एमडी ड्रग्स के टोकन बेचने वाला सप्लायर गिरफ्तार: राजस्थान से ड्रग्स लाकर इंदौर में टोकन बनाकर बेचता था; 15 ग्राम मादक पदार्थ जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चंदननगर थाना पुलिस ने एक युवक को एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से करीब 15.87 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स जब्त की है, जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। आरोपी राजस्थान से ड्रग्स लाकर इंदौर में बेचता था।
टीआई तिलक करोले के मुताबिक, पुलिस टीम इलाके के हॉट स्पॉट और शेडो एरिया में संदिग्धों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान धार रोड स्थित आईटी पार्क ग्रिड के पास एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा।
पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एमडी ड्रग्स बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राहुल पिता मदन राठौर (26) निवासी हैदर नगर, हातोद बताया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज किया है।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह खुद ड्रग्स का आदी है। नशे की लत पूरी करने और कर्ज उतारने के लिए उसने ड्रग्स सप्लाई शुरू की। वह राजस्थान के डग क्षेत्र से ड्रग्स खरीदकर लाता था और इंदौर में छोटे-छोटे टोकन बनाकर बेचता था।
पुलिस अब आरोपी से ड्रग्स नेटवर्क और अन्य सप्लायरों के संबंध में पूछताछ कर रही है। आरोपी को पकड़ने में एसआई सौरभ कुशवाह, नरेंद्र सिंह रघुवंशी, प्रआर बलराम चौहान, जितेंद्र सोलंकी, आरक्षक अनिल मकवाना और धीरज पांडे की भूमिका रही।
मंदसौर से जमील शाह गिरफ्तार
शहर में प्रतिबंधित एमडी ड्रग्स (मेफेड्रोन) की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत इंदौर क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई तेज कर दी है। मामले में पहले से दो गिरफ्तार किए गए आरोपियों तालिक शेख और अल्ताफ से पूछताछ के बाद अब पुलिस ने मंदसौर से जमील शाह को भी गिरफ्तार किया है।
पुलिस को आशंका है कि आरोपी ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क की महत्वपूर्ण कड़ी है। क्राइम ब्रांच के अनुसार शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी शहर में एमडी ड्रग्स की सप्लाई और बिक्री से जुड़े हुए थे। कार्रवाई के दौरान पहले तालिक शेख और अल्ताफ को पकड़ा गया था।
दोनों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस लगातार नेटवर्क को खंगाल रही थी। इसी दौरान जमील शाह का नाम सामने आया, जिसके बाद टीम ने मंदसौर में दबिश देकर उसे हिरासत में लिया।
संबंधित समाचार

दिनदहाड़े बिल्डिंग में चोरी:नवरात्रि पूजन में गया था परिवार; जेवर और नकदी ले गए बदमाश, सीसीटीवी में 3 संदिग्ध हुए कैद

आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान:केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी; कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!