VIP रोड पर नशेड़ियों की स्टंटबाजी: कार की सनरूफ से बाहर निकलकर शराब पीते दिखे; वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी की वीआईपी रोड पर चलती कार की सनरूफ से बाहर निकलकर शराब पीते युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो शनिवार तड़के करीब 4 बजे का बताया जा रहा है। वायरल फुटेज में तीन युवक कार की सनरूफ से बाहर निकलकर शराब पीते नजर आ रहे हैं, जबकि चालक तेज रफ्तार में लापरवाही से वाहन चलाता दिखाई दे रहा है।
तेज रफ्तार कार से राहगीरों की सुरक्षा पर खतरा
प्रत्यक्षदर्शियों और वायरल वीडियो के अनुसार, कार वीआईपी रोड पर लहराते हुए दौड़ रही थी। इस दौरान युवकों की खतरनाक हरकत से सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने ऐसे घटना पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
वीडियो की जांच के बाद होगी कार्रवाई
भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने कहा कि सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कानूनन प्रतिबंधित है। वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कराई जा रही है। यदि जांच में वीडियो सही पाया जाता है, तो कार सवार युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट सहित अन्य संबंधित कानूनी धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस फिलहाल वाहन और उसमें सवार युवकों की पहचान करने में जुटी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि घटना के समय वाहन कौन चला रहा था।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!