जलाभिषेक के लिए उमड़ी भीड़ में भगदड़: 7 महिलाओं की मौत; बिजली का तार गिरने की अफवाह से मची अफरा-तफरी, 12 से अधिक घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, लखीसराय।
बिहार के लखीसराय में सोमवार को जलाभिषेक के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच भगदड़ मच गई। हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक श्रद्धालुओं के घायल होने की जानकारी सामने आई है।
घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रशासन ने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका से भी इनकार नहीं किया है। हादसा अशोकधाम स्टेशन से मंदिर जाने वाले रास्ते पर हुआ।
लखीसराय के डीएम शैलेंद्र कुमार के अनुसार, पुरुषों की लाइन की ओर अचानक एक खंभा गिर गया। इसके बाद भीड़ में यह अफवाह फैल गई कि लोगों के ऊपर बिजली की चालू लाइन का तार गिर गया है। हालांकि, जांच में सामने आया कि वह बिजली का तार नहीं, बल्कि केबल वायर (डिश/इंटरनेट का तार) था।
अफवाह फैलते ही श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई और पुरुषों की ओर से भीड़ का दबाव महिलाओं की लाइन की तरफ बढ़ गया। इसी दौरान कई महिलाएं एक-दूसरे के ऊपर गिर गईं और भगदड़ की स्थिति बन गई।
अचानक बढ़ा भीड़ का दबाव
डीएम शैलेंद्र कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं की कतार मंदिर से अशोकधाम स्टेशन तक पहुंच गई थी। इसी दौरान स्टेशन पर दो ट्रेनें आकर रुकीं।
अचानक खंभा गिरने के बाद अफवाह फैलने से स्थिति बिगड़ गई। प्रशासन और पुलिस की टीमें सुबह करीब 3 बजे से मौके पर तैनात थीं, लेकिन घटना महज दो मिनट के भीतर हो गई।
डीएम ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाली सभी महिलाएं हैं। प्रशासनिक अधिकारी घायलों के उपचार और राहत कार्यों की निगरानी के लिए सदर अस्पताल में मौजूद हैं।
चार मृतकों की पहचान
प्रशासन के अनुसार, अब तक चार मृतकों की पहचान हुई है। इनमें लखीसराय की मधुबाला देवी, मनमाला देवी, हेमलता देवी और मुंगेर की रिंकू देवी शामिल हैं।
घायलों में लखीसराय की मौसम कुमारी, मुस्कान कुमारी, ममता देवी, रीना कुमारी और शिवानी कुमारी के अलावा पटना के मोकामा की विमला देवी और बाढ़ की कबीला देवी सहित अन्य श्रद्धालु शामिल हैं।
घटना के बाद प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है और हादसे की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

आज बोल रहा सारा जहान जय-जय हिंदुस्तान:पूरी दुनिया को नाज; शाबाश जांबाज कैप्टन मछार

शेयर बाजार में भारी गिरावट:सेंसेक्स-निफ्टी क्रैश; निवेशकों के चंद मिनटों में डूबे 8.5 लाख करोड़

लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:फाइनेंस कंपनी के पूर्व कर्मचारी और साथियों पर केस दर्ज

मानसून ने बढ़ाई निगम की चिंता:26 साल में दूसरा सबसे सूखा सीजन; घर-घर शुरू किया सर्वे

एशियन गेम्स 2026:क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत; अब इस दिन पाकिस्तान से होगा गोल्ड मेडल के लिए मुकाबला

शाही मस्जिद विवाद के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस की सख्ती:100 से ज्यादा अकाउंट-पेज किए ब्लॉक; 8 FIR में 34 आरोपी, 24 गिरफ्तार

MP में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े:कई शहरों में 3 हजार रुपए के पार पहुंची कीमत

लिफ्ट हादसे के बाद एक्शन मोड में नगर निगम:5000 भवनों की होगी जांच; असुरक्षित मिली तो तुरंत बंद होगा संचालन

राहुल गांधी के दौरे से पहले बैगा क्षेत्र में एक और मौत:11 साल की सुषमा ने तोड़ा दम; 6 दिन से चल रहा था इलाज

आयुष्मान योजना में आज से बड़ा बदलाव:इन 4 शहरों के निजी अस्पतालों पर NABH की शर्त लागू

दूध के दाम बढ़ने पर विवाद:किसान और संघ आमने-सामने; इतने रुपए प्रति लीटर करने की मांग

आज से बदल गए ये जरूरी नियम:SBI ATM चार्ज से लेकर LPG और रेलवे तक; जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार:इस दिन होगा सजा का ऐलान; 576 दिन बाद आया फैसला

आबकारी विभाग की कार्रवाई 56.8 लीटर अवैध शराब जब्त:विदेशी शराब के साथ एक धराया; अन्य स्थानों पर भी दबिश

हजारों करोड़ रुपए की ठगी का आरोपी गिरफ्तार:चार साल से था फरार; 20 से ज्यादा केस है दर्ज

शिकायतों से घिरे हीरा नगर टीआई सुशील पटेल निलंबित:आरोपी को थाने से छोड़ने सहित लापरवाही के आरोप

अंकसूची में छेड़छाड़:सप्लीमेंट्री वाले विषय में ‘पास’ दिखाया; रिजल्ट अटका तो सीएम हेल्पलाइन पहुंची छात्रा

अमृत 2.0 के कामों की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी:जल कार्य प्रभारी शर्मा ने विभिन्न कार्यस्थलों का किया निरीक्षण

पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा था हिस्ट्रीशीटर:अब हत्याकांड में नहीं मिला रिमांड; दूसरे केस में भेजा गया जेल

आंसुओं को मिला सहारा:कलेक्टर की संवेदनशीलता से संवरी कई जिंदगियां
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!