खबर
Top News

पहली बारिश में 120 करोड़ के आरओबी की सड़क उखड़ी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

31 जुलाई 2026, 3:33 pm
शेयर करें:
पहली बारिश में 120 करोड़ के आरओबी की सड़क उखड़ी

खुलासा फर्स्ट, धार।
इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुनारखेड़ी फाटा पर करीब 120 करोड़ रुपए से बन रहे रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) की गुणवत्ता पर सवाल हैं। पहली ही बारिश में सड़क उखड़ने और सात स्थानों पर सरिये बाहर आने के बाद अब निर्माण एजेंसी गड्ढों को डामर की जगह सीमेंट से भर रही है। अधूरे निर्माण के बावजूद यातायात शुरू करने की जल्दबाजी और बार-बार बदलते मरम्मत के तरीकों का खामियाजा ग्रामीण भुगत रहे हैं।

कुछ दिन पहले जिन गड्‌ढों को डामर पैबंद से पाटने का दावा किया गया था, वे दोबारा उखड़ गए। सवाल है आखिर सडक है या प्रयोगशाला, जहां हर कुछ दिन में मरम्मत का नया तरीका आजमाया जा रहा है। दो दिन पहले निर्माण एजेंसी ने गड्‌ढों में सीमेंट भरने का काम शुरू किया। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि यह केवल अस्थायी समाधान है, क्योंकि डामर और सीमेंट की अलग-अलग संरचना भविष्य में और तकनीकी समस्याएं खड़ी कर सकती है।

इंदौर-दाहोद रेल परियोजना के तहत इंदौर से धार तक ट्रेन ट्रायल तय होने के कारण इस आरओबी पर जल्द यातायात शुरू करने का दबाव था। इसी वजह से एक लेन का काम पूरा होते ही वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई, जबकि सडक पर डबल कोटिंग का कार्य बाकी था। सर्विस रोड बंद कर रेलवे ट्रैक जोड़ दिए गए और पूरा यातायात इसी अधूरे मार्ग पर डायवर्ट कर दिया गया। नतीजा पहली बारिश में सिंगल कोटिंग सडक उखड़ गई और जगह-जगह बड़े गड्‌ढे बन गए।

सडक पर जलभराव, उखड़ती सतह और खुले खतरा बन सकते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है निर्माण अवधि में ही सडक बार-बार टूट रही है, तो परियोजना पूरी होने के बाद उसकी गुणवत्ता और टिकाऊपन पर भी सवाल उठना स्वाभाविक है।

बार-बार मरम्मत का असर नहीं
निर्माण एजेंसी बार-बार मरम्मत कर रही है, लेकिन स्थायी समाधान दिखाई नहीं दे रहा। पहले डामर पैचवर्क किया गया, वह असफल रहा तो अब सीमेंट भराव शुरू कर दिया गया। लगातार बदलते मरम्मत के तरीके यह संकेत दे रहे हैं कि मूल समस्या की पहचान नहीं हो रही है।

संबंधित समाचार

स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत
Top News

स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत:महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ा; एक महीने में 14 मरीज मिले

9 minutes ago
गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें
Top News

गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें:कबाड़ के कारोबार पर उठे सवाल

23 minutes ago
जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश:ड्रोन से निगरानी के बाद पहुंची टीम; 5 जुआरी गिरफ्तार, 17 फरार

37 minutes ago
शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे
Top News

शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे:डिस्काउंट को लेकर हुआ जमकर बवाल

about 1 hour ago
राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम
Top News

राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम:कांग्रेस को इतने हजार युवाओं के आने की उम्मीद; प्रशासन का इतना अनुमान

about 1 hour ago
इंदौर का अनोखा घर
Top News

इंदौर का अनोखा घर:एक छत के नीचे मौजूद हैं 5 हजार से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं; क्रिकेट खेलते और लैपटॉप चलाते नजर आते हैं बप्पा

about 1 hour ago
मैं तो बस चेहरा, मास्टर माइंड मेरा जीजा अस्सु हार्डिया
Top News

मैं तो बस चेहरा, मास्टर माइंड मेरा जीजा अस्सु हार्डिया:पक्के और कच्चे में रुपयों का लेन-देन आया सामने, मामला कैलोद करताल में अवैध कॉलोनी काटने का

about 1 hour ago
शहर के नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप
Top News

शहर के नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप:परिजन बोले- हर सुविधा के नाम पर की अलग से वसूली

about 1 hour ago
7 करोड़ के गहनों से सजे खजराना गणेश
Top News

7 करोड़ के गहनों से सजे खजराना गणेश:राजमहल जैसा सजा मंदिर; लाखों भक्तों के पहुंचने का अनुमान

about 2 hours ago
उमाजी... फिर एक चिट्ठी शराबबंदी के नाम लिखिए
Top News

उमाजी... फिर एक चिट्ठी शराबबंदी के नाम लिखिए:उमा-शिवराज-मोहन के त्रिकोण में शराब का ‘सागर’

about 2 hours ago
बड़ा फेरबदल
Top News

बड़ा फेरबदल:विश्व प्रसिद्ध मंदिर के CEO हटाए गए; कई अन्य अधिकारियों के भी तबादले

about 2 hours ago
150 करोड़ का कैंसर इंस्टीट्यूट
Top News

150 करोड़ का कैंसर इंस्टीट्यूट:फिर भी मरीजों का इंतजार खत्म नहीं; मशीन और सुविधाएं लापता, बेहतर इलाज का सपना अधूरा

about 2 hours ago
सरेराह युवती से छेड़छाड़
Top News

सरेराह युवती से छेड़छाड़:विरोध करने पर पिता से की मारपीट; एक आरोपी भीड़ के हत्थे चढ़ा

about 3 hours ago
बारिश बनी आफत
Top News

बारिश बनी आफत:केदारनाथ रूट पर लैंडस्लाइड; एक की मौत, यात्रा रोकी, बिहार में बाढ़, गंगा में 6 दिन से फंसा क्रूज

about 3 hours ago
भारत ने 8वीं बार जीता विमेंस एशिया कप
Top News

भारत ने 8वीं बार जीता विमेंस एशिया कप:PCB चीफ से फिर नहीं ली ट्रॉफी; BCCI ने बताया कारण

about 3 hours ago
100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा
Top News

100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा:पॉश इलाके में चल रहा था खेल; दुबई और श्रीलंका तक जुड़े तार, 5 आरोपी गिरफ्तार

about 4 hours ago
होटल में महिला की मौत मामले में नया खुलासा
Top News

होटल में महिला की मौत मामले में नया खुलासा:कारोबारी ने पुलिस के सामने किए चौंकाने वाले खुलासे

about 4 hours ago
देखिये वीडियो, शराब दुकान के पास भिड़े युवकों के दो गुट
Top News

देखिये वीडियो, शराब दुकान के पास भिड़े युवकों के दो गुट:बेसबॉल के डंडों से हुई जमकर मारपीट; थाने से कुछ दूरी पर हुआ विवाद

about 4 hours ago
दो हादसों ने छीनी दो जिंदगियां
Top News

दो हादसों ने छीनी दो जिंदगियां:मंदिर परिसर में कार ने पैदल जा रहे पेंटर को मारी टक्कर; ढाई महीने बाद घायल युवक की मौत

about 4 hours ago
11वीं के छात्र की संदिग्ध मौत
Top News

11वीं के छात्र की संदिग्ध मौत:कमरे में बिस्तर पर मिला शव; पिता हिरासत में, गले पर मिले फंदे के निशान

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!