प्रशासन ने किया सील: संचालिका पर दर्ज होगा केस; अवैध वृद्धाश्रम में वृद्धा को पीटने का मामला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महाराणा प्रताप नगर में महाराणा प्रताप वेलफेयर सोसायटी द्वारा अवैध रूप से चलाए जा रहे वृद्धाश्रम में एक नाबालिग द्वारा वृद्धा की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद कल एसडीएम निधि वर्मा और महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी पहुंचे और वृद्धाश्रम को सील कर दिया। ये वृद्धाश्रम अवैध रूप से निगम के भवन पर कब्जा करके कई वर्षों से चलाया जा रहा था। यहां के सभी 31 वृद्धों को निलय वृद्धाश्रम में शिफ्ट किया गया है।
खास बात ये है कि सुबह ही संचालिक नीलम दुबे ने एक वीडियो वायरल किया था जिसमें वो और उनकी साथी वृद्धाओं को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बड़े प्यार से खाना खिला रही हैं। लेकिन इसके तुरंत बाद एक वीडियो आया जिसमें एक नाबालिग डंडे से एक वृद्धा को डंडे से पीट रहा है। इसकी जानकारी कलेक्टर शिवम वर्मा के पास पहुंची तो उन्होंने तुरंत एसडीएम निधि वर्मा और महिला बाल विकास की टीम को मौके पर भेजा।
वर्मा पहुंची तो संचालिका नीलम दुबे से वृद्धाश्रम संचालित करने से संबंधित कागजात मांगे लेकिन वो नहीं दे पाई। जिस भवन में चल रहा था वो निगम का रैन बसेरा था। दुबे ने बताया कि वे कई वर्षों से इसका संचालन महाराणा प्रताप वेलफेयर सोसायटी के बैनर तले कर रही हैं।
आश्रम में कुल 31 वृद्ध थीं। संचालिका नीलम दुबे कहने लगी कि गुरु पूर्णिमा की पूजा के लिए वे थोड़ी देर आश्रम से बाहर गई थीं, तभी नाबालिग द्वारा एक वृद्धा को डंडे से पीटने की घटना हुई। नाबालिग मानसिक रूप से बीमार है और उसकी मां की कुछ महीने पहले मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद से उसका व्यवहार अजीबोगरीब हो गया है। पता चला कि मामूली कहासुनी के बाद नाबालिग डंडा ले आया और उसने एक वृद्धा पर प्रहार किया।
एसडीएम निधि वर्मा ने बताया कुल 31 वृद्ध यहां निवास कर रहे थे और वीडियो वायरल होने के बाद वृद्ध आश्रम को सील किया गया है। संचालिका नीलम दुबे पर एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। पूरे मामले की जांच की जाएगी और जो रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

तीन करोड़ से अधिक के फ्रॉड का खुलासा म्यूल खातों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच का ऑपरेशन मैट्रिक्स

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा का बड़ा प्लान:इस दिन MP आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष; युवाओं से कर सकते हैं बात

एलओसी के बाद भी जमीन का नामांतरण!:सनपाल के दस्तावेजी खेल पर पुलिस की चार्जशीट ने खोली नई परतें

स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत:महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ा; एक महीने में 14 मरीज मिले

गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें:कबाड़ के कारोबार पर उठे सवाल

जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश:ड्रोन से निगरानी के बाद पहुंची टीम; 5 जुआरी गिरफ्तार, 17 फरार

शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे:डिस्काउंट को लेकर हुआ जमकर बवाल

राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम:कांग्रेस को इतने हजार युवाओं के आने की उम्मीद; प्रशासन का इतना अनुमान

इंदौर का अनोखा घर:एक छत के नीचे मौजूद हैं 5 हजार से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं; क्रिकेट खेलते और लैपटॉप चलाते नजर आते हैं बप्पा

मैं तो बस चेहरा, मास्टर माइंड मेरा जीजा अस्सु हार्डिया:पक्के और कच्चे में रुपयों का लेन-देन आया सामने, मामला कैलोद करताल में अवैध कॉलोनी काटने का

शहर के नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप:परिजन बोले- हर सुविधा के नाम पर की अलग से वसूली

7 करोड़ के गहनों से सजे खजराना गणेश:राजमहल जैसा सजा मंदिर; लाखों भक्तों के पहुंचने का अनुमान

उमाजी... फिर एक चिट्ठी शराबबंदी के नाम लिखिए:उमा-शिवराज-मोहन के त्रिकोण में शराब का ‘सागर’

बड़ा फेरबदल:विश्व प्रसिद्ध मंदिर के CEO हटाए गए; कई अन्य अधिकारियों के भी तबादले

150 करोड़ का कैंसर इंस्टीट्यूट:फिर भी मरीजों का इंतजार खत्म नहीं; मशीन और सुविधाएं लापता, बेहतर इलाज का सपना अधूरा

सरेराह युवती से छेड़छाड़:विरोध करने पर पिता से की मारपीट; एक आरोपी भीड़ के हत्थे चढ़ा

बारिश बनी आफत:केदारनाथ रूट पर लैंडस्लाइड; एक की मौत, यात्रा रोकी, बिहार में बाढ़, गंगा में 6 दिन से फंसा क्रूज

भारत ने 8वीं बार जीता विमेंस एशिया कप:PCB चीफ से फिर नहीं ली ट्रॉफी; BCCI ने बताया कारण

100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा:पॉश इलाके में चल रहा था खेल; दुबई और श्रीलंका तक जुड़े तार, 5 आरोपी गिरफ्तार

होटल में महिला की मौत मामले में नया खुलासा:कारोबारी ने पुलिस के सामने किए चौंकाने वाले खुलासे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!