टक्कर से बचा, सिस्टम ने ली जान: गंभीर घायल को निजी अस्पताल ने नहीं किया भर्ती
KHULASA FIRST
संवाददाता

ऑक्सीजन और सायरन विहीन एंबुलेंस से एक घंटे बाद एमवाय अस्पताल पहुंचना काम न आया
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देवास से इंदौर नौकरी करने आने वाले 50 वर्षीय निजी कंपनी के कर्मचारी की सड़क हादसे के बाद मौत ने सरकारी और निजी स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजन का आरोप है एंबुलेंस में ऑक्सीजन जैसी बुनियादी सुविधा होती, निजी अस्पताल तत्काल उपचार शुरू कर देता तो जान बच सकती थी। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र के बायपास स्थित केके ढाबा के पास का है। मृतक की पहचान अनिल पिता अनोखीलाल चौहान (50) निवासी कैलादेवी मंदिर, देवास के रूप में हुई है। इंदौर की एक निजी कंपनी में कार्यरत थे और रोज देवास से आना-जाना करते थे।
परिजन के अनुसार शुक्रवार सुबह अनिल बाइक से इंदौर आ रहे थे। बायपास पर सामने से रॉन्ग साइड आ रही टाटा-407 (एमपी-13 एएफ-0450) ने जोरदार टक्कर मार दी। वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों ने उन्हें तत्काल मांगलिया स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल ने पुलिस केस होने का कहकर इलाज शुरू नहीं किया। इसके बाद मांगलिया पुलिस चौकी ले जाया गया, जहां से सरकारी एंबुलेंस बुलवाई गई। परिजन का कहना है कि एंबुलेंस करीब 20 मिनट बाद पहुंची। यहां से एमवाय अस्पताल पहुंचने में लगभग एक घंटे का समय लग गया।
एंबुलेंस का न सायरन चालू था न ऑक्सीजन जैसी आवश्यक सुविधा थी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने अनिल को मृत घोषित कर दिया। लसूड़िया पुलिस ने टाटा 407 जब्त कर लिया है वही मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी हैं।
समय पर मिलता इलाज तो बच जाती जाना
मृतक के साले देवेंद्र उर्फ देव वर्मा ने आरोप लगाया निजी अस्पताल प्राथमिक उपचार से इनकार नहीं करता और एंबुलेंस में जीवनरक्षक सुविधाएं होतीं तो अनिल की जान बच सकती थी।अनिल अपने माता-पिता और भाई से अलग पत्नी और बेटे के साथ रहते थे।
परिवार की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। उनकी असमय मौत से परिवार टूट गया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
संबंधित समाचार

स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत:महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ा; एक महीने में 14 मरीज मिले

गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें:कबाड़ के कारोबार पर उठे सवाल

जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश:ड्रोन से निगरानी के बाद पहुंची टीम; 5 जुआरी गिरफ्तार, 17 फरार

शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे:डिस्काउंट को लेकर हुआ जमकर बवाल

राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम:कांग्रेस को इतने हजार युवाओं के आने की उम्मीद; प्रशासन का इतना अनुमान

इंदौर का अनोखा घर:एक छत के नीचे मौजूद हैं 5 हजार से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं; क्रिकेट खेलते और लैपटॉप चलाते नजर आते हैं बप्पा

मैं तो बस चेहरा, मास्टर माइंड मेरा जीजा अस्सु हार्डिया:पक्के और कच्चे में रुपयों का लेन-देन आया सामने, मामला कैलोद करताल में अवैध कॉलोनी काटने का

शहर के नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप:परिजन बोले- हर सुविधा के नाम पर की अलग से वसूली

7 करोड़ के गहनों से सजे खजराना गणेश:राजमहल जैसा सजा मंदिर; लाखों भक्तों के पहुंचने का अनुमान

उमाजी... फिर एक चिट्ठी शराबबंदी के नाम लिखिए:उमा-शिवराज-मोहन के त्रिकोण में शराब का ‘सागर’

बड़ा फेरबदल:विश्व प्रसिद्ध मंदिर के CEO हटाए गए; कई अन्य अधिकारियों के भी तबादले

150 करोड़ का कैंसर इंस्टीट्यूट:फिर भी मरीजों का इंतजार खत्म नहीं; मशीन और सुविधाएं लापता, बेहतर इलाज का सपना अधूरा

सरेराह युवती से छेड़छाड़:विरोध करने पर पिता से की मारपीट; एक आरोपी भीड़ के हत्थे चढ़ा

बारिश बनी आफत:केदारनाथ रूट पर लैंडस्लाइड; एक की मौत, यात्रा रोकी, बिहार में बाढ़, गंगा में 6 दिन से फंसा क्रूज

भारत ने 8वीं बार जीता विमेंस एशिया कप:PCB चीफ से फिर नहीं ली ट्रॉफी; BCCI ने बताया कारण

100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा:पॉश इलाके में चल रहा था खेल; दुबई और श्रीलंका तक जुड़े तार, 5 आरोपी गिरफ्तार

होटल में महिला की मौत मामले में नया खुलासा:कारोबारी ने पुलिस के सामने किए चौंकाने वाले खुलासे

देखिये वीडियो, शराब दुकान के पास भिड़े युवकों के दो गुट:बेसबॉल के डंडों से हुई जमकर मारपीट; थाने से कुछ दूरी पर हुआ विवाद

दो हादसों ने छीनी दो जिंदगियां:मंदिर परिसर में कार ने पैदल जा रहे पेंटर को मारी टक्कर; ढाई महीने बाद घायल युवक की मौत

11वीं के छात्र की संदिग्ध मौत:कमरे में बिस्तर पर मिला शव; पिता हिरासत में, गले पर मिले फंदे के निशान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!