हनीट्रैप का जाल बिछाकर कारोबारी से लाखों की वसूली: झूठे केस में फंसाने की दी धमकी; फिर मांगे इतने करोड़
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी में एक प्रतिष्ठित कारोबारी को हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग के जरिए जाल में फंसाकर 40 लाख रुपए वसूलने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर महिला ने पहले कारोबारी से लाखों रुपए ऐंठे।
अतिरिक्त रुपए की मांग की
इसके बाद महिला के पति और पिता ने डेढ़ करोड़ रुपए की अतिरिक्त मांग कर दी। परेशान कारोबारी की शिकायत पर बागसेवनिया थाना पुलिस ने महिला, उसके पति और पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
झूठे दुष्कर्म केस की धमकी देकर पहले लिए 15 लाख
पीड़ित कारोबारी ने पुलिस को बताया कि पूरे मामले की शुरुआत दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी से हुई थी। आरोप है कि दबाव बनाकर महिला ने शुरुआत में 5 लाख रुपए लिए। इसके बाद कारोबारी ने 10 लाख रुपए नकद और दिए।
लिखित अनुबंध भी तैयार किया गया था
इस लेन-देन को लेकर दोनों पक्षों के बीच लिखित अनुबंध भी तैयार किया गया था। कारोबारी के मुताबिक, मूल अनुबंध पत्रों पर महिला, उसके पति और गवाहों के हस्ताक्षर मौजूद हैं। महिला के पिता रामकृष्ण देवड़ा को भी दस्तावेज में गवाह बनाया गया था।
थाने में शिकायत के बाद 25 लाख में हुआ समझौता
कारोबारी का आरोप है कि रकम लेने के बावजूद महिला ने एमपी नगर थाने में उसके खिलाफ दुष्कर्म संबंधी शिकायत दर्ज करवा दी। इसके बाद शिकायत वापस लेने के बदले मध्यस्थ के जरिए 40 लाख रुपए की मांग रखी गई।
महिला ने थाने से अपनी शिकायत वापस ले ली
आखिरकार दोनों पक्षों के बीच स्टाम्प पेपर पर 25 लाख रुपए में लिखित समझौता हुआ। कारोबारी ने अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा और परिवार की गरिमा बचाने के लिए महिला को 10 लाख रुपए नकद और 15 लाख रुपए का चेक दिया। भुगतान मिलने के बाद महिला ने थाने से अपनी शिकायत वापस ले ली।
40 लाख मिलने के बाद फिर मांगे डेढ़ करोड़
कारोबारी के मुताबिक, मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। कुछ समय बाद महिला के पति और पिता ने फोन कर डेढ़ करोड़ रुपए की नई मांग रख दी।
कारोबारी ने रकम देने से इनकार किया तो उसे दोबारा दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट के तहत झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी गई।
आरोप है कि उसे जान से मारने की धमकियां भी दी गईं। इसके बाद कारोबारी ने पुलिस की शरण ली।
कॉल रिकॉर्डिंग और व्हाट्सऐप चैट पुलिस को सौंपी
पीड़ित कारोबारी ने अपनी शिकायत के साथ कथित धमकियों से जुड़ी कॉल रिकॉर्डिंग और व्हाट्सऐप चैट भी पुलिस को उपलब्ध कराई हैं।
बागसेवनिया थाना पुलिस ने महिला, उसके पति और पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस अब लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों, समझौते और डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

दिवाली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:5 टन मावा की खेप पकड़ी; जांच के लिए भेजे सैंपल

बीना विधायक के दलबदल मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त:विधानसभा अध्यक्ष को दो महीने में फैसला करने का निर्देश

पानी और साफ-सफाई की समस्या से 900 पुलिसकर्मियों के परिजन परेशान:शिकायतों के बाद भी नहीं हो रहा निराकरण

संघ की सेवा गतिविधियों में समाज का सहयोग जरूरी:सरकार्यवाह बोले-स्वयंसेवक आगे आकर कर रहे काम

कार की पार्किंग और शादी की तैयारी के लिए आठ साल पुराने पेड़ उखाड़े:हरियाली पर चली निगम की जेसीबी; अकेली महिला सीढ़ी पर बैठी रह गई

ऐसे हो सकता है एमआर-11 का पूरा निर्माण:रास्ते को प्रशासन के कदम का इंतजार

ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग में पकड़ा गया युवक:चेसिस नंबर स्कैन करते ही हुआ चौंकाने वाला खुलासा

वर्दी पे वार कब तक:कब टूटेगा सरकार, सियासत और शराब माफिया का खूनी गठजोड़

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री ने साधा कांग्रेस पर निशाना:देश में अस्थिरता पैदा करने और चुनाव आयोग की छवि धूमिल करने का प्रयास; लोगों की रगों में प्रजातंत्र का खून दौड़ता है

वीडियो देखिये, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्रा:मुख्यमंत्री बोले-लोकतंत्र और चुनाव आयोग का मजाक बनाने वाली कांग्रेस को जनता कभी माफ नहीं करेगी

दिव्यांग भाई-बहन की पढ़ाई में बाधा नहीं बनेगी गरीबी:कलेक्टर ने दिया भरोसा; बोले- तुम सिर्फ पढ़ाई करो, बाकी चिंता हमारी

वीडियो देखिये, अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन का बड़ा एक्शन:जिला बदर और NSA तक की तैयारी; शहर में 34 केस दर्ज; 320 लीटर शराब जब्त

गर्मी में पानी के टैंकरों पर रहेगी CCTV कैमरों की नजर:सभी हाईड्रेंट होंगे कैमरों से लैस; टैंकरों के फेरों और पानी की सप्लाई का रहेगा हिसाब

12वीं के छात्र से बेरहमी से मारपीट:श्मशान ले जाकर बेल्ट-डंडों से पीटा; वीडियो किया वायरल

वीडियो देखिये, टीआई हत्याकांड के बाद गहन सर्च अभियान:नवागत पुलिस अधीक्षक बोले-आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित होगी; करेंगे सख्त कार्रवाई

ट्रम्प को मिडटर्म चुनाव में बड़ा झटका:दोनों सदनों में रिपब्लिकन पार्टी हारी

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान:प्रेम विवाह के एक साल बाद उजड़ा संसार; मायके वालों ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका:45 मिनट पहले गुजरी थी पैसेंजर ट्रेन; 6 ट्रेनें रद्द, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निभाया वादा:बुंदेली गायक सुनील लोधी के आंखों के उपचार की प्रक्रिया शुरू

शराब माफिया के शिकार टीआई की पत्नी का बड़ा आरोप:सेंधवा के नेता ने दी थी धमकी; कहा था- ‘पुरी को नहीं छोड़ेंगे’
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!