तीन थानों की सीमा में एसयूवी 700 का उत्पात: सनरूफ से बाहर निकलकर युवक-युवती ने उड़ाईं यातायात नियमों की धज्जियां
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में पुलिस के जागरूकता अभियान के बावजूद रईसजादे नियमों की धज्जियां उड़ाने से बाज नहीं आ रहे हैं। कल रात तीन थाना क्षेत्रों की सीमा से होते हुए गुजरी महिंद्रा एसयूवी 700 के सनरूफ से बाहर निकलकर युवक-युवती ने यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाईं।
सनरूफ से बाहर निकलकर दोनों ने जमकर हुड़दंग किया। इस दौरान स्पीड ब्रेकर आने से हादसा होते-होते बचा। एरोड्रम, गांधी नगर और बाणगंगा थाना क्षेत्र की सीमा से गुजरे इस कार चालक को पकड़ने एक पुलिसकर्मी तैनात नहीं था।
जानकारी के मुताबिक, महिंद्रा एसयूवी 700 क्रमांक एमपी-09-डब्ल्यूएल-2929 में सवार युवक-युवतियां एरोड्रम थाना क्षेत्र से सुपर कॉरिडोर की ओर निकले। जिस जगह यह हुड़दंग मचाया गया, वहां तीन थानों की सीमाएं लगती हैं, लेकिन दुर्भाग्य है कि एक पुलिसकर्मी भी सुपर कॉरिडोर पर मौजूद नजर नहीं आया।
इसी का फायदा उठाते हुए एसयूवी में सवार युवक-युवतियां बेखौफ अंदाज में सड़क पर बेखौफ हुड़दंग मचाते दिखाई दिए।
सनरूफ से बाहर निकलकर युवक-युवती सड़क पर जान जोखिम में डालते हुए सफर करते नजर आए। वहीं कार के अंदर बैठे अन्य युवक-युवतियां तेज साउंड पर हुड़दंग करते रहे। खुलासा फर्स्ट की टीम ने एसयूवी का पीछा कर पूरे घटनाक्रम को अपने कैमरे में कैद किया।
हुड़दंग के दौरान अचानक सड़क पर स्पीड ब्रेकर आया। इससे सनरूफ से बाहर निकले युवक-युवती के साथ हादसा होते-होते बचा। घटना के बाद युवती वापस कार के अंदर बैठ गई, लेकिन युवक अपनी ‘हवाबाजी’ से बाज नहीं आया और सनरूफ से बाहर निकलकर सफर करता रहा।
संबंधित समाचार

ईडी का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में की बड़ी कार्रवाई; लाखों रुपए की संपत्तियां की कुर्क

देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती:झांकियों में इन पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध; ऊंचाई और मंच की चौड़ाई पर भी नियम

महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप:सुरक्षाकर्मियों पर बाल खींचने और मोबाइल छीनने का दावा

पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा:इसी कार्यकाल में क्षेत्र की सभी समस्याएं कर देंगे दूर

बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:जिंदा जलाकर उतारा मौत के घात; पड़ोसी बचाने पहुंचा तो उसे भी काटा

पूर्व मंत्री बोले:तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है

धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज:आश्रम की भूमि पर बिना अनुमति बन रहा था दो मंजिला भवन; कार्रवाई के दौरान पुलिस बल रहा तैनात

छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब:जीतू पटवारी

माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं

सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला:परिवार को ब्याज सहित इतने लाख रुपए क्षतिपूर्ति

पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा:पितृ ऋण से मुक्ति का पावन पर्व

एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अगले ढाई साल में होंगी 3.5 लाख सरकारी भर्तियां

कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी:सड़क पर रोककर किया परेशान; तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत:सीसीटीवी में कैद

सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य:बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा की कार्रवाई सिर्फ आम नागरिकों तक; आरोपी रसूखदार नेताओं के सामने क्यों डाले हथियार!

रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी:फोन की लत से बच्चे हो रहे बेकाबू; स्क्रीन की लत से बढ़ी परेशानी, थेरेपी सेंटरों में लग रही कतार

थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग:भ्रष्टाचार की बलि चढ़ी सड़क; निगम के दावों का खुलासा

डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:शाम 4 बजे से कई मार्गों पर डायवर्जन; इस मंदिर पहुंचेंगी शहरभर से झांकियां

‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान:कांग्रेस का प्रदर्शन

14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक:महू का तस्कर आया गिरफ्त में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!