छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान: परीक्षा तनाव की आशंका; सहेलियां घूमकर लौटीं तो इस हालत में मिला शव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय MCA छात्रा ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में परीक्षा के तनाव को घटना की संभावित वजह माना जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।
पुलिस के अनुसार मृतका लेखा उत्तम बुरहानपुर जिले की निवासी थी और पिछले एक वर्ष से इंदौर में रहकर चमेली देवी कॉलेज से MCA की पढ़ाई कर रही थी। वह परदेशीपुरा क्षेत्र में अपनी सहेलियों के साथ किराए के कमरे में रहती थी।
सहेलियां लौटीं तो फंदे पर लटका मिला शव
जानकारी के मुताबिक रविवार शाम लेखा की सहेलियां उसे राजबाड़ा घूमने चलने के लिए कह रही थीं, लेकिन उसने साथ जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद सहेलियां बाहर चली गईं। देर रात जब वे वापस लौटीं तो लेखा का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।
परीक्षा के कारण तनाव में होने की बात आई सामने
मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा की सहेलियों से पूछताछ की। सहेलियों ने बताया कि लेखा MCA द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा दे रही थी। हाल ही में उसके कुछ पेपर उम्मीद के मुताबिक नहीं हुए थे, जिसके चलते वह काफी तनाव में रहने लगी थी। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से वह पढ़ाई पर भी ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रही थी और मानसिक रूप से परेशान नजर आ रही थी।
मौके से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। ऐसे में आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। छात्रा के मोबाइल फोन और अन्य व्यक्तिगत वस्तुओं की भी जांच की जा रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस परिजनों और करीबी लोगों के बयान भी दर्ज कर रही है।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!