भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ी कार्रवाई: पहली गोली चलाने वाला STF जवान गिरफ्तार; सीएम से मुलाकात के बाद लिया एक्शन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोजपुर।
बिहार के भोजपुर जिले में चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार एसटीएफ के जवान अक्षय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर एनकाउंटर के दौरान गोली चलाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी जवान को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
परिवार का आरोप- आत्मसमर्पण के बाद चली पहली गोली
भरत तिवारी का एनकाउंटर 17 जून को हुआ था। मामले में उसकी मां आशा देवी ने आरोप लगाया था कि आत्मसमर्पण करने के बाद भरत को सबसे पहली गोली एसटीएफ जवान अक्षय कुमार ने मारी थी। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान आरोपी जवान को कई बार पूछताछ के लिए बुलाया गया, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुआ। इसके बाद तकनीकी जांच और सर्विलांस की मदद से उसे गिरफ्तार किया गया।
CM से मुलाकात के 6 दिन बाद गिरफ्तारी
भरत तिवारी के परिजनों ने 24 जुलाई को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर मामले में कार्रवाई की मांग की थी। परिवार का कहना है कि मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का भरोसा दिया था। उसी दिन दो अधिकारियों पर कार्रवाई हुई थी और अब छह दिन बाद एसटीएफ जवान की गिरफ्तारी हुई है।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर भी उठे थे सवाल
मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भरत तिवारी को पांच गोलियां लगने की पुष्टि हुई थी। वहीं, पुलिस की ओर से पहले तीन गोलियां लगने की बात कही गई थी। इसी विरोधाभास के बाद एनकाउंटर की जांच को लेकर सवाल उठे थे।
परिजनों ने अन्य अधिकारियों पर भी कार्रवाई की मांग की
गिरफ्तारी के बाद भरत तिवारी की मां आशा देवी ने इसे न्याय की दिशा में अहम कदम बताते हुए कहा कि मामले में शामिल अन्य अधिकारियों और पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने एसडीएम, डीएसपी और संबंधित पुलिस अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की मांग की।
भरत के पिता काशीनाथ तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कार्रवाई का जो भरोसा दिया था, वह पूरा होता दिखाई दे रहा है। वहीं, भरत की भाभी सुमन देवी ने उम्मीद जताई कि जांच निष्पक्ष तरीके से आगे बढ़ेगी और परिवार को न्याय मिलेगा।
जांच जारी
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। एसटीएफ जवान की गिरफ्तारी के बाद एनकाउंटर से जुड़े अन्य तथ्यों और संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी। फिलहाल मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
संबंधित समाचार

स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत:महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ा; एक महीने में 14 मरीज मिले

गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें:कबाड़ के कारोबार पर उठे सवाल

जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश:ड्रोन से निगरानी के बाद पहुंची टीम; 5 जुआरी गिरफ्तार, 17 फरार

शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे:डिस्काउंट को लेकर हुआ जमकर बवाल

राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम:कांग्रेस को इतने हजार युवाओं के आने की उम्मीद; प्रशासन का इतना अनुमान

इंदौर का अनोखा घर:एक छत के नीचे मौजूद हैं 5 हजार से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं; क्रिकेट खेलते और लैपटॉप चलाते नजर आते हैं बप्पा

मैं तो बस चेहरा, मास्टर माइंड मेरा जीजा अस्सु हार्डिया:पक्के और कच्चे में रुपयों का लेन-देन आया सामने, मामला कैलोद करताल में अवैध कॉलोनी काटने का

शहर के नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप:परिजन बोले- हर सुविधा के नाम पर की अलग से वसूली

7 करोड़ के गहनों से सजे खजराना गणेश:राजमहल जैसा सजा मंदिर; लाखों भक्तों के पहुंचने का अनुमान

उमाजी... फिर एक चिट्ठी शराबबंदी के नाम लिखिए:उमा-शिवराज-मोहन के त्रिकोण में शराब का ‘सागर’

बड़ा फेरबदल:विश्व प्रसिद्ध मंदिर के CEO हटाए गए; कई अन्य अधिकारियों के भी तबादले

150 करोड़ का कैंसर इंस्टीट्यूट:फिर भी मरीजों का इंतजार खत्म नहीं; मशीन और सुविधाएं लापता, बेहतर इलाज का सपना अधूरा

सरेराह युवती से छेड़छाड़:विरोध करने पर पिता से की मारपीट; एक आरोपी भीड़ के हत्थे चढ़ा

बारिश बनी आफत:केदारनाथ रूट पर लैंडस्लाइड; एक की मौत, यात्रा रोकी, बिहार में बाढ़, गंगा में 6 दिन से फंसा क्रूज

भारत ने 8वीं बार जीता विमेंस एशिया कप:PCB चीफ से फिर नहीं ली ट्रॉफी; BCCI ने बताया कारण

100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा:पॉश इलाके में चल रहा था खेल; दुबई और श्रीलंका तक जुड़े तार, 5 आरोपी गिरफ्तार

होटल में महिला की मौत मामले में नया खुलासा:कारोबारी ने पुलिस के सामने किए चौंकाने वाले खुलासे

देखिये वीडियो, शराब दुकान के पास भिड़े युवकों के दो गुट:बेसबॉल के डंडों से हुई जमकर मारपीट; थाने से कुछ दूरी पर हुआ विवाद

दो हादसों ने छीनी दो जिंदगियां:मंदिर परिसर में कार ने पैदल जा रहे पेंटर को मारी टक्कर; ढाई महीने बाद घायल युवक की मौत

11वीं के छात्र की संदिग्ध मौत:कमरे में बिस्तर पर मिला शव; पिता हिरासत में, गले पर मिले फंदे के निशान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!