खबर
Top News

महिला से बीच सड़क मारपीट का मामला: पीड़िता बोली- आरोपी मेरा पति नहीं; काम छोड़ने की रंजिश में करता था हमला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

31 जुलाई 2026, 3:44 pm
शेयर करें:
महिला से बीच सड़क मारपीट का मामला

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के विजय नगर क्षेत्र में सड़क पर एक महिला को बेल्ट से पीटने के वायरल वीडियो मामले में नया मोड़ सामने आया है। पीड़ित महिला ने स्पष्ट किया है कि वीडियो में दिखाई दे रहा महेश चटर्जी उसका पति नहीं है, बल्कि वह पहले उसके साथ काम करता था। महिला का आरोप है कि नौकरी छोड़ने के बाद आरोपी रंजिश रखता था और कई बार उसका रास्ता रोककर मारपीट कर चुका है।

पति-पत्नी का विवाद बताकर वायरल हुआ था वीडियो
सोशल मीडिया पर यह वीडियो पति-पत्नी के विवाद के रूप में वायरल किया गया था। हालांकि, पीड़िता का कहना है कि यह जानकारी पूरी तरह गलत है। उसने मांग की है कि बिना तथ्य जाने गलत जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए, क्योंकि इससे उसकी छवि को नुकसान पहुंचा है।

काम छोड़ने की रंजिश में करता था परेशान
महिला के मुताबिक, वह पहले आरोपी के साथ काम करती थी। करीब छह महीने पहले काम छोड़ने के बाद से आरोपी लगातार उसे परेशान कर रहा था। उसने आरोप लगाया कि बीते छह महीनों में आरोपी ने तीन से चार बार उसका रास्ता रोककर मारपीट की, लेकिन पहले की गई शिकायतों पर पुलिस ने गंभीरता से कार्रवाई नहीं की।

सार्वजनिक स्थान पर बेल्ट से किया हमला
मामले की जानकारी मिलते ही विजय नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सड़क पर हंगामा कर महिला के साथ मारपीट करने एवं बेल्ट से मारने का प्रयास करने वाले आरोपी महेश चटर्जी को मौके से गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की।

सार्वजनिक स्थान पर मचा रहा था उत्पात
जानकारी के अनुसार आरोपी सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचा रहा था तथा एक महिला को बेल्ट से मारने का प्रयास कर रहा था। सूचना मिलते ही थाना विजय नगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची एवं आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए आज उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा जा रहा है।

पुलिस की चेतावनी
विजय नगर पुलिस ने कहा है कि सार्वजनिक स्थानों पर शांति भंग करने, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने या कानून हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त और त्वरित कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है।

संबंधित समाचार

तीन करोड़ से अधिक के फ्रॉड का खुलासा म्यूल खातों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार
Top News

तीन करोड़ से अधिक के फ्रॉड का खुलासा म्यूल खातों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच का ऑपरेशन मैट्रिक्स

8 minutes ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा का बड़ा प्लान
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा का बड़ा प्लान:इस दिन MP आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष; युवाओं से कर सकते हैं बात

14 minutes ago
एलओसी के बाद भी जमीन का नामांतरण!
Top News

एलओसी के बाद भी जमीन का नामांतरण!:सनपाल के दस्तावेजी खेल पर पुलिस की चार्जशीट ने खोली नई परतें

20 minutes ago
स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत
Top News

स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत:महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ा; एक महीने में 14 मरीज मिले

40 minutes ago
गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें
Top News

गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें:कबाड़ के कारोबार पर उठे सवाल

about 1 hour ago
जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश:ड्रोन से निगरानी के बाद पहुंची टीम; 5 जुआरी गिरफ्तार, 17 फरार

about 1 hour ago
शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे
Top News

शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे:डिस्काउंट को लेकर हुआ जमकर बवाल

about 1 hour ago
राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम
Top News

राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम:कांग्रेस को इतने हजार युवाओं के आने की उम्मीद; प्रशासन का इतना अनुमान

about 1 hour ago
इंदौर का अनोखा घर
Top News

इंदौर का अनोखा घर:एक छत के नीचे मौजूद हैं 5 हजार से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं; क्रिकेट खेलते और लैपटॉप चलाते नजर आते हैं बप्पा

about 2 hours ago
मैं तो बस चेहरा, मास्टर माइंड मेरा जीजा अस्सु हार्डिया
Top News

मैं तो बस चेहरा, मास्टर माइंड मेरा जीजा अस्सु हार्डिया:पक्के और कच्चे में रुपयों का लेन-देन आया सामने, मामला कैलोद करताल में अवैध कॉलोनी काटने का

about 2 hours ago
शहर के नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप
Top News

शहर के नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप:परिजन बोले- हर सुविधा के नाम पर की अलग से वसूली

about 2 hours ago
7 करोड़ के गहनों से सजे खजराना गणेश
Top News

7 करोड़ के गहनों से सजे खजराना गणेश:राजमहल जैसा सजा मंदिर; लाखों भक्तों के पहुंचने का अनुमान

about 3 hours ago
उमाजी... फिर एक चिट्ठी शराबबंदी के नाम लिखिए
Top News

उमाजी... फिर एक चिट्ठी शराबबंदी के नाम लिखिए:उमा-शिवराज-मोहन के त्रिकोण में शराब का ‘सागर’

about 3 hours ago
बड़ा फेरबदल
Top News

बड़ा फेरबदल:विश्व प्रसिद्ध मंदिर के CEO हटाए गए; कई अन्य अधिकारियों के भी तबादले

about 3 hours ago
150 करोड़ का कैंसर इंस्टीट्यूट
Top News

150 करोड़ का कैंसर इंस्टीट्यूट:फिर भी मरीजों का इंतजार खत्म नहीं; मशीन और सुविधाएं लापता, बेहतर इलाज का सपना अधूरा

about 3 hours ago
सरेराह युवती से छेड़छाड़
Top News

सरेराह युवती से छेड़छाड़:विरोध करने पर पिता से की मारपीट; एक आरोपी भीड़ के हत्थे चढ़ा

about 3 hours ago
बारिश बनी आफत
Top News

बारिश बनी आफत:केदारनाथ रूट पर लैंडस्लाइड; एक की मौत, यात्रा रोकी, बिहार में बाढ़, गंगा में 6 दिन से फंसा क्रूज

about 4 hours ago
भारत ने 8वीं बार जीता विमेंस एशिया कप
Top News

भारत ने 8वीं बार जीता विमेंस एशिया कप:PCB चीफ से फिर नहीं ली ट्रॉफी; BCCI ने बताया कारण

about 4 hours ago
100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा
Top News

100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा:पॉश इलाके में चल रहा था खेल; दुबई और श्रीलंका तक जुड़े तार, 5 आरोपी गिरफ्तार

about 4 hours ago
होटल में महिला की मौत मामले में नया खुलासा
Top News

होटल में महिला की मौत मामले में नया खुलासा:कारोबारी ने पुलिस के सामने किए चौंकाने वाले खुलासे

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!