट
Top News

12वीं के छात्र से बेरहमी से मारपीट:श्मशान ले जाकर बेल्ट-डंडों से पीटा; वीडियो किया वायरल

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, टीआई हत्याकांड के बाद गहन सर्च अभियान
Top News

वीडियो देखिये, टीआई हत्याकांड के बाद गहन सर्च अभियान:नवागत पुलिस अधीक्षक बोले-आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित होगी; करेंगे सख्त कार्रवाई

about 1 hour ago
ट्रम्प को मिडटर्म चुनाव में बड़ा झटका
Top News

ट्रम्प को मिडटर्म चुनाव में बड़ा झटका:दोनों सदनों में रिपब्लिकन पार्टी हारी

about 1 hour ago
नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान
Top News

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान:प्रेम विवाह के एक साल बाद उजड़ा संसार; मायके वालों ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

about 2 hours ago
राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका
Top News

राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका:45 मिनट पहले गुजरी थी पैसेंजर ट्रेन; 6 ट्रेनें रद्द, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निभाया वादा
Top News

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निभाया वादा:बुंदेली गायक सुनील लोधी के आंखों के उपचार की प्रक्रिया शुरू

about 2 hours ago
शराब माफिया के शिकार टीआई की पत्नी का बड़ा आरोप
Top News

शराब माफिया के शिकार टीआई की पत्नी का बड़ा आरोप:सेंधवा के नेता ने दी थी धमकी; कहा था- ‘पुरी को नहीं छोड़ेंगे’

about 2 hours ago
टीआई को ट्रक से कुचलकर मारने वाले ड्राइवर-क्लीनर का शॉर्ट एनकाउंटर
Top News

टीआई को ट्रक से कुचलकर मारने वाले ड्राइवर-क्लीनर का शॉर्ट एनकाउंटर:पुलिस पर फायरिंग के बाद दोनों के पैर में लगी गोली; दो अलग-अलग स्थानों पर पुलिस की कार्रवाई

about 3 hours ago
20 साल की नौकरी में 65 लाख वेतन
Top News

20 साल की नौकरी में 65 लाख वेतन:समिति प्रबंधक के तीन ठिकानों पर छापे में चौंकाने वाला खुलासा; संपत्ति और खर्च मिले 2.41 करोड़ के, आय से 271.46 प्रतिशत अधिक संपत्ति

about 3 hours ago
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई:दो रेड सैंड बोआ सांपों के साथ पकड़ाया युवक; इतने करोड़ बताई जा रही कीमत

about 19 hours ago
वीडियो देखिये, खातेगांव शराब तस्करी मामले में नया मोड़
Top News

वीडियो देखिये, खातेगांव शराब तस्करी मामले में नया मोड़:राहुल जायसवाल ने बदला बयान; बोले- टिमरनी की शराब दुकान में मेरी कोई भागीदारी नहीं, पुलिस ने दबाव डालकर बुलवाया

about 19 hours ago
वीडियो देखिये, देवास कांड के बाद वन विभाग के रेंजर भी अलर्ट
Top News

वीडियो देखिये, देवास कांड के बाद वन विभाग के रेंजर भी अलर्ट:अवैध खनन रोकने पहुंचे तो हाथ में लहराई सर्विस रिवॉल्वर; ट्रक चालक ने की थी वाहन भगाने की कोशिश

about 19 hours ago
मध्याह्न भोजन खाने के बाद 45 बच्चे बीमार
Top News

मध्याह्न भोजन खाने के बाद 45 बच्चे बीमार:उल्टी-पेट दर्द की शिकायत; कलेक्टर ने समूह को तत्काल हटाया

about 19 hours ago
खातेगांव थाना प्रभारी को इस तरह दी गई अंतिम विदाई
Top News

खातेगांव थाना प्रभारी को इस तरह दी गई अंतिम विदाई:समाज की सदियों पुरानी परंपरा के तहत हुआ अंतिम संस्कार

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!