वीडियो देखिये, अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन का बड़ा एक्शन: जिला बदर और NSA तक की तैयारी; शहर में 34 केस दर्ज; 320 लीटर शराब जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर संभाग में अवैध शराब के भंडारण, परिवहन और वितरण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने कार्रवाई तेज करने की तैयारी की है। अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अब जिला बदर से लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई की जाएगी। संभागायुक्त भास्कर लाक्षाकार ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक लेकर संभाग के सभी जिलों के अधिकारियों को इस संबंध में सख्त निर्देश दिए। बैठक में आईजी अनुराग, इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा, उपायुक्त आबकारी इंदरसिंह जामोद सहित संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक शामिल हुए।
भंडारण, परिवहन और वितरण पर रहेगी विशेष नजर
बैठक के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए संभागायुक्त भास्कर लाक्षाकार ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार से जुड़ी तीन प्रमुख समस्याएं हैं। इनमें शराब का भंडारण, परिवहन और वितरण शामिल हैं। इन तीनों स्तरों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला स्तर पर सूचना तंत्र को मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों को चिन्हित किया जाए और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। जिन क्षेत्रों में अवैध शराब के निर्माण या बिक्री की संभावना अधिक है, वहां पुलिस, आबकारी और प्रशासन की संयुक्त टीमें लगातार दबिश दें।
जिला बदर से लेकर NSA तक की कार्रवाई के निर्देश
संभागायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ उनकी गतिविधियों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाए। जरूरत के मुताबिक जिला बदर और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई की जाए, ताकि अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
अदालतों में चल रहे मामलों में मजबूत पैरवी के निर्देश
बैठक में आबकारी अधिनियम के तहत न्यायालयों में विचाराधीन प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। संभागायुक्त ने निर्देश दिए कि ऐसे मामलों में अभियोजन एजेंसियां जांच एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर सशक्त पैरवी करें, जिससे अधिक से अधिक आरोपियों को सजा दिलाई जा सके।
इस वित्तीय वर्ष में 32,190 प्रकरण दर्ज
आबकारी विभाग के आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्तीय वर्ष में इंदौर संभाग में आबकारी अधिनियम के तहत कुल 32,190 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इनमें धारा 34(1) के तहत 27,147 और धारा 34(2) के तहत 5,043 मामले शामिल हैं।
इंदौर में विशेष अभियान, 34 प्रकरण दर्ज
संभागायुक्त के निर्देशों के बाद इंदौर आबकारी विभाग ने भी विशेष अभियान चलाया। इसके तहत पीथमपुर टोल, मांगलिया टोल और बेटमा टोल पर विशेष नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच की गई। इसके अलावा रिंग रोड और बायपास स्थित ढाबों पर भी जांच अभियान चलाया गया।
इस कार्रवाई के दौरान कुल 34 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। टीम ने 320 लीटर अवैध मदिरा और एक दोपहिया वाहन जब्त किया। जब्त सामग्री और वाहन की अनुमानित कीमत 2.5 लाख रुपये से अधिक बताई गई है।
महू के जगजीवन गांव में मकान से मिली 8 पेटी शराब
इसी अभियान के तहत महू तहसील के ग्राम जगजीवन, सिमरोल में एक रिहायशी मकान पर दबिश दी गई। यहां से विभिन्न ब्रांड की 8 पेटी अवैध मदिरा बरामद की गई, जिसकी मात्रा 78 बल्क लीटर बताई गई है।
इस मामले में आरोपी विनोद पिता राधेश्याम चौहान के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) और 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
संबंधित समाचार

बीना विधायक के दलबदल मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त:विधानसभा अध्यक्ष को दो महीने में फैसला करने का निर्देश

पानी और साफ-सफाई की समस्या से 900 पुलिसकर्मियों के परिजन परेशान:शिकायतों के बाद भी नहीं हो रहा निराकरण

संघ की सेवा गतिविधियों में समाज का सहयोग जरूरी:सरकार्यवाह बोले-स्वयंसेवक आगे आकर कर रहे काम

कार की पार्किंग और शादी की तैयारी के लिए आठ साल पुराने पेड़ उखाड़े:हरियाली पर चली निगम की जेसीबी; अकेली महिला सीढ़ी पर बैठी रह गई

हनीट्रैप का जाल बिछाकर कारोबारी से लाखों की वसूली:झूठे केस में फंसाने की दी धमकी; फिर मांगे इतने करोड़

ऐसे हो सकता है एमआर-11 का पूरा निर्माण:रास्ते को प्रशासन के कदम का इंतजार

ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग में पकड़ा गया युवक:चेसिस नंबर स्कैन करते ही हुआ चौंकाने वाला खुलासा

वर्दी पे वार कब तक:कब टूटेगा सरकार, सियासत और शराब माफिया का खूनी गठजोड़

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री ने साधा कांग्रेस पर निशाना:देश में अस्थिरता पैदा करने और चुनाव आयोग की छवि धूमिल करने का प्रयास; लोगों की रगों में प्रजातंत्र का खून दौड़ता है

वीडियो देखिये, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्रा:मुख्यमंत्री बोले-लोकतंत्र और चुनाव आयोग का मजाक बनाने वाली कांग्रेस को जनता कभी माफ नहीं करेगी

दिव्यांग भाई-बहन की पढ़ाई में बाधा नहीं बनेगी गरीबी:कलेक्टर ने दिया भरोसा; बोले- तुम सिर्फ पढ़ाई करो, बाकी चिंता हमारी

गर्मी में पानी के टैंकरों पर रहेगी CCTV कैमरों की नजर:सभी हाईड्रेंट होंगे कैमरों से लैस; टैंकरों के फेरों और पानी की सप्लाई का रहेगा हिसाब

12वीं के छात्र से बेरहमी से मारपीट:श्मशान ले जाकर बेल्ट-डंडों से पीटा; वीडियो किया वायरल

वीडियो देखिये, टीआई हत्याकांड के बाद गहन सर्च अभियान:नवागत पुलिस अधीक्षक बोले-आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित होगी; करेंगे सख्त कार्रवाई

ट्रम्प को मिडटर्म चुनाव में बड़ा झटका:दोनों सदनों में रिपब्लिकन पार्टी हारी

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान:प्रेम विवाह के एक साल बाद उजड़ा संसार; मायके वालों ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका:45 मिनट पहले गुजरी थी पैसेंजर ट्रेन; 6 ट्रेनें रद्द, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निभाया वादा:बुंदेली गायक सुनील लोधी के आंखों के उपचार की प्रक्रिया शुरू

शराब माफिया के शिकार टीआई की पत्नी का बड़ा आरोप:सेंधवा के नेता ने दी थी धमकी; कहा था- ‘पुरी को नहीं छोड़ेंगे’

टीआई को ट्रक से कुचलकर मारने वाले ड्राइवर-क्लीनर का शॉर्ट एनकाउंटर:पुलिस पर फायरिंग के बाद दोनों के पैर में लगी गोली; दो अलग-अलग स्थानों पर पुलिस की कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!