खबर
Top News

आत्महत्या का नाटक, निकला मर्डर: पत्नी की हत्या कर फांसी का रूप देने वाला पति गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 अगस्त 2026, 10:50 pm
शेयर करें:
आत्महत्या का नाटक, निकला मर्डर

खुलासा फर्स्ट, देवास।
जिले के कांटाफोड़ थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या को आत्महत्या साबित करने की कोशिश करने वाले पति का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। आरोपी ने पहले पत्नी की पीट-पीटकर हत्या की और फिर शव को साड़ी के फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच में सच्चाई सामने आने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

पुलिस को दी थी आत्महत्या की सूचना
कांटाफोड़ थाना पुलिस के अनुसार 4 अगस्त को वार्ड -14, भील टप्पर निवासी जितेंद्र भील (35) ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी पत्नी सुनीता भील (32) ने घर में साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा
जांच के दौरान पुलिस को महिला के शरीर पर मारपीट के गंभीर निशान मिले। डॉक्टरों की प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि मौत फांसी से नहीं, बल्कि गंभीर चोटों के कारण हुई थी। इसके बाद पुलिस ने मृतका के परिजन और घटना के समय घर में मौजूद एक बालिका के बयान दर्ज किए, जिससे हत्या की पुष्टि हुई।

शराब को लेकर हुआ था विवाद
पुलिस जांच में सामने आया कि घटना से पहले पति-पत्नी के बीच शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था। गुस्से में आरोपी जितेंद्र ने पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई।

हत्या के बाद उसने पूरे मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए साड़ी का फंदा बनाकर शव को घर की छत की मियाल से लटका दिया, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके।

कुछ घंटों में गिरफ्तार, भेजा जेल
साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने आरोपी जितेंद्र भील के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया और कुछ ही घंटों में उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

संबंधित समाचार

पिता से 5 लाख ऐंठने का प्लान
Top News

पिता से 5 लाख ऐंठने का प्लान:खुद के अपहरण की कहानी रची; वीडियो कॉल और सीसीटीवी से हुआ खुलासा

8 minutes ago
युवाओं के लिए खुशखबरी
Top News

युवाओं के लिए खुशखबरी:MP में 85 हजार सरकारी पदों पर भर्ती की तैयारी; ये पद भी होंगे शामिल

21 minutes ago
पीसीसी चीफ बोले
Top News

पीसीसी चीफ बोले:मुख्यमंत्री के पास अब 800 दिन का समय बचा; हर जिले में छात्रों और अभिभावकों के साथ होगा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम

42 minutes ago
छात्रों की गूंज कार्यक्रम में स्टूडेंट्स के प्रोफेसर बने राहुल
Top News

छात्रों की गूंज कार्यक्रम में स्टूडेंट्स के प्रोफेसर बने राहुल:1 घंटे की क्लास में बताई सिस्टम की सच्चाई

43 minutes ago
मोटर चालू करने के दौरान हादसा
Top News

मोटर चालू करने के दौरान हादसा:किसान को लगा करंट; स्टार्टर का स्विच दबाते ही गिर पड़े, हुई मौत

about 1 hour ago
दिनदहाड़े दो फ्लैट्स के ताले टूटे
Top News

दिनदहाड़े दो फ्लैट्स के ताले टूटे:सोने-चांदी के जेवर और 35 हजार रुपए ले गए बदमाश; सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध हिरासत में

about 1 hour ago
रेडक्रॉस ब्लड कॉल
Top News

रेडक्रॉस ब्लड कॉल:तीन लाख से ज्यादा लोगों को मिला जीवन; रक्तदाता के लिए गाड़ी की सुविधा भी मुफ्त

about 17 hours ago
10 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापे, आठ से लिए सैंपल, गंदगी पर नोटिस
Top News

10 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापे, आठ से लिए सैंपल, गंदगी पर नोटिस:पंडित जी ढाबा, बीकानेर वाला और बर्गर फार्म्स समेत कई दुकानों की जांच, रैकून-पेस्ट कंट्रोल की खामियों का खुलासा

about 17 hours ago
लापरवाही पर दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त
Top News

लापरवाही पर दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त:निगम कमिश्नर ने लिया शाखाओं का जायजा; आवेदकों से बातचीत कर जानी समस्याएं

about 17 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ पर कैलाश विजयवर्गीय का पलटवार; बोले- ‘यह झूठ की गूंज है’

about 17 hours ago
क्या विजयवर्गीय को अब खटक रहा गौरव रणदिवे का बढ़ता कद
Top News

क्या विजयवर्गीय को अब खटक रहा गौरव रणदिवे का बढ़ता कद:इंदौर की राजनीति में नए समीकरण; पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और मुख्यमंत्री की तारीफ से वरिष्ठ नेताओं की उड़ी नींद

about 17 hours ago
राहुल के सामने मंच पर युवक बोला
Top News

राहुल के सामने मंच पर युवक बोला:या तो हम ठिकाने लग जाएं, या आप अगले प्रधानमंत्री बन जाएं

about 17 hours ago
मां अहिल्या की नगरी में जमीन से आसमान तक छात्रों की गूंज
Top News

मां अहिल्या की नगरी में जमीन से आसमान तक छात्रों की गूंज:पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल के नेतृत्व में छात्रों से व्यापक जनसंपर्क

about 17 hours ago
राहुल का तंज
Top News

राहुल का तंज:सरकार कम पैसा डालती है, तो स्टूडेंट खतरे में होता है

about 17 hours ago
राहुल गांधी का मुखौटा लगाकर लड़कियों ने किया पैदल मार्च
Top News

राहुल गांधी का मुखौटा लगाकर लड़कियों ने किया पैदल मार्च:रीना बौरासी सेतिया के नेतृत्व में जेन-जी का अभिनव प्रयास

about 17 hours ago
राहुल गांधी से बोली छात्रा
Top News

राहुल गांधी से बोली छात्रा:सरकार दोहरी नीति अपना रही

about 18 hours ago
राहुल के सामने विद्यार्थियों का दर्द छलका
Top News

राहुल के सामने विद्यार्थियों का दर्द छलका:ओवर एज हो गए

about 18 hours ago
राहुल का कटाक्ष
Top News

राहुल का कटाक्ष:'शिक्षा कोई लग्जरी नहीं, हर स्टूडेंट का हक'

about 18 hours ago
सरकार पर गरजे राहुल
Top News

सरकार पर गरजे राहुल:'सिस्टम चलाना सरकार की जिम्मेदारी, लेकिन उलटा हो रहा'

about 18 hours ago
राहुल गांधी ने कहा
Top News

राहुल गांधी ने कहा:भारत पूरी तरह आजाद नहीं

about 18 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!