स्वच्छता पर सख्ती: बस स्टैंड के टॉयलेट में गंदगी मिलने पर जुर्माना; फील्ड में उतरे निगम कमिश्नर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्वच्छ सर्वेक्षण से पहले नगर निगम ने शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। इसी कड़ी में नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल सोमवार को फील्ड पर उतरे और शहर के प्रमुख स्थानों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सरवटे बस स्टैंड में सफाई व्यवस्था खराब मिलने पर सख्त कार्रवाई की गई। यहां पब्लिक टॉयलेट गंदा पाए जाने पर संबंधित एजेंसी पर 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। कमिश्नर ने साफ कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इससे पहले उन्होंने जीटीएस परिसर और आसपास के क्षेत्रों का भी जायजा लिया। होटल राजशाही और जंजीरवाला क्षेत्र स्थित कैंपस में सफाई, कचरा निस्तारण और ट्रैफिक मूवमेंट की स्थिति की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कचरा प्रबंधन की व्यवस्था नियमित और प्रभावी बनाई जाए।
बस स्टैंड पर यात्रियों की सुविधाओं का भी निरीक्षण किया गया। यहां लगे प्याऊ के पानी की गुणवत्ता जांची गई और साफ व सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा लॉक रूम की व्यवस्था और यात्रियों के सामान की सुरक्षा को लेकर एजेंसी ‘एम पावर’ को फटकार लगाई गई। निगम अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग और व्यवस्थाओं में सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अर्थ जैन, जोनल अधिकारी गीतेश तिवारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
संबंधित समाचार

पहले दोस्ती, फिर युद्ध की कहानी:विदेशी डॉक्टर ने रिटायर्ड प्रिंसिपल से ऐंठे लाखों; पुुलिस जांच में जुटी

जन्म के 24 घंटे में ही पकड़ में आ जाएगी बीमारी:अस्पताल में शुरू होगी न्यूबोर्न स्क्रीनिंग; केंद्र सरकार की मदद से बढ़ेंगी सुविधाएं

हत्या के आरोपियों का जुलूस:मौका मुआयना कराने ले गई पुलिस; पिटाई का वीडियो वायरल, 7 आरोपी गिरफ्तार

15 मिनट की मुलाकात, कई सवाल:मुख्यमंत्री और लालवानी की बातचीत पर सियासी नजरें;एयरपोर्ट पर दोनों की वन-टू-वन चर्चा

दूषित पानी कांड की रिपोर्ट में अफसरों पर गिरी गाज!:टेंडर में देरी को माना बड़ी वजह; एमआईसी और जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट

निलंबित सीएसपी पर 10 हजार का इनाम:लुकआउट नोटिस जारी; जमीन सौदा मामले में बढ़ी मुश्किलें

सरकारी आदेश ही फर्जी निकला:पक्षकार को फायदा पहुंचाने वकील ने रचा फर्जीवाड़ा, एफआईआर दर्ज

निर्माणाधीन बिल्डिंग में युवती से दरिंदगी:विरोध किया तो पीटा; चीखें सुनकर पहुंचे लोग, आरोपी गिरफ्तार

देखिए वीडियो:डिलीवरी के दौरान मां-बच्चे की मौत; 4 कर्मचारी सस्पेंड, 5 सदस्यीय कमेटी करेगी इलाज की जांच; 3 दिन में रिपोर्ट

मंदाकिनी ने मचाई तबाही:30 फीट उफान में बहा रामघाट का पुल; शहर हुआ जलमग्न

पैकेट पर दिखेगा लाल निशान:ज्यादा नमक-शक्कर और फैट से मिलेगा अलर्ट; FSSAI ने सुप्रीम कोर्ट को दिया चेतावनी लेबल का प्रस्ताव

ढाबे बने शराबखोरी के अड्डे:वायरल वीडियो से खुलासा; नशे में युवक-युवतियां करते दिखे हंगामा, पुलिस पर उठे सवाल

तीन पिस्टल के साथ यूपी का युवक गिरफ्तार:डील होते ही डिलीवरी देने जा रहा था; दो मैगजीन भी मिलीं

करोड़ों की ड्रग्स डील का आरोपी गिरफ्तार:5 साल से दे रहा था चकमा; कोर्ट परिसर से क्राइम ब्रांच ने दबोचा

सुअर को बचाने में अनियंत्रित हुई बाइक:सड़क पर गिरी मासूम; जन्मदिन से 2 दिन पहले मौत

चापलूसी से पद और नेतावाद का कब्जा:भाजपा महिला मोर्चा में नई नियुक्ति पर फूटा पूर्व नगर अध्यक्ष का गुस्सा; सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट होने के बाद भी सियासत गर्म

सीएम मोहन यादव बोले:‘कांग्रेस राज में मंत्री की हत्या हुई; हमने बालाघाट से माओवाद खत्म किया, अब बैगा अंचलों में विकास पहुंचाना सबसे बड़ी चुनौती

15 साल बाद रोहिणी नक्षत्र में मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव:जन्माष्टमी पर होगा दुर्लभ संयोग; मंदिरों में होंगे विशेष आयोजन

एक थे ‘रबड़ी' गुरु एक थे ‘सन्नू' गुरु:एमडी ड्रग में बदनाम वर्तमान के इंदौर में कभी था मनुक्का का ‘आयुर्वेद आनंद’

देखिए वीडियो:तबाही लाने वाले ग्लेशियर टूटने के खौफनाक दृश्य का खुलासा; 800 मीटर लंबा बर्फीला हिस्सा भरभराकर गिरा, 633 मौतें, 2500 लापता
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!