नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन: महापौर सचिवालय पर हुआ नारी संवाद कार्यक्रम; महिलाओं ने जताया उत्साह, जमकर आतिशबाजी
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देश में प्रस्तावित नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में आज महापौर पुष्यमित्र भार्गव भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा की अध्यक्षता में महापौर सचिवालय (मेयर हाउस) में शहर की प्रबुद्ध महिलाओं के साथ एक महत्वपूर्ण संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर अपने विचार साझा किए और इस ऐतिहासिक विधेयक के प्रति समर्थन व्यक्त किया। इस अवसर पर शैलजा मिश्रा अंजू मखीजा भारत पारख सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्ध महिलाएं सम्मिलित हुई।
कार्यक्रम के दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं सुमित मिश्रा ने महिलाओं से सीधा संवाद करते हुए अधिनियम के महत्व और उसके संभावित प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की। महापौर ने कहा कि यह कानून केवल महिलाओं के सशक्तिकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं द्वारा सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह आने वाली पीढ़ियों की दिशा और दशा तय करने वाला परिवर्तनकारी कानून साबित होगा।
इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित्रा मिश्रा ने भी अधिनियम की आवश्यकता और उसके दूरगामी प्रभावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह बिल महिलाओं को नीति-निर्माण में अधिक भागीदारी सुनिश्चित करेगा और देश के विकास में उनकी भूमिका को और मजबूत करेगा।संवाद में उपस्थित महिलाओं ने भी अपने विचार रखते हुए इस विधेयक का जोरदार समर्थन किया। महिलाओं ने कहा कि अब समय आ गया है जब केवल उनके लिए नीतियां नहीं बनेंगी, बल्कि महिलाएं स्वयं नीतियां बनाएंगी और देश के विकास में अग्रणी भूमिका निभाएंगी।
इस दौरान महिलाओं ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं सुमित मिश्रा के साथ आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। उनके चेहरे पर दिख रही खुशी इस बात का प्रमाण थी कि यह विधेयक महिलाओं के लिए कितनी बड़ी उम्मीद लेकर आया है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि 18 अप्रैल को, जिस दिन यह बिल पारित होगा, उस दिन इंदौर की महिला शक्ति सड़कों पर उतरकर प्रधानमंत्री का धन्यवाद करेगी और इस ऐतिहासिक क्षण का उत्सव मनाएगी।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने यह भी कहा कि पिछले 15-20 वर्षों में देश के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी तेजी से बढ़ी है और लगभग हर सेक्टर में 30 प्रतिशत तक महिलाएं नेतृत्व कर रही हैं। ऐसे में यह अधिनियम इस बदलाव को और गति देगा तथा महिलाओं को निर्णय लेने की मुख्यधारा में लाएगा।
संबंधित समाचार

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं

पूरे मानसून रहें सावधान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!