अतिक्रमण का अड्डा बनी गोकुलदास अस्पताल रोड: होटल श्रीमाया और सेलिब्रेशन की मनमानी से जनता परेशान
KHULASA FIRST
संवाददाता

ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम धृतराष्ट्र बने, क्या रसूखदारों के आगे बौने साबित हो रहे नियम कानून?
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम और यातायात पुलिस के दावों की हवा गोकुलदास अस्पताल मार्ग पर निकलती दिखाई दे रही है। यहां स्थित होटल श्रीमाया और श्रीमाया सेलिब्रेशन के बाहर सड़क पर सरेआम करवाई जा रही अवैध पार्किंग के कारण दिन भर भीषण ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है।
रसूखदार होटल संचालकों के आगे प्रशासन पूरी तरह आंखें मूंदे बैठा है, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। यह पूरा मार्ग अस्पताल, पैथोलॉजी लैब और कई प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों से घिरा हुआ है, जहां हर समय एम्बुलेंस और स्कूली बच्चों की भारी आवाजाही रहती है। इसके बावजूद होटल के सुरक्षाकर्मी ग्राहकों की गाड़ियों को बेतरतीब तरीके से सड़क पर ही पार्क करवा देते हैं, जिससे पूरा रास्ता अवरुद्ध हो जाता है।
सड़क पर रसूखदारों के इस अवैध कब्जे और प्रशासनिक अनदेखी को लेकर जनता में भारी आक्रोश है। आश्चर्य की बात यह है कि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने की जिम्मेदारी संभालने वाले पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह और यातायात विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर समस्या पर धृतराष्ट्र बने हुए हैं। इसी तरह शहर में अतिक्रमण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का दम भरने वाली इंदौर नगर निगम भी इस मामले में मूकदर्शक बनी हुई है।
नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल और महापौर पुष्यमित्र भार्गव के सुगम यातायात के तमाम दावे इन होटलों के बाहर लगने वाले भीषण जाम के आगे दम तोड़ते नजर आ रहे हैं। क्या नगर निगम का रिमूवल अमला और संबंधित क्षेत्रीय अधिकारी सिर्फ गरीबों के ठेले और गुमटियां हटाने तक ही सीमित हैं?
स्थानीय निवासियों और राहगीरों के अनुसार, इन होटलों के कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी खुद सड़क के किनारे गाड़ियां खड़ी करवाते हैं। हद तो तब हो जाती है जब होटल श्रीमाया सेलिब्रेशन पर सामान सप्लाई करने वाली गाड़ियां भी घंटों बीच सड़क पर ही खड़ी रहती हैं।
यह सीधे-सीधे कानून को चुनौती देने जैसा है। अगर कोई राहगीर या अन्य वाहन चालक साइड से गाड़ी निकालने या सामान वाली गाड़ी हटाने को कहता है, तो होटलकर्मी और चालक झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं।
रसूख के जोर पर सड़क को अपनी जागीर समझने की यह मानसिकता प्रशासनिक तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े करती है। इस मार्ग पर लगने वाले जाम से न सिर्फ आम नागरिक परेशान हैं, बल्कि गंभीर मरीजों को ले जाने वाली एम्बुलेंस भी फंस जाती हैं, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
नगर निगम और यातायात पुलिस की इस अनदेखी ने होटल संचालकों के हौसले बुलंद कर दिए हैं। उन्हें लगता है कि वे कानून से ऊपर हैं। आखिर इन होटलों पर दंडात्मक कार्रवाई कब होगी? सड़क को पार्किंग स्थल बनाने वाले इन संस्थानों का चालान कब बनेगा और इन्हें कानून का पाठ कब पढ़ाया जाएगा?
क्या जिम्मेदार अधिकारी किसी बड़ी अप्रिय घटना का इंतजार कर रहे हैं? इंदौर की जनता अब इस मनमानी को बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है। नगर निगम प्रशासन और यातायात विभाग को तत्काल जागकर होटल श्रीमाया और सेलिब्रेशन के संचालकों के खिलाफ कड़ी और ठोस कार्रवाई करनी होगी, ताकि इस व्यस्त मार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू हो सके और आम नागरिकों को इस रोज-रोज की समस्या से राहत मिल सके।
संबंधित समाचार

तीन करोड़ से अधिक के फ्रॉड का खुलासा म्यूल खातों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच का ऑपरेशन मैट्रिक्स

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा का बड़ा प्लान:इस दिन MP आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष; युवाओं से कर सकते हैं बात

एलओसी के बाद भी जमीन का नामांतरण!:सनपाल के दस्तावेजी खेल पर पुलिस की चार्जशीट ने खोली नई परतें

स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत:महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ा; एक महीने में 14 मरीज मिले

गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें:कबाड़ के कारोबार पर उठे सवाल

जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश:ड्रोन से निगरानी के बाद पहुंची टीम; 5 जुआरी गिरफ्तार, 17 फरार

शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे:डिस्काउंट को लेकर हुआ जमकर बवाल

राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम:कांग्रेस को इतने हजार युवाओं के आने की उम्मीद; प्रशासन का इतना अनुमान

इंदौर का अनोखा घर:एक छत के नीचे मौजूद हैं 5 हजार से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं; क्रिकेट खेलते और लैपटॉप चलाते नजर आते हैं बप्पा

मैं तो बस चेहरा, मास्टर माइंड मेरा जीजा अस्सु हार्डिया:पक्के और कच्चे में रुपयों का लेन-देन आया सामने, मामला कैलोद करताल में अवैध कॉलोनी काटने का

शहर के नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप:परिजन बोले- हर सुविधा के नाम पर की अलग से वसूली

7 करोड़ के गहनों से सजे खजराना गणेश:राजमहल जैसा सजा मंदिर; लाखों भक्तों के पहुंचने का अनुमान

उमाजी... फिर एक चिट्ठी शराबबंदी के नाम लिखिए:उमा-शिवराज-मोहन के त्रिकोण में शराब का ‘सागर’

बड़ा फेरबदल:विश्व प्रसिद्ध मंदिर के CEO हटाए गए; कई अन्य अधिकारियों के भी तबादले

150 करोड़ का कैंसर इंस्टीट्यूट:फिर भी मरीजों का इंतजार खत्म नहीं; मशीन और सुविधाएं लापता, बेहतर इलाज का सपना अधूरा

सरेराह युवती से छेड़छाड़:विरोध करने पर पिता से की मारपीट; एक आरोपी भीड़ के हत्थे चढ़ा

बारिश बनी आफत:केदारनाथ रूट पर लैंडस्लाइड; एक की मौत, यात्रा रोकी, बिहार में बाढ़, गंगा में 6 दिन से फंसा क्रूज

भारत ने 8वीं बार जीता विमेंस एशिया कप:PCB चीफ से फिर नहीं ली ट्रॉफी; BCCI ने बताया कारण

100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा:पॉश इलाके में चल रहा था खेल; दुबई और श्रीलंका तक जुड़े तार, 5 आरोपी गिरफ्तार

होटल में महिला की मौत मामले में नया खुलासा:कारोबारी ने पुलिस के सामने किए चौंकाने वाले खुलासे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!