कलेक्टर की लोकप्रियता का ऐसा आलम: भीषण गर्मी में कहां पहुंचा युवक; गर्लफ्रेंड की किस जिद को पूरा करने के लिए किया ऐसा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दतिया।
शहर में सोमवार को एक अनोखा मामला सामने आया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। स्वप्निल बानखेड़े की लोकप्रियता से प्रभावित एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड की जिद पूरी करने के लिए उत्तर प्रदेश से दतिया पहुंच गया। हालांकि कलेक्टर से मुलाकात करने से पहले ही भीषण गर्मी के कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह कलेक्ट्रेट परिसर में बेहोश होकर गिर पड़ा।
कलेक्ट्रेट स्टाफ ने तत्काल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। युवक की पहचान 26 वर्षीय राजकुमार गुप्ता निवासी चंदौली, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वह पेशे से टैक्सी ड्राइवर बताया जा रहा है।
राजकुमार ने बताया कि वह सोशल मीडिया पर कलेक्टर स्वप्निल बानखेड़े के कामकाज और व्यक्तित्व से काफी प्रभावित था। इसी बीच उसकी गर्लफ्रेंड ने उससे कहा कि अगर वह सच में उसे चाहता है तो दतिया जाकर कलेक्टर से मिलकर दिखाए। गर्लफ्रेंड की इसी जिद को पूरा करने के लिए वह यूपी से दतिया पहुंच गया।
राजकुमार के अनुसार वह शुक्रवार को ट्रेन से झांसी पहुंचा और वहां से बस के जरिए दतिया आया। शहर पहुंचने के बाद वह एक होटल में ठहरा। शनिवार को वह कलेक्ट्रेट पहुंचा, लेकिन अवकाश होने के कारण मुलाकात नहीं हो सकी। रविवार भी उसने होटल में बिताया। सोमवार दोपहर वह दोबारा कलेक्ट्रेट पहुंचा, लेकिन तेज गर्मी और थकान के चलते अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक पानी पी रहा था, तभी उसे सीने में दर्द की शिकायत हुई और वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने तुरंत उसे संभाला और अस्पताल भिजवाया।
राजकुमार ने बताया कि लगातार होटल में रुकने और यात्रा के कारण उसके पास मौजूद पैसे भी खत्म हो गए हैं। हालत यह हो गई कि उसके पास होटल का किराया देने तक के पैसे नहीं बचे। उसने अपने एक परिचित को फोन कर मदद मांगी है।
इधर, कलेक्टर स्वप्निल बानखेड़े ने कहा कि उन्हें युवक के बारे में जानकारी मिली है और वे उससे मुलाकात करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यदि युवक की तबीयत में सुधार नहीं होता है तो वे अस्पताल जाकर भी उससे मिलेंगे।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!