खबर
Top News

ड्रग्स, साइबर फ्रॉड और गैंगस्टरों पर संयुक्त ऑपरेशन की रणनीति: सात राज्यों के पुलिस अफसरों की बैठक

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 अगस्त 2026, 2:53 pm
शेयर करें:
ड्रग्स, साइबर फ्रॉड और गैंगस्टरों पर संयुक्त ऑपरेशन की रणनीति

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एक राज्य में अपराध कर दूसरे में छिपने वाले बदमाशों, सीमा पार फैले ड्रग्स नेटवर्क और साइबर फ्रॉड गिरोहों पर विभिन्न राज्यों की पुलिस मिलकर शिकंजा कसेगी। इंदौर में शुक्रवार को हुई 13वीं पश्चिम क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति की बैठक में तय किया गया अंतर्राज्यीय अपराधियों से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाएं रियल टाइम साझा की जाएंगी। इसके लिए प्रत्येक राज्य में नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे।

ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में बैठक की अध्यक्षता प्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाणा ने की। प्रदेश के अलावा राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा और केंद्र शासित प्रदेश दमन एवं दीव तथा दादरा एवं नगर हवेली के पुलिस महानिदेशक और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

दिनभर चली बैठक में ड्रग्स तस्करी, नार्को केमिकल नेटवर्क, साइबर अपराध, संगठित गिरोह, फरार इनामी बदमाशों, महिला सुरक्षा और सिंहस्थ-2028 जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच सक्रिय मादक पदार्थों के नेटवर्क को लेकर विशेष चर्चा हुई, क्योंकि सीमावर्ती क्षेत्रों से मादक पदार्थों की आवाजाही कई राज्यों तक पहुंच रही है।

राजस्थान के चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, मध्य प्रदेश के नीमच, मंदसौर और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े नेटवर्क पर दोनों राज्यों की पुलिस संयुक्त कार्रवाई करेगी। नार्को केमिकल के अवैध निर्माण, परिवहन, सप्लाई और उपयोग से जुड़े मामलों में भी साझा एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा।

पुलिस सूचनाओं का आदान-प्रदान करने के साथ जरूरत पड़ने पर एक साथ दबिश और संयुक्त अभियान चलाएगी। गुजरात पुलिस की ओर से प्रदेश के सीमावर्ती जिलों से गुजरात में होने वाली अवैध शराब की तस्करी का मुद्दा भी उठाया गया।

धार, झाबुआ और आलीराजपुर क्षेत्र से शराब की आवाजाही रोकने के लिए दोनों राज्यों के बीच समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया गया। जोर दिया गया तस्करी के नेटवर्क को केवल एक राज्य की कार्रवाई से नहीं, बल्कि दोनों राज्यों की संयुक्त कार्रवाई से खत्म किया जा सकता है।

साइबर फ्रॉड में तत्काल साझा होगी सूचना
साइबर अपराध को प्रमुख एजेंडे में रहा। ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं, जिनमें पीड़ित एक राज्य का होता है और आरोपी दूसरे राज्य से वारदात करता है। डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ठगी और ओएलएक्स फ्रॉड जैसे मामलों में आरोपियों तक पहुंचने के लिए राज्यों के बीच डेटा और तकनीकी जानकारी साझा करने पर सहमति बनी।

फरार आरोपियों के डोजियर, इनामी बदमाशों और संगठित गिरोहों की जानकारी भी साझा की जाएगी। जरूरत पर उस राज्य की पुलिस की मदद से तत्काल गिरफ्तारी के लिए संयुक्त दबिश दी जाएगी।

प्रदेश के तकनीकी मॉडल की सराहना
मध्य प्रदेश पुलिस के ई-साक्ष्य, ई-विवेचना, ई-रक्षक, मेडलेपार, ई-समंस, सेफ क्लिक और ऑपरेशन मुस्कान जैसे नवाचारों की अन्य राज्यों के अधिकारियों ने सराहना की। नशामुक्ति अभियान को भी प्रभावी जनजागरूकता मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया गया। अधिकारियों ने कहा तकनीक आधारित पुलिसिंग से जांच, साक्ष्य संकलन, अपराधियों की पहचान और कार्रवाई की गति बढ़ाई जा सकती है।

हर राज्य में नोडल अधिकारी, लगातार रहेगा संपर्क
तय हुआ राज्यों के बीच बेहतर तालमेल के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। ये अंतरराज्यीय अपराधियों, ड्रग्स नेटवर्क, साइबर गिरोह और संगठित अपराध से जुड़ी सूचनाओं के आदान-प्रदान और कार्रवाई की निगरानी करेंगे।

सफल केस स्टडी और पुलिसिंग के नए प्रयोग भी नियमित साझा होंगे। अंत में तय किया गया 14वीं पश्चिम क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति की मेजबानी गोवा पुलिस करेगी।

सिंहस्थ-2028 की तैयारी अभी से
सिंहस्थ-2028 को लेकर भी व्यापक चर्चा हुई। संभावित करोड़ों श्रद्धालुओं को देखते हुए सुरक्षा, ट्रैफिक, भीड़, आपदा प्रबंधन और गुमशुदा बच्चों की तलाश के लिए साझा एसओपी तैयार करने पर जोर दिया गया। प्रयागराज महाकुंभ और जगन्नाथपुरी रथयात्रा जैसे बड़े आयोजनों में अपनाए गए सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के मॉडल पर भी चर्चा हुई।

पुलिस के साथ स्कूल और उच्च शिक्षा विभाग के समन्वय पर भी जोर दिया गया। शैक्षणिक संस्थानों में नशामुक्ति, साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और सड़क सुरक्षा से जुड़े विषयों को पाठ्यक्रम और जागरूकता कार्यक्रमों में शामिल कराने के प्रयास किए जाएंगे।

संबंधित समाचार

नाबालिग से गैंगरेप
Top News

नाबालिग से गैंगरेप:एक आरोपी एनकाउंटर में गिरफ्तार, पुलिस की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली

1 minute ago
इंदौर में 'छात्रों की गूंज' बनाम 'सेवा संकल्प'
Top News

इंदौर में 'छात्रों की गूंज' बनाम 'सेवा संकल्प':मालवा के युवा वोट पर दोनों दलों की नजर

7 minutes ago
पीली गैंग की गुंडागर्दी
Top News

पीली गैंग की गुंडागर्दी:पिता के सामने बीमार बेटे पर की बर्बरता; दुकान का समान फेंका

13 minutes ago
देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा
Top News

देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा:=व्हाट्सऐप पर तस्वीरें भेजकर तय होता था सौदा; 5 आरोपी गिरफ्तार

19 minutes ago
उद्यान की भूमि पर अवैध निर्माण
Top News

उद्यान की भूमि पर अवैध निर्माण:10 दिन में हटाने का आदेश

22 minutes ago
पूर्व मंत्री की टिप्पणी पर IPS एसोसिएशन नाराज
Top News

पूर्व मंत्री की टिप्पणी पर IPS एसोसिएशन नाराज:मुख्यमंत्री से मिले अधिकारी; बोले- लोकसेवकों के प्रति मर्यादा रखें जनप्रतिनिधि

26 minutes ago
70 करोड़ की एमडी तस्करी का पैसा संपत्ति में लगाया
Top News

70 करोड़ की एमडी तस्करी का पैसा संपत्ति में लगाया:ईडी की कार्रवाई; हैदराबाद-मंदसौर की 90 लाख की संपत्तियां कुर्क

37 minutes ago
TRAI का नया नियम
Top News

TRAI का नया नियम:Jio-Airtel-Vi को लाने होंगे बिना डेटा वाले रिचार्ज प्लान; 28 नहीं देनी होगी 30 दिन की वैलिडिटी!

39 minutes ago
बच्चों के पास से तेज रफ्तार कार निकली, बाल-बाल बचे
Top News

बच्चों के पास से तेज रफ्तार कार निकली, बाल-बाल बचे:रहवासियों ने रोका तो कार लॉक कर बैठे रहे; पुलिस की सख्ती के बाद महिलाएं उतरीं

41 minutes ago
जहरीला पदार्थ खाकर फर्नीचर ठेकदार ने कर ली आत्महत्या
Top News

जहरीला पदार्थ खाकर फर्नीचर ठेकदार ने कर ली आत्महत्या

about 1 hour ago
फॉर्च्यूनर सवारों ने की इस आरोपी से मारपीट
Top News

फॉर्च्यूनर सवारों ने की इस आरोपी से मारपीट:चर्चित हत्याकांड में साक्ष्य नष्ट करने का आरोप; थाने में एफआईआर दर्ज

about 1 hour ago
गरबा पंडालों में एंट्री पर विधायक का बड़ा बयान
Top News

गरबा पंडालों में एंट्री पर विधायक का बड़ा बयान:‘पहचान छिपाकर आने वालों पर लगे रोक’; गरबा शक्ति आराधना का पर्व, इसे फैशन और व्यावसायिक आयोजनों तक सीमित न करें

about 1 hour ago
प्रदेश महामंत्री-इंदौर प्रभारी लिखी गाड़ी के नशे में धुत चालक का हंगामा
Top News

प्रदेश महामंत्री-इंदौर प्रभारी लिखी गाड़ी के नशे में धुत चालक का हंगामा:तेज रफ्तार से वाहन चलाकर कई लोगों को टक्कर मारने की सूचना

about 1 hour ago
मासूम को बेरहमी से पीटा
Top News

मासूम को बेरहमी से पीटा:शराबी पिता की हैवानियत

about 1 hour ago
विवाद में पेट्रोल पंप पर घेरा
Top News

विवाद में पेट्रोल पंप पर घेरा:मारपीट कर दी धमकी; 5 लोगों पर केस दर्ज

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ में पीएम की मिमिक्री पर विधायक का हमला : बोलीं; ‘कांग्रेस की संस्कृति और संस्कार सामने आए’

about 1 hour ago
जू में बनेगा अंडरवाटर टनल एक्वेरियम
Top News

जू में बनेगा अंडरवाटर टनल एक्वेरियम:दिखेगी पानी के भीतर की दुनिया; दिखेंगे अलग-अलग जलीय जीव

about 1 hour ago
इस बार भी पुलिस को ठेंगा दिखाएगा हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट
Top News

इस बार भी पुलिस को ठेंगा दिखाएगा हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:सूत्रों का कहना- हर बार की तरह कोर्ट में करेगा सरेंडर

about 1 hour ago
वसूलीबाजों की गिरफ्तारी में भी सराफा थाना फिसड्डी
Top News

वसूलीबाजों की गिरफ्तारी में भी सराफा थाना फिसड्डी:मामला मुस्लिम बदमाशों द्वारा चाकू-कट्टा अड़ाकर व्यापारियों से रंगदारी वसूली का

about 1 hour ago
5044 आवासों पर ताले, दर-दर भटक रहे लोग
Top News

5044 आवासों पर ताले, दर-दर भटक रहे लोग:प्रधानमंत्री आवास योजना का कड़वा सच; कागजों में गरीबों का आशियाना, धरातल पर घोर छलावा

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!