इंदौर में 'छात्रों की गूंज' बनाम 'सेवा संकल्प': मालवा के युवा वोट पर दोनों दलों की नजर
KHULASA FIRST
संवाददाता

मालवा के मैदान में दो सियासी अभियान: ‘गूंज' बनाम ‘संकल्प'
इंदौर बना युवा राजनीति का नया अखाड़ा: कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने
एक शहर, एक हफ्ता, दो नैरेटिव: छात्रों को साधने की होड़
राहुल के सवालों से लेकर जोशी के पलटवार तक: इंदौर में युवा वोट की जंग
हेमंत उपाध्याय 99930-99008, खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश का मालवा-निमाड़ अंचल एक बार फिर सियासी सरगर्मी का केंद्र बन रहा है। हाल ही में इंदौर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में हजारों की संख्या में छात्र जुटे, जिसमें बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था और भर्ती परीक्षाओं की खामियों को लेकर सीधा नैरेटिव गढ़ा गया।
इसके कुछ ही दिन बाद अब भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने भी इंदौर को अपनी सक्रियता का केंद्र बना लिया। दोनों आयोजनों का समय और शहर एक जैसा होना राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है।
एयरपोर्ट पर शक्ति प्रदर्शन: ‘सेवा संकल्प यात्रा' के जरिए जमीन पर पकड़ बनाने की कोशिश... राहुल गांधी के कार्यक्रम के ठीक बाद भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंदौर पहुंचे। एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत कर शक्ति प्रदर्शन किया।
प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर को वडनगर व वाराणसी से शुरू ‘सेवा संकल्प यात्रा' अपने चौथे दिन मध्य प्रदेश और राजस्थान में दाखिल हुई, जहां इंदौर उसके प्रमुख पड़ावों में शामिल है। जोशी दो दिन इंदौर के ग्रामीण इलाकों में स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, जन चौपाल और वृद्धाश्रमों में सेवा जैसे कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
राहुल गांधी के ‘गूंज' पर जोशी का तीखा प्रहार: पीपीटी की राजनीति में कंटेंट नहीं... इंदौर पहुंचते ही हेमांग जोशी ने राहुल गांधी के कार्यक्रम पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी झूठ की गूंज का नया प्रकल्प लेकर निकले हैं।
उनकी पीआ टीम पीपीटी बनाती है, वही पढ़ लेते हैं, कंटेंट नहीं है। विपक्ष रटी-रटाई बातों के सहारे राजनीति कर रहा है, जबकि देश का युवा राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाना चाहता है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष देश में अराजकता फैलाकर सत्ता हासिल करने की कोशिश में है, जिसे युवा वर्ग स्वीकार नहीं करेगा।
डूसू चुनाव के हवाले से राहुल के दावों को चुनौती... अपनी बात मजबूत करने के लिए जोशी ने हाल के दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव नतीजों का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की जीत यह दिखाती है कि युवा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और विकसित भारत के संकल्प के साथ खड़ा है। यह भाजयुमो की अपनी व्याख्या है, जिसे कांग्रेस और अन्य दल अलग तरह से भी पढ़ सकते हैं।
भाजयुमो का आधिकारिक पक्ष: सेवा है, राजनीति नहीं... भाजयुमो के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अमनदीप सिंह के बयान में यात्रा को विशुद्ध सेवा भावना से जोड़ा गया है। बयान के मुताबिक यह यात्रा संकल्प, संवेदना और सामूहिक जिम्मेदारी की यात्रा है, जिसका मकसद युवाओं को सेवा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी जैसे मूल्यों से जोड़ना है।
इस यात्रा में गुजरात के उपमुख्यमंत्री , भाजपा सांसद वी.डी. शर्मा, यूपी सरकार में मंत्री सहित कई जनप्रतिनिधियों की सहभागिता ने इसे राष्ट्रीय स्तर का आयोजन बना दिया।
नजरिया: क्या यह इत्तेफाक है या रणनीति
राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक एक ही शहर में, एक ही हफ्ते के भीतर दोनों प्रमुख दलों का युवाओं और छात्रों पर केंद्रित आयोजन करना संयोग से ज्यादा एक सोची-समझी राजनीतिक सक्रियता का संकेत देता है।
कांग्रेस अपने कार्यक्रम को छात्रों की सीधी आवाज बताकर आगे बढ़ा रही है तो भाजपा और उसका युवा मोर्चा इसे झूठ और पीपीटी आधारित प्रचार बताकर खारिज करते हुए सेवा और सुशासन के अपने नैरेटिव को मजबूत करने में जुटे हैं।
मालवा-निमाड़ जैसे अंचल में जहां युवा और छात्र वर्ग की तादाद बड़ी है।आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस की 'गूंज' का असर ज्यादा टिकाऊ साबित होता है या भाजपा का 'सेवा संकल्प' युवाओं के बीच अपनी पैठ बनाए रखने में कामयाब रहता है। इसका जवाब अंततः जनता खुद आने वाले चुनावी नतीजों में देगी।
संबंधित समाचार

कैबिनेट बैठक में नहीं पहुंचे मंत्री:वर्चुअली हुए शामिल; महिला पार्षद पर टिप्पणी के बाद फिर चर्चा में

जिम से लौटते समय छात्र पर हमला:बेल्ट से पीटा; बचाने आए दोस्त को भी लात-घूंसे मारे, 3 को हिरासत में लिया

देखिए वीडियो:केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम में हंगामा; काले झंडे दिखाकर नारेबाजी, लात-घूंसे और कुर्सियां चलीं, मंच से बोले- ‘हमें अपना काम करने दो’

आज नो कार डे:लोक परिवहन, साइकिल से अथवा पैदल चलने की लोगों से अपील

संध्या यादव मेरी बेटी जैसी:महिला पार्षद पर की टिप्पणी पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जताया खेद

कांग्रेस विधायक की सदस्यता को हाईकोर्ट में चुनौती:FIR छिपाने का आरोप; याचिका पर सुनवाई से तय होगी आगे की स्थिति

रीवा जिले को शीघ्र मिलेगा नर्मदा जल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

बप्पा संग भक्ति का उत्सव:विघ्नहर्ता के अलौकिक दर्शन

नाबालिग से गैंगरेप:एक आरोपी एनकाउंटर में गिरफ्तार; पुलिस की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली

पीली गैंग की गुंडागर्दी:पिता के सामने बीमार बेटे पर की बर्बरता; दुकान का समान फेंका

देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा:=व्हाट्सऐप पर तस्वीरें भेजकर तय होता था सौदा; 5 आरोपी गिरफ्तार

उद्यान की भूमि पर अवैध निर्माण:10 दिन में हटाने का आदेश

पूर्व मंत्री की टिप्पणी पर IPS एसोसिएशन नाराज:मुख्यमंत्री से मिले अधिकारी; बोले- लोकसेवकों के प्रति मर्यादा रखें जनप्रतिनिधि

70 करोड़ की एमडी तस्करी का पैसा संपत्ति में लगाया:ईडी की कार्रवाई; हैदराबाद-मंदसौर की 90 लाख की संपत्तियां कुर्क

TRAI का नया नियम:Jio-Airtel-Vi को लाने होंगे बिना डेटा वाले रिचार्ज प्लान; 28 नहीं देनी होगी 30 दिन की वैलिडिटी!

बच्चों के पास से तेज रफ्तार कार निकली, बाल-बाल बचे:रहवासियों ने रोका तो कार लॉक कर बैठे रहे; पुलिस की सख्ती के बाद महिलाएं उतरीं

जहरीला पदार्थ खाकर फर्नीचर ठेकदार ने कर ली आत्महत्या

फॉर्च्यूनर सवारों ने की इस आरोपी से मारपीट:चर्चित हत्याकांड में साक्ष्य नष्ट करने का आरोप; थाने में एफआईआर दर्ज

गरबा पंडालों में एंट्री पर विधायक का बड़ा बयान:‘पहचान छिपाकर आने वालों पर लगे रोक’; गरबा शक्ति आराधना का पर्व, इसे फैशन और व्यावसायिक आयोजनों तक सीमित न करें

प्रदेश महामंत्री-इंदौर प्रभारी लिखी गाड़ी के नशे में धुत चालक का हंगामा:तेज रफ्तार से वाहन चलाकर कई लोगों को टक्कर मारने की सूचना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!