बस चालक की संदिग्ध मौत: सड़क किनारे नग्न अवस्था में मिला शव; शरीर पर चोट के निशान, परिजन को हत्या की आशंका
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बागली।
देवास जिले के कांटाफोड़ थाना क्षेत्र में करीब 40 वर्षीय बस चालक कमल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। उसका शव उमर और इकलेरा के बीच घाटी वाले बाबा मंदिर के पास सड़क किनारे मिला।
शव नग्न अवस्था में था और शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। परिजनों ने अज्ञात लोगों पर हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
बस खड़ी कर बाइक से गांव लौट रहा था
जानकारी के अनुसार कमल पिछले करीब 20-25 वर्षों से बस चालक के रूप में काम कर रहा था। वह बस लेकर कांटाफोड़ से रातड़ी पहुंचा था। वहां बस खड़ी करने के बाद वह मोटरसाइकिल से अपने गांव इकलेरा लौट रहा था।
बताया जा रहा है कि रात करीब 12 बजे के बाद उमर और इकलेरा के बीच घाटी वाले बाबा मंदिर के पास उसका शव सड़क किनारे मिला। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य
पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले की गंभीरता को देखते हुए दोपहर में एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और संभावित साक्ष्य जुटाए।
शव की स्थिति और शरीर पर चोट के निशान मिलने से मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कमल की मौत दुर्घटना, मारपीट या किसी अन्य कारण से हुई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
स्थानीय लोगों के मुताबिक कमल शांत स्वभाव का था और उसकी किसी से रंजिश की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस ने घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस हर संभावित पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!