छात्रा से वेयरहाउस में गैंगरेप: काम के बहाने देर शाम तक रोका; गेट अंदर से बंद कर दिया वारदात को अंजाम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
एक ई-कॉमर्स कंपनी के वेयरहाउस में 21 वर्षीय कॉलेज छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, छात्रा वेयरहाउस में पार्ट टाइम काम करती थी।
आरोप है कि काम ज्यादा होने का हवाला देकर उसे देर शाम तक रोका गया और कर्मचारियों के जाने के बाद दोनों संचालकों ने गेट अंदर से बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया।
पटरी रोड स्थित वेयरहाउस का मामला
मामला गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के पटरी रोड स्थित वेयरहाउस का है। पुलिस के मुताबिक घटना 17 सितंबर की शाम करीब 7 बजे हुई।
कर्मचारियों के जाने के बाद गेट बंद करने का आरोप
पुलिस के अनुसार, छात्रा बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही है और परिवार की आर्थिक मदद के लिए वेयरहाउस में पार्ट टाइम काम करती थी।
आरोप है कि घटना वाले दिन काम खत्म होने के समय वेयरहाउस संचालक आदित्य भदौरिया और रोबिन शर्मा ने उसे यह कहते हुए रोक लिया कि काम ज्यादा है।
गेट अंदर से बंद कर दिया
बाकी कर्मचारी काम खत्म होने के बाद चले गए और वेयरहाउस में छात्रा और दोनों संचालक रह गए।
इसके बाद दोनों ने चैनल गेट अंदर से बंद कर दिया। छात्रा ने विरोध किया तो उसे धमकाने का आरोप है।
घटना बताने पर धमकी देने का आरोप
पुलिस के मुताबिक, छात्रा ने आरोप लगाया है कि घटना के बाद दोनों आरोपियों ने किसी को जानकारी देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
डर के कारण वह कुछ दिनों तक घटना के बारे में किसी को नहीं बता सकी।
परिजनों ने उसके व्यवहार और मानसिक स्थिति में बदलाव देखा तो उससे जानकारी ली। इसके बाद छात्रा ने परिवार को घटना के बारे में बताया।
परिजनों के साथ थाने पहुंची छात्रा
इसके बाद सोमवार को छात्रा परिजनों के साथ गोला का मंदिर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया।
थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव के मुताबिक, शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप और धमकी देने से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
15 दिन पहले शुरू हुआ था वेयरहाउस
पुलिस के अनुसार, आदित्य भदौरिया और रोबिन शर्मा साझेदारी में वेयरहाउस संचालित करते हैं। यह वेयरहाउस करीब 15 दिन पहले ही शुरू हुआ था।
यहां ई-कॉमर्स कंपनी के उत्पादों की पैकेजिंग का काम किया जाता था।
पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामले में छात्रा के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
संबंधित समाचार

5044 आवासों पर ताले, दर-दर भटक रहे लोग:प्रधानमंत्री आवास योजना का कड़वा सच; कागजों में गरीबों का आशियाना, धरातल पर घोर छलावा

भारत ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास:लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड; श्रीलंका को 147 रन से हराया

अपना स्वीट्स, करी ईव्स और न्यू सुंदर होटल पर पड़ा छापा:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई; स्वच्छता में कमी और मेडिकल सर्टिफिकेट न मिलने पर जांच के लिए भोपाल भेजे नमूने

वेयरहाउस में छात्रा से गैंगरेप:दोनों संचालकों पर केस; ‘काम ज्यादा है’ कहकर रोका, घटना के बाद छात्रा कई दिन तक रही खामोश

100 फीट रोड पर नाली निर्माण में लापरवाही:पाइप के नीचे कच्ची मिट्टी; उचित ढाल और भराई को लेकर रहवासियों ने उठाए सवाल

MBBS के बाद अब AYUSH डॉक्टरों का आंदोलन:स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर खोला मोर्चा; बोले- दूसरे राज्यों से बड़ा अंतर

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले:इतने विधानसभा क्षेत्रों में बनेंगे खेल परिसर; बिजली के लिए टेंडर को मंजूरी

भाजपा अध्यक्ष के कार्यक्रम में खाली कुर्सियों की चर्चा:दो दिन बाद ‘छात्रों की गूंज’ में उमड़ी युवाओं की भीड़; राजधानी तक पहुंचा मामला

आबकारी विभाग का छापा:शराब की अवैध भट्टियों पर दी दबिश; बड़ी मात्रा में कच्ची मदिरा-लाहन जब्त

गलत ब्लड ग्रुप बताने वाली:नीरज लैब पर कब होगी कार्रवाई; सीएमएचओ की नाकामी से पंगु हुआ इंदौर का स्वास्थ्य तंत्र

‘गूंज’ का अधूरा उत्तर नहीं सुनाई दी राहुल के मन की बात

नाबालिग छात्रा से बदसलूकी का मामला:मुख्य आरोपी को एनकाउंटर कर पकड़ा; पुलिस कार्रवाई तेज, वीडियो वायरल करने वालों पर भी शिकंजा

सिटी बस में टिकट को लेकर विवाद:कंडक्टर और साथियों ने की यात्री से मारपीट

करवट बदली तो जाग उठी आस्था:कृष्ण कन्हाई के जलवा पूजन में लीन हुआ इंदौर

पहली बार जमीन के नीचे उतरेगी TBM ‘नर्मदा’:इस रूट पर बनाएगी 3.5 KM सुरंग; सुरक्षा मानकों के साथ होगा काम

अस्पताल की स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट में लगी भीषण आग:2 नवजातों की मौत; 25 बच्चों को किया शिफ्ट

भीषण सड़क हादसा:खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक; पत्नी और बेटी से मिलकर लौट रहे किसान की मौत

योजना में बड़ा बदलाव:प्रदेश सरकार नई व्यवस्था कर रही लागू; इस प्रमाणपत्र के बिना निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा पैकेज का इलाज

शहर में नो UPI डे की तैयारी तेज:व्यापारियों का 10 लाख लोगों तक पहुंचाने का लक्ष्य; बाजारों में लग रहे पोस्टर

खैर नहीं:वर्दी में रील बनाई तो होगी कार्रवाई; इन ऐप्स पर भी सख्ती, नई गाइडलाइन जारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!