खबर
Top News

प्रभावित परिवारों के घरों में चूल्हे तक नहीं जले, राहत सामग्री से मिटाई भूख: सड़क चौड़ीकरण के नाम पर सामान समेत ढहाए आशियाने

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 जून 2026, 2:22 pm
शेयर करें:
प्रभावित परिवारों के घरों में चूल्हे तक नहीं जले, राहत सामग्री से मिटाई भूख

जूना रिसाला और सदर बाजार में 100 मकान-दुकानों पर कार्रवाई

खुलासा फर्स्ट...इंदौर।
सड़कों को चौड़ा करने और मास्टर प्लान को अमलीजामा पहनाने के नाम पर कल सुबह शहर के सदर बाजार, जूना रिसाला और किला मैदान गुटकेश्वर मंदिर क्षेत्र में हंगामा मच गया। सूरज की पहली किरण के साथ ही निगम का अमला और पुलिस बल जेसीबी व पोकलेन मशीनों के साथ मौके पर पहुंच गया। लोग नींद से जागे ही थे कि मशीनों की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा। देखते ही देखते 60 फीट चौड़ी सड़क का मार्ग प्रशस्त करने के लिए 100 से अधिक मकानों और दुकानों के हिस्सों को ढहा दिया गया। निगम की इस अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोग अपनी गृहस्थी बचाने के लिए सड़कों पर आ गए।

कार्रवाई का नेतृत्व अपर आयुक्त आकाश सिंह, प्रखर सिंह, अभय राजनगांवकर, रिमूवल अधिकारी अंकेश बिरथरे, भवन अधिकारी पल्लवी पाल और रिमूवल सहायक बबलू कल्याणे कर रहे थे। निगम की टीम ने जैसे ही गुटकेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र से विध्वंस की शुरुआत की विरोध के स्वर उठने लगे। मौके पर पहुंचे स्थानीय पार्षद और कांग्रेस शहर अध्यक्ष ने भी अफसरों से गुहार लगाई, लेकिन प्रशासन का रुख बेहद सख्त था। अफसरों का स्पष्ट कहना था कि यह मास्टर प्लान का हिस्सा है और सड़क निर्माण के लिए बाधक हर निर्माण को हटाना अनिवार्य है। जूना रिसाला में कार्रवाई का असर सबसे अधिक दिखा, जहां लोग अपने आशियानों को मलबे में तब्दील होते देख बेबस नजर आए।

विकास की भेंट चढ़ गया हमारा आशियाना
कार्रवाई के दौरान मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाली कई तस्वीरें सामने आईं। जूना रिसाला के निवासी हैदर खान का परिवार हरदा में एक शादी समारोह में गया हुआ था। घर पर ताला लगा था और परिवार तीन दिन से बाहर था। निगम की टीम ने ताला लगा देख बिना किसी इंतजार के पूरे मकान को जमींदोज कर दिया। पड़ोसी जुबेर कुरैशी ने बताया कि घर के अंदर रखा टीवी, फ्रिज, पंखे और राशन-पानी सब कुछ मलबे के नीचे दबकर नष्ट हो गया। वहीं, मोहम्मद अनीस ने अपने परदादा मुंशी मुसब्बर खान के समय के दस्तावेजों का हवाला देते हुए बताया कि एक रुपए के स्टाम्प पर हुई रजिस्ट्री वाली जमीन को अब अतिक्रमण बताकर उजाड़ा जा रहा है। उनका कहना है कि अब घर में केवल शौचालय बचा है, बाकी सब कुछ विकास की भेंट चढ़ गया।

मकानों को निशान से 10 फीट अंदर तक तोड़ दिया
विध्वंस का शिकार सिर्फ निजी मकान ही नहीं, बल्कि सरकारी स्कूल का एक हिस्सा भी हुआ। गली नंबर 3 में स्थित सरकारी स्कूल के बाधक हिस्से से रात के अंधेरे में जनरेटर की रोशनी में सरिये काटकर हटाए गए। ठेकेदार जीतू ठाकुर के मातहत काम करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें क्षतिग्रस्त हिस्से को पुनर्गठित करने का ठेका मिला है। इसी गली के दीपक मेहर, खुमान सिंह, हेमंत सिरोही, सीमा देलवार और आरती देलवार के मकानों को निशान से 10 फीट अंदर तक तोड़ दिया गया, जिससे सटे हुए अन्य मकान भी खतरनाक स्थिति में आ गए हैं। इस कार्रवाई के बाद प्रभावित परिवारों के घरों में चूल्हा तक नहीं जल सका। मानवीय आधार पर एआईएमआईएम के कार्यकर्ता मोहम्मद रफीक और रेहान कादरी की टीम ने प्रभावितों के लिए भोजन के पैकेट बांटे, वहीं भाजपा नेता यूसुफ अंसारी के समर्थकों द्वारा भी राहत सामग्री वितरित की गई।

बिना ठोस विस्थापन योजना के घरों को ढहा देना न्यायोचित है?
नगर निगम की इस कार्रवाई ने एक बार फिर विकास की गति और नागरिकों के अधिकारों के बीच एक बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है। सवाल यह उठ रहा है कि क्या मास्टर प्लान के नाम पर बिना किसी ठोस विस्थापन योजना के घरों को ढहा देना न्यायोचित है? जिन गरीबों के पास न तो कोई बड़ा राजनीतिक रुतबा है और न ही अदालती लड़ाई लड़ने की आर्थिक क्षमता, वे अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। प्रभावित निवासियों का कहना है कि प्रशासन को कम से कम मोहलत तो देना चाहिए थी ताकि वे अपना कीमती सामान तो निकाल पाते।

छावनी और जिंसी क्षेत्र के बाद अब जूना रिसाला और सदर बाजार में हुई इस कार्रवाई ने यह साफ कर दिया है कि नगर निगम प्रशासन किसी भी हाल में सड़क निर्माण के काम को रोकने के मूड में नहीं है। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चल रही यह कार्रवाई न केवल एक सड़क निर्माण का हिस्सा है, बल्कि उन परिवारों के लिए एक गहरी त्रासदी बन गई है, जिन्होंने दशकों से इस जमीन को अपनी पहचान और जीवन माना था। विकास की इस दौड़ में अब उन परिवारों को मुआवजे और पुनर्वास की दरकार है, जो एक झटके में बेघर हो गए हैं।

संबंधित समाचार

पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा
Top News

पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा:ट्रक में छिपाकर ला रहे थे खेप; ड्राइवर सहित दो तस्कर गिरफ्तार

about 7 hours ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक:पहाड़-जंगल में छिपाकर उगा रहे थे गांजा; खेतों से इतने क्विंटल माल किया जब्त

about 7 hours ago
नदी में बाप-बेटा डूबे
Top News

नदी में बाप-बेटा डूबे:बाबू-महाराज के दर्शन से पहले नहाने उतरे थे; दोनों की मौत

about 8 hours ago
स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश
Top News

स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश:आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां; 4 आरोपी गिरफ्तार

about 8 hours ago
संकट में फंसे सीजेपी फाउंडर!
Top News

संकट में फंसे सीजेपी फाउंडर!:राष्ट्रीय प्रतीक के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल; FIR दर्ज करने और कार्रवाई की मांग तेज

about 8 hours ago
देखिये वीडियो, महिला ने सल्फास खाकर की आत्महत्या
Top News

देखिये वीडियो, महिला ने सल्फास खाकर की आत्महत्या:पति ने लगाए मुस्लिम प्रेमी पर धमकी और प्रताड़ना के आरोप

about 8 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:खत्म हुआ करोड़ों बहनों का इंतजार; इस योजना की 40वीं किस्त जारी, खाते में पहुंचे इतने रुपए, मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से किए इतने करोड़ ट्रांसफर

about 8 hours ago
जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का गंभीर आरोप
Top News

जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का गंभीर आरोप:‘SP हर महीने शराब माफिया से लेते हैं 50-60 लाख’

about 9 hours ago
MP के इतने छात्रों को मिलेगी स्कूटी
Top News

MP के इतने छात्रों को मिलेगी स्कूटी:मुख्यमंत्री इस दिन करेंगे वितरण

about 9 hours ago
करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार
Top News

करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार:21 पासबुक, 8 ATM और 20 चेकबुक जब्त; इन्वेस्टमेंट और APK फ्रॉड के लेनदेन का खुलासा

about 9 hours ago
सीएम के करीबी का मोबाइल लूटने वाला गिरफ्तार
Top News

सीएम के करीबी का मोबाइल लूटने वाला गिरफ्तार:पहले पीड़ित को कर दिया था रवाना; दबाव पड़ा तो केस दर्ज कर दौड़ी पुलिस

about 9 hours ago
देखिये वीडियो, आईडीए मल्टी की जमीन धंसी
Top News

देखिये वीडियो, आईडीए मल्टी की जमीन धंसी:घर में सो रहा था परिवार; 11 साल पुरानी कॉलोनी पर मंडराया खतरा, रहवासियों में दहशत

about 9 hours ago
सरप्राइज चेकिंग में 397 पर कार्रवाई
Top News

सरप्राइज चेकिंग में 397 पर कार्रवाई:195 वारंट तामील; शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 101 पकड़ाए; तलवार के साथ बदमाश गिरफ्तार

about 9 hours ago
जीतू यादव- कालरा विवाद फिर गरमाया
Top News

जीतू यादव- कालरा विवाद फिर गरमाया

about 9 hours ago
विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त
Top News

विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त

about 9 hours ago
भाजपा में पावर गेम
Top News

भाजपा में पावर गेम:8 महीने में ही खत्म हुआ 6 साल का वनवास; जीतू की एमआईसी में वापसी से ‘राजवाड़ा' पर उपजा नया सियासी बवंडर

about 9 hours ago
CJP फाउंडर का तंज
Top News

CJP फाउंडर का तंज:‘एमपी के CM पद से इस्तीफा देता हूं’; बच्चों की मौत और बदहाल स्कूलों पर सरकार को घेरा

about 9 hours ago
कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश
Top News

कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश:गंदे बाथरूम में चल रही थी भट्टी; 100 से ज्यादा डिब्बे किए नष्ट

about 10 hours ago
सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया
Top News

सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया:जिला कोर्ट ने निगम के पक्ष में दिया फैसला

about 10 hours ago
30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल
Top News

30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल:अब बेदखली का नोटिस; डॉ. रमेश बदलानी के नेशनल पब्लिक स्कूल पर प्रशासन की कार्रवाई

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!