नगर निगम में वेतन घोटाले का खुलासा: 2 कर्मचारियों पर गबन का आरोप; दूसरे खातों में भेजी सैलरी, सेवाएं की समाप्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम में वेतन भुगतान प्रणाली में कथित हेराफेरी का मामला सामने आया है। निगम के दो अस्थायी कर्मचारियों पर पांच मस्टर कर्मचारियों के बैंक खाते बदलकर करीब 2.94 लाख रुपये का गबन करने का आरोप लगा है। शिकायत के बाद दोनों कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं और एमजी रोड थाने में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
खाते बदलकर दूसरी जगह ट्रांसफर कराई सैलरी
एमजी रोड थाना प्रभारी विजय सिंह सिसौदिया के मुताबिक, नगर निगम की स्थापना शाखा के उपायुक्त डॉ. केशव सिंह सगर की शिकायत पर अमन सालवी (राजनगर) और अनुज पंवार (पाटनीपुरा) के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
शिकायत के अनुसार, दोनों आरोपियों ने मस्टर कर्मचारियों के वेतन के लिए बैंक खाता बदलने की सुविधा का कथित रूप से दुरुपयोग किया। आरोप है कि उन्होंने पांच कर्मचारियों की कुल 2 लाख 94 हजार 193 रुपये की सैलरी दूसरे बैंक खातों में ट्रांसफर कराई और बाद में वह राशि अपने खातों में मंगवा ली।
लेखा शाखा की जांच में खुला मामला
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पिछले महीने वेतन बिल तैयार कर एनईएफटी (NEFT) फाइल भेजी थी। लेखा शाखा की जांच के दौरान पाया गया कि वेतन पाने वाले कर्मचारियों के नाम सही थे, लेकिन उनके बैंक खातों की जगह दूसरे खाते दर्ज कर दिए गए थे। इसी आधार पर मामले की शिकायत दर्ज कराई गई।
दोनों कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त
घटना सामने आने के बाद नगर निगम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अमन सालवी की सेवा समाप्त कर उसकी आईडी लॉक कर दी। वहीं आउटसोर्स कर्मचारी अनुज पंवार की सेवाएं भी खत्म कर दी गई हैं।
बैंक खातों और अन्य संभावित आरोपियों की जांच
पुलिस अब उन सभी बैंक खातों की जांच कर रही है, जिनमें वेतन की राशि ट्रांसफर की गई थी। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस कथित गड़बड़ी में अन्य किसी कर्मचारी या व्यक्ति की भूमिका तो नहीं थी।
महापौर बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि शिकायत मिलते ही दोनों कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश:ड्रोन से निगरानी के बाद पहुंची टीम; 5 जुआरी गिरफ्तार, 17 फरार

शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे:डिस्काउंट को लेकर हुआ जमकर बवाल

राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम:कांग्रेस को इतने हजार युवाओं के आने की उम्मीद; प्रशासन का इतना अनुमान

इंदौर का अनोखा घर:एक छत के नीचे मौजूद हैं 5 हजार से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं; क्रिकेट खेलते और लैपटॉप चलाते नजर आते हैं बप्पा

मैं तो बस चेहरा, मास्टर माइंड मेरा जीजा अस्सु हार्डिया:पक्के और कच्चे में रुपयों का लेन-देन आया सामने, मामला कैलोद करताल में अवैध कॉलोनी काटने का

शहर के नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप:परिजन बोले- हर सुविधा के नाम पर की अलग से वसूली

7 करोड़ के गहनों से सजे खजराना गणेश:राजमहल जैसा सजा मंदिर; लाखों भक्तों के पहुंचने का अनुमान

उमाजी... फिर एक चिट्ठी शराबबंदी के नाम लिखिए:उमा-शिवराज-मोहन के त्रिकोण में शराब का ‘सागर’

बड़ा फेरबदल:विश्व प्रसिद्ध मंदिर के CEO हटाए गए; कई अन्य अधिकारियों के भी तबादले

150 करोड़ का कैंसर इंस्टीट्यूट:फिर भी मरीजों का इंतजार खत्म नहीं; मशीन और सुविधाएं लापता, बेहतर इलाज का सपना अधूरा

सरेराह युवती से छेड़छाड़:विरोध करने पर पिता से की मारपीट; एक आरोपी भीड़ के हत्थे चढ़ा

बारिश बनी आफत:केदारनाथ रूट पर लैंडस्लाइड; एक की मौत, यात्रा रोकी, बिहार में बाढ़, गंगा में 6 दिन से फंसा क्रूज

भारत ने 8वीं बार जीता विमेंस एशिया कप:PCB चीफ से फिर नहीं ली ट्रॉफी; BCCI ने बताया कारण

100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा:पॉश इलाके में चल रहा था खेल; दुबई और श्रीलंका तक जुड़े तार, 5 आरोपी गिरफ्तार

होटल में महिला की मौत मामले में नया खुलासा:कारोबारी ने पुलिस के सामने किए चौंकाने वाले खुलासे

देखिये वीडियो, शराब दुकान के पास भिड़े युवकों के दो गुट:बेसबॉल के डंडों से हुई जमकर मारपीट; थाने से कुछ दूरी पर हुआ विवाद

दो हादसों ने छीनी दो जिंदगियां:मंदिर परिसर में कार ने पैदल जा रहे पेंटर को मारी टक्कर; ढाई महीने बाद घायल युवक की मौत

11वीं के छात्र की संदिग्ध मौत:कमरे में बिस्तर पर मिला शव; पिता हिरासत में, गले पर मिले फंदे के निशान

पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा:ट्रक में छिपाकर ला रहे थे खेप; ड्राइवर सहित दो तस्कर गिरफ्तार

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक:पहाड़-जंगल में छिपाकर उगा रहे थे गांजा; खेतों से इतने क्विंटल माल किया जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!