सुप्रीम कोर्ट का निर्देश: पैलेट गन से घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराए दिल्ली सरकार; केंद्र से हथियारों का रिकॉर्ड सुरक्षित रखने को कहा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
सुप्रीम कोर्ट ने 20 जुलाई को जंतर-मंतर से संसद मार्च के दौरान पैलेट गन से घायल हुए प्रदर्शनकारियों के इलाज को लेकर दिल्ली सरकार को आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। साथ ही केंद्र सरकार को प्रदर्शन के दौरान रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) द्वारा इस्तेमाल किए गए हथियारों और गोला-बारूद का पूरा रिकॉर्ड सुरक्षित रखने का आदेश दिया है।
मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहन की पीठ ने पैलेट गन के इस्तेमाल पर तत्काल रोक लगाने से इनकार करते हुए कहा कि पुलिस विशेष परिस्थितियों में ऐसे कम-घातक हथियारों का इस्तेमाल कर सकती है। अदालत ने स्पष्ट किया कि जब तक पैलेट गन के इस्तेमाल की अनुमति देने वाले नियमों को कानूनी चुनौती नहीं दी जाती, तब तक इसके उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश देना उचित नहीं होगा।
हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने पैलेट गन के इस्तेमाल से संबंधित दिशा-निर्देशों और मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) पर केंद्र सरकार से विस्तृत जवाब मांगा है। यह याचिका पूर्व आईपीएस अधिकारी यशोवर्धन आजाद तथा घायल प्रदर्शनकारी प्रशांत कुमार सिंह और शेख इरशाद मंसूरी ने दायर की थी। याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान RAF ने छात्रों पर पैलेट गन का इस्तेमाल किया, जिससे कई लोग घायल हुए।
संसद मार्च में हुई थी हिंसा
20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा जंतर-मंतर से संसद तक मार्च निकाला गया था। प्रदर्शन के दौरान कई स्थानों पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई। कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स तोड़कर संसद की ओर बढ़ने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। बाद में पथराव की घटनाएं भी सामने आईं। इस पूरे घटनाक्रम में पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों सहित 100 से अधिक लोग घायल हुए थे।
राहुल गांधी ने लगाए थे गंभीर आरोप
घटना के बाद विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर पैलेट गन चलाई गई, जिससे एक छात्र की आंख की रोशनी चली गई। उन्होंने घायल छात्र को मीडिया के सामने लाकर उसके शरीर पर लगे घाव भी दिखाए और कार्रवाई की निष्पक्ष जांच की मांग की।
भाजपा ने आरोपों से किया इनकार
भाजपा ने राहुल गांधी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि संसद मार्च के दौरान किसी प्रकार की गोलीबारी नहीं हुई। पार्टी का कहना था कि किसी मंत्री के पास फायरिंग का आदेश देने का अधिकार नहीं होता और ऐसी कार्रवाई का निर्णय कानून के अनुसार सक्षम मजिस्ट्रेट के अधिकार क्षेत्र में आता है।
पैलेट गन के इस्तेमाल के नियम
भारत में पैलेट गन पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं है। गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार इसे कम-घातक (Less Lethal) हथियार माना जाता है, जिसका उपयोग केवल हिंसक भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अंतिम विकल्प के रूप में किया जा सकता है। नियमों के मुताबिक पहले अन्य कम नुकसान पहुंचाने वाले उपाय अपनाए जाते हैं और जब वे प्रभावी नहीं होते, तभी सीमित और आवश्यक स्तर पर पैलेट गन का इस्तेमाल किया जा सकता है। जवानों को इसके सुरक्षित और नियंत्रित उपयोग के लिए विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाता है।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!