ब्राउन शुगर के साथ पकड़े गए आरोपी से खुला सप्लाई नेटवर्क: क्राइम ब्रांच ने बैकवर्ड ट्रेसिंग के जरिए जोड़ी तस्करी की कड़ियां; गिरफ्तार आरोपी पर पहले से मामले दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच इंदौर ने ब्राउन शुगर तस्करी के मामले में फरार चल रहे एक सह-आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विशाल उर्फ संजय दत्त बुंदेला (21) निवासी निरंजनपुर नई बस्ती, इंदौर के रूप में हुई है। पुलिस ने पूर्व में 15 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ और बैकवर्ड ट्रेसिंग के आधार पर तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए यह कार्रवाई की।
15 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा गया था पहला आरोपी
पुलिस के मुताबिक, 4 नवंबर 2026 को क्राइम ब्रांच की टीम ने राजकुमार सब्जी मंडी स्थित हनुमान मंदिर के पास घेराबंदी कर मनोज उर्फ मन्नू वर्मा (25), निवासी निरंजनपुर नई बस्ती को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से 15 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद हुई थी, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 50 हजार रुपये बताई गई थी। इस मामले में अपराध क्रमांक 0183/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 में प्रकरण दर्ज किया गया था।
पूछताछ में सामने आया सप्लाई नेटवर्क से जुड़ा नाम
गिरफ्तार मनोज से मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त और सप्लाई नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की गई। विवेचना के दौरान बैकवर्ड ट्रेसिंग में विशाल उर्फ संजय दत्त बुंदेला की संलिप्तता सामने आई। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था।
क्राइम ब्रांच की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से उसकी तलाश की और घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रकरण में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/29 भी बढ़ाई गई है। अब पुलिस आरोपी से ब्राउन शुगर की मूल सप्लाई चेन, अन्य खरीदारों और नेटवर्क से जुड़े लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
मारपीट, अड़ीबाजी और लूट के मामले भी दर्ज
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी विशाल उर्फ संजय दत्त पहले से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ पूर्व में मारपीट, अड़ीबाजी और लूट जैसे मामले दर्ज हैं।
उसके खिलाफ थाना लसूड़िया में वर्ष 2022 में मारपीट सहित अन्य धाराओं में और थाना परदेशीपुरा में वर्ष 2023 में धारा 34 और 392 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था।
आरोपी कक्षा 9वीं तक पढ़ा है और विजयनगर स्थित विंध्येश्वरी ट्रेवल्स में काम करता है। क्राइम ब्रांच अब उससे पूछताछ के आधार पर मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, अयोध्या में दीपोत्सव का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी:56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाए जा रहे; राम की पैड़ी पर उमड़ा जनसैलाब

नई बुलेट लेकर लौट रहे युवक की मौत:निर्माणाधीन ब्रिज के पास ट्रक से टकराई बाइक; साला गंभीर घायल

गाय चोरी के शक में दो लोगों को बेरहमी से पीटा:ढाबे पर ले जाकर बंधक बनाया; एक की मौत, 3 आरोपी हिरासत में

नकली नोटों के नेटवर्क का खुलासा:लाखों की जाली करेंसी के साथ 5 गिरफ्तार; प्रिंटर और बाइक जब्त

मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान:दो साल में MP को दूध उत्पादन में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य; खेती के साथ पशुपालन से बढ़ेगी किसानों की आय

एमपी के इन शहरों की बदलेगी तस्वीर:63 हजार करोड़ से बनेंगे 5 नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर

घर के बाहर जलेगा यमराज के नाम चौमुखा दीप:अकाल मृत्यु से रक्षा और लंबी आयु की कामना का है विधान

नवदंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:पति फंदे पर मिला; 6 माह की गर्भवती पत्नी बेड पर मृत मिली, 7 महीने पहले हुई थी दोनों की शादी

दीपावली पर फूड विभाग की जांच:600 किलो मिठाई और मावे को बेचने से रोका; बाजार में 10 मावा दुकानों की रैपिड टेस्टिंग

देखिये वीडियो, रामराजा के दरबार में पहुंचे मुख्यमंत्री:झांझर बजाई और जमीन पर बैठकर सुने भजन; पी कुल्हड़ वाली चाय

गोवर्धन पूजा की तैयारियों का जायजा लेने आशापुरा गोशाला पहुंचे कलेक्टर शिवम वर्मा:प्रदेशव्यापी आयोजन के तहत 9 नवंबर को मनेगा पर्व

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

डेली कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का हुआ अनावरण:संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक के समापन पर डॉ. मोहन भागवत और दत्तात्रेय होसबाले से की सौजन्य भेंट; अखंड भारत का छायाचित्र दिया

25 लाख के चेक बाउंस में राजपाल यादव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

अलवर का बॉक्सिंग कोच बना लॉरेंस गैंग का बड़ा चेहरा:अमेरिका में गिरफ्तार हुआ हैरी बॉक्सर पिछले साल गोलीबारी में बाल-बाल बचा था; भारत में कारोबारियों से करोड़ों की रंगदारी मांगने के आरोप

गोरा होने की चाहत पड़ सकती है भारी:पाकिस्तानी क्रीम से खराब हो रही किडनी; महाराष्ट्र में प्रतिबंधित, MP में धड़ल्ले से बिक रही

24 घंटे शराब ब्लैक का खेल:खाकी के संरक्षण में फल-फूल रहा अवैध कारोबार; जेल से छूटते ही ब्लैकरों ने फिर संभाला धंधा

फर्जी एडवाइजरी कंपनी पर पुलिस का छापा:युवती सहित आठ पर केस दर्ज; एक महीने में विजय नगर पुलिस की दूसरी बड़ी कार्रवाई, जांच में कंपनी के नाम और दस्तावेजों में मिली गड़बड़ी

दीपावली से पहले ही हवा में घुल गया जहर:AQI 348 तक पहुंचा; शहर भी प्रदूषण की चपेट में, रीजनल पार्क में सबसे साफ हवा

अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस का महाप्रहार:पांच जगह छापे; 1.80 लाख के पटाखे जब्त, पांच आरोपी शिकंजे में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!