वॉशिंग सेंटरों पर होगी सख्ती: बाइक-कार धोने में हजारों लीटर पानी बर्बाद; 3 बार नियम तोड़ा तो सेंटर होगा सील
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में गर्मी से पहले संभावित जल संकट को देखते हुए नगर निगम ने पानी की बर्बादी रोकने की तैयारी शुरू कर दी है। अब निगम के निशाने पर बाइक और कार धोने वाले वॉशिंग सेंटर भी होंगे।
इन सेंटरों पर रोज बड़ी संख्या में वाहनों की धुलाई होती है, जिसमें भारी मात्रा में पानी खर्च किया जाता है। कहीं पानी का दोबारा इस्तेमाल हो रहा है, तो कहीं गाड़ियों की धुलाई के बाद हजारों लीटर पानी सीधे सीवरेज में बहा दिया जाता है।
नगर निगम अब वॉशिंग सेंटरों के लिए नई पॉलिसी तैयार कर रहा है। जलकार्य प्रभारी अभिषेक बबलू शर्मा के मुताबिक, सभी वॉशिंग सेंटरों को नर्मदा का पानी इस्तेमाल नहीं करने और केवल ट्रीटेड पानी से गाड़ियां धोने के निर्देश दिए जाएंगे।
इसके लिए शहर के सभी वार्डों में वॉशिंग सेंटरों का सर्वे भी कराया जा रहा है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर चालानी कार्रवाई से लेकर सेंटर सील करने तक की कार्रवाई होगी।
बाइक धोने में 2 और कार में 10 बाल्टी तक पानी
वॉशिंग सेंटरों पर पानी की खपत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक बाइक धोने में करीब दो बड़ी बाल्टी पानी खर्च होता है, जबकि एक कार की धुलाई में 5 से 10 बाल्टी तक पानी इस्तेमाल किया जाता है।
शहर में रोज कितने वाहन धुलाई के लिए पहुंचते हैं, इसका आधिकारिक आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। हालांकि, शहर के अलग-अलग इलाकों में बड़ी संख्या में संचालित वॉशिंग सेंटरों के कारण पानी की खपत काफी अधिक है।
50 रुपए में बाइक और 150 रुपए में कार की धुलाई
शहर में वॉशिंग सेंटरों पर वाहनों की धुलाई के लिए अलग-अलग दरें निर्धारित हैं। सामान्य तौर पर बाइक धोने के करीब 50 रुपए और कार की बाहरी धुलाई के करीब 150 रुपए लिए जाते हैं। वहीं, कार की अंदर और बाहर दोनों तरफ सफाई कराने पर 400 रुपए से अधिक खर्च करने पड़ते हैं।
तीन बार नियम तोड़ा तो सील होगा सेंटर
नगर निगम ने नियमों का पालन नहीं करने वाले वॉशिंग सेंटरों के खिलाफ तीन चरणों में कार्रवाई की तैयारी की है।
- पहली बार नियम तोड़ने पर मामूली चालान।
- दूसरी बार उल्लंघन करने पर अधिक राशि का जुर्माना।
- तीसरी बार नियम तोड़ने पर वॉशिंग सेंटर सील किया जाएगा।
गर्मी से पहले पानी बचाने की तैयारी
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी आने वाली गर्मी में संभावित जल संकट को लेकर पहले ही चिंता जता चुके हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से पानी बचाने की अपील की थी। साथ ही आरओ से निकलने वाले वेस्ट पानी का दोबारा इस्तेमाल करने की सलाह भी दी थी।
जलकार्य प्रभारी के मुताबिक, इंदौर में विभिन्न स्रोतों से रोज 450 एमएलडी से अधिक पानी की सप्लाई की जाती है। वर्ष 2013 की तुलना में शहर की आबादी करीब 20 लाख से बढ़कर 40 लाख के आसपास पहुंच गई है। शहर के विस्तार और बढ़ती आबादी के बीच जलस्रोतों को बचाना और पानी की बर्बादी रोकना नगर निगम के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। ऐसे में अब वॉशिंग सेंटरों पर प्रस्तावित सख्ती को जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
संबंधित समाचार

शहर में पहली बार सजेगा ‘आदि बाजार’:सात दिन दिखेगी देशभर की जनजातीय कला और संस्कृति की झलक

सांदीपनि लोक के लिए जमीन अधिग्रहण पर विवाद:आसाराम आश्रम ने दी आंदोलन की चेतावनी

गाड़ी हटाने की बात पर वकील और पुलिसकर्मियों में विवाद:दो हेड कांस्टेबल लाइन अटैच; बार एसोसिएशन की शिकायत पर डीसीपी ने गठित की जांच कमेटी, सीसीटीवी फुटेज से होगी पड़ताल

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगी भीषण आग:स्टॉल से उठी लपटें पार्सल बोगी तक पहुंची; मची अफरा-तफरी

वीडियो देखिये, महाकाल की नगरी में अब जंगल सफारी का रोमांच:मुख्यमंत्री बोले-घायल और वृद्ध वन्यजीवों की होगी देखभाल; कैबिनेट में इतने करोड़ की परियोजना को हरी झंडी

सिंधिया राजघराने का संपत्ति विवाद फिर गरमाया:प्रतिमा देवी पर कोर्ट ने लगाया 10 हजार का हर्जाना; इस वजह से लिया एक्शन

रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी, टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप:वाटर टैक्स देने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं बाइक ले जाने पर रोक और भेदभाव को लेकर एलआईजी टंकी पर विवाद

वीडियो देखिये, प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी सौगात:गांधीसागर में 1,920 मेगावाट की परियोजना की पहली इकाई शुरू; मुख्यमंत्री बोले- यह हमारा बहुत बड़ा ड्रीम प्रोजेक्ट

वीडियो देखिये, सनसनीखेज वारदात के पांच आरोपी गिरफ्तार:बेटी की तलाश में निकले पिता की हत्या, नाबालिग बेटी की तलाश जारी

सहयोगी सप्लायर के पिता को बंद करते ही थाने जा पहुंचा तस्कर बेटा:एमडी ड्रग्स सौदागर गिरफ्तार

9 साल तक महाकाल की सवारी में चला श्यामू हाथी:अब गुजरात के वनतारा में रहेगा; इस वजह से भेजा

वीडियो देखिये, कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान:नशे के खिलाफ कार्रवाई और त्वरित न्याय होगा; प्रदेश में खुलेंगे 6 विशेष न्यायालय

जनसुनवाई में 2013 में जारी स्टाम्प से 2002 की रजिस्ट्री का मामला भी:एसडीएम घनश्याम धनगर की भूमिका की भी जांच की मांग

वीडियो देखिये, सिवनी पुलिस के वायरल वीडियो पर आईजी का बयान:कपल को गांजा रखने की धमकी दे रही थी पुलिस टीम; हुई निलंबन की कार्रवाई

30 दिन के बच्चे के पेट में मिला दूसरा भ्रूण:गर्भ में बन चुके थे हाथ-पैर; डॉक्टर भी हैरान, पांच लाख जन्मों में मिलता है एक मामला

रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी:टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप; वाटर टैक्स देने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं, बाइक ले जाने पर रोक और भेदभाव को लेकर एलआईजी टंकी पर विवाद

फटी सीट के नीचे छिपाया था जहर, नहीं चली ‘एमडी’ की चालाकी

बेटे ने वृद्ध मां से:तो पुराने विवाद में 14 वर्षीय छात्र से की मारपीट; शहर व आसपास के क्षेत्रों में छोटी-छोटी बातों पर हुई घटनाएं

रिकॉर्ड ऊंचाई से काफी नीचे आए सोना-चांदी के दाम:क्या अभी खरीदना सही; जानिए आगे क्या होगा

अखबार की आड़ में चल रहे वसूली नेटवर्क का खुलासा:35 महिलाओं को वेतन पर रखा था; तीन इलाकों में चल रहे थे फर्जी कॉल सेंटर, इन लोगों को करते थे ब्लैकमेल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!